IAS TRANSFER: 15 IAS अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट..
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव के ठीक बाद मुख्यमंत्री ने 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए तबादलों में एक ITS सर्विस के और एक आईएफएस अधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया रंजीत कुमार सिंह से आपदा प्रबंधन विभाग हटाया गया है।
15 आईएएस अधिकारियों में आर मीनाक्षी सुंदरम, रमेश कुमार सुधांशु, शैलेश बगौली, नितेश झा, दिलीप जावलकर, रविनाथ रमन, नीरज खैरवाल, विनोद कुमार सुमन आदि शामिल है।
देखिए लिस्ट:-
![](https://gkmnews.in/wp-content/uploads/2024/07/Screenshot_20240702_220723_Samsung-Notes.jpg)
![](https://gkmnews.in/wp-content/uploads/2024/07/Screenshot_20240702_220720_Samsung-Notes.jpg)
![](https://gkmnews.in/wp-content/uploads/2024/07/Screenshot_20240702_220718_Samsung-Notes.jpg)
शासन स्तर पर प्रशासनिक फेरदबल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से आवास, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से शहरी विकास और सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा से आपदा प्रबंधन विभाग का दायित्व हटा दिया गया है। आईएएस शैलेश बगौली को फिर गृह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
लोकसभा चुनाव के दौरान उनसे गृह सचिव का प्रभार हटा कर सचिव दिलीप जावलकर को दे दिया गया था। बगौली कारागार का भी जिम्मा देखेंगे। बगौली को सचिव सूचना प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी से मुक्त कर दिया गया है। जावलकर को सहकारिता का प्रभार दिया गया है।