Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home दुर्घटना

दुखद हादसा: चमोली हादसे में 16 की मौत, 2 घायल। सीएम ने जांच के दिए आदेश..

दुखद हादसा: चमोली हादसे में 16 की मौत, 2 घायल। सीएम ने जांच के दिए आदेश..
0
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुखद हादसा: चमोली हादसे में 16 की मौत, 2 घायल। सीएम ने जांच के दिए आदेश..

 

Related posts

Crime: : उत्तराखंड में पूर्व विधायक के भाई की दरांती और फावड़े से काटकर हत्या

Crime: : उत्तराखंड में पूर्व विधायक के भाई की दरांती और फावड़े से काटकर हत्या

February 8, 2026
उत्तराखंड सीमा से सटे कस्बे बैतड़ी में बस हादसा 13 लोगों की मौत 34 घायल

उत्तराखंड सीमा से सटे कस्बे बैतड़ी में बस हादसा 13 लोगों की मौत 34 घायल

February 6, 2026

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैल गया है। करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग झुलसे हुए हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बेहद दुखद हादसा हुआ है। चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं।

चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि अब तक 16लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सात लोग झुलसे हैं।  हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

एसपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, “इस हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी इन सभी का इलाज जारी है.” वहीं उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में चौकी प्रभारी की भी मौत हो गई है. चौकी इंचार्ज बदरीनाथ हाइवे पर तैनात थे. मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सूत्रों की मानें तो चमोली में नमामि गंगे परियोजना के तहत एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था, इसी दौरान ये हादसा हुआ है।

बिजली की तारों से फैला करंट

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए जांच के आदेश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए।  उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली।

चमोली हादसे में पुलिस उप निरीक्षक और पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत के मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, साथ ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों ने उनकी आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से कामना की है। वही तीन होमगार्ड के जवानों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बिजली के करंट से हुई मौत मामले में मृतकों की सूची इस प्रकार है।

1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
2- होमगार्ड मुकुंद राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी

9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33
15- महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 48 वर्ष
16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 27 वर्ष

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन ने 2 IPS अधिकारियों के किए तबादले, देखे आदेश..

Next Post

बड़ी खबर: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में “से नो टू ड्रग्स” कैंपेन का आयोजन..

Next Post
बड़ी खबर: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में “से नो टू ड्रग्स” कैंपेन का आयोजन..

बड़ी खबर: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में "से नो टू ड्रग्स" कैंपेन का आयोजन..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

राजजात से महाकुंभ तक, उत्तराखण्ड की योजनाओं पर पीएम से मिले मुख्यमंत्री धामी

राजजात से महाकुंभ तक, उत्तराखण्ड की योजनाओं पर पीएम से मिले मुख्यमंत्री धामी

7 months ago
एक्सक्लूसिव: रिश्वतखोर अधिशासी अभियंता के आवास से मिले लाखों कैश और कई अहम दस्तावेज..

एक्सक्लूसिव: रिश्वतखोर अधिशासी अभियंता के आवास से मिले लाखों कैश और कई अहम दस्तावेज..

2 years ago
कोटद्वार चेक पोस्ट पर प्रवासियों का जमावड़ा। प्रशासन के लिए बना सरदर्द

कोटद्वार चेक पोस्ट पर प्रवासियों का जमावड़ा। प्रशासन के लिए बना सरदर्द

6 years ago
थराली: चौण्डा ग्राम पंचायत ने पीएम केयर फंड में भेजी 27900 रु की धनराशि

कोरोना से लड़ने के लिए पीएम केयर में जमा की धनराशि

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.