Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home नौकरी

गुड न्यूज: जल्दी भरे जाएंगे NHM के 883 रिक्त पद। पढ़े पूरी खबर

गुड न्यूज: जल्दी भरे जाएंगे NHM के 883 रिक्त पद। पढ़े पूरी खबर
0
SHARES
234
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुड न्यूज: जल्दी भरे जाएंगे NHM के 883 रिक्त पद। पढ़े पूरी खबर

 

Related posts

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
आईएफएस अधिकारी एमएस राजवंशी ने याचिका वापस ली, भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच रिपोर्ट को दी थी चुनौती

आईएफएस अधिकारी एमएस राजवंशी ने याचिका वापस ली, भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच रिपोर्ट को दी थी चुनौती

February 5, 2026
  • शीघ्र भरे जायेंगे एनएचएम के 883 रिक्त पदः डॉ. धन सिंह रावत
  • विशेषज्ञ चिकित्सकों का बनाया जायेगा पृथक कैडर
  • अधिकारियों को दिये बजट व्यय की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

 

देहरादून: सूबे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में रिक्त 883 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कैडर बनाने एवं उनकी अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। वर्ष 2023-24 हेतु विभाग को स्वीकृत वार्षिक बजट व्यय करने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार करने को भी अधिकारियों को कहा गया।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग देहरादून के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को 883 रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। डा. रावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में स्टॉफ नर्स, लैब टैक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, विशेषज्ञ चिकित्सक, आयुष मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, काउंसलर, सोशियल वर्कर, मिडवाइफरी एजुकेटर आदि के पद रिक्त चल रहे हैं।

विभागीय मंत्री ने बताया कि राज्य में विशेषकर पर्वतीय जनपदों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुये उनके लिये पृथक कैडर बनाने तथा अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने का प्रस्ताव राज्य कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की अधिवर्षता आयु 65 करने के साथ ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का भी विकल्प दिया जायेगा। डा. रावत ने बताया कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा सकेगा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एनएचएम के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 831.38लाख का बजट स्वीकृत था जिसमें से 460.40लाख ही खर्च हो पाया।

विभागीय मंत्री ने वार्षिक बजट व्यय की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि वार्षिक बजट को शत-प्रतिशत खर्च करने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार की जाय, जिसकी प्रत्येक माह समीक्षा की जायेगी। उन्होंने एनएचएम के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में संचालित निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव स्वास्थ्य अरूणेन्द्र सिंह चौहान, अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. विनीता शाह, निदेशक एनएचएम डा. सरोज नैथानी, निदेशक कुमाऊं मंडल डा. तारा आर्य, निदेशक स्वास्थ्य डा. सुनीता टम्टा, डा. तरूण कुमार टम्टा, डा. अजीत मोहन जौहरी, अपर निदेशक डा. भागीरथी जंगपांगी, वित्त अधिकारी दिपाली भरने, डॉ. पंकज सिंह, डा. अर्जुन सिंह सेंगर, डा. एम.के. मौर्य डा. अजय नगरकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मृतक आश्रितों को शीघ्र मिलेगी नियुक्ति

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मृतक कार्मिकों के आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति दी जायेगी। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बिना किसी देरी के नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान आकस्मि मृत्यु होने से कार्मिकों की पारिवारिक स्थिति आर्थिक रूप कमजोर हो जाती है जिसके लिये उनके आश्रितों को बिना किसी बाधा के समय पर नियुक्ति देना जरूरी है।

रिक्त पदों पर होगी विभागीय पदोन्नति

स्वास्थ्य विभाग में लम्बे समय से प्रशासनिक, तकनीकी, पैरामेडिकल एवं चिकित्सकों के पदोन्नति के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि पदोन्नति के पदों को भरने से विभागीय कार्यां में तेजी आने के साथ ही पारदर्शिता भी आयेगी।

 

 

Previous Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट..

Next Post

दुखद: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में निजी स्कूल की टीचर गटका जहर। मौत..

Next Post
दुखद: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में निजी स्कूल की टीचर गटका जहर। मौत..

दुखद: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में निजी स्कूल की टीचर गटका जहर। मौत..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद: यहां गणित में कम नंबर आने पर 12 वी की छात्रा ने लगाया मौत को गले..

दुखद: यहां गणित में कम नंबर आने पर 12 वी की छात्रा ने लगाया मौत को गले..

3 years ago
बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में परमार्थ निकेतन पहुंचे सीएम धामी, गंगा आरती में हुए शामिल

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में परमार्थ निकेतन पहुंचे सीएम धामी, गंगा आरती में हुए शामिल

11 months ago
Weather update: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, मौसम का पूर्वानुमान, पढ़े ताज़ा रिपोर्ट..

Weather update: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, मौसम का पूर्वानुमान, पढ़े ताज़ा रिपोर्ट..

2 years ago
विवादितो को दायित्व धारी बनाने पर घिरी सरकार।

ब्रेकिंग- उत्तराखंड कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण फैसले।

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.