Monday, March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

ईमानदारी से ड्यूटी करने वाले दो वन दरोगा सस्पेंड, पुलिस ने भी वन दरोगाओं पर ही किया मुकदमा दर्ज 

ईमानदारी से ड्यूटी करने वाले दो वन दरोगा सस्पेंड, पुलिस ने भी वन दरोगाओं पर ही किया मुकदमा दर्ज 
0
SHARES
646
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

ऋषिकेश। प्रदेश में नौकरशाही अधिकारियों पर किस कदर हावी यह तो डा० निधि प्रकरण से जाहिर हो ही गया था। डॉ निधि उनियाल के इस्तीफे के बाद आलोचना झेल रही
धामी सरकार का यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि सोशल मीडिया पर एक और ताजा प्रकरण वायरल हो रहा है। जिसमें रात के समय पर्यटकों को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में घुसने से रोकने के बाद उल्टा दो वन दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया गया। इतना ही नहीं अपने कर्तव्य का पालन कर रहे दोनों वन कर्मियों पर पुलिस ने भी मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2022/04/VID-20220404-WA0006.mp4

 

घटना बीते 29 मार्च राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क के गौहरमाफी रेंज की है, जब रात्रि 9:30 बजे करीब ऋषिकेश-पौड़ी बॉर्डर पर बैराज पुल पार लगे राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क के एंट्री पोस्ट पर दो वन दरोगा कुछ अन्य कर्मचारियों सहित ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान UP 80FX 3666 नंबर की एक कार चेक पोस्ट पर रूकी और ड्यूटी कर रहे वन दरोगा अनिल कुमार और हरीश कुमार से बैरियल खोलने के लिए कहने लगे और रात्रि में ही टाइगर रिजर्व क्षेत्र में प्रवेश करने की जिद करने लगे। वन दरोगा अनिल कुमार ने उन्हें नियमों का हवाला दिया कि सूर्यास्त के बाद टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक है, रात्रि में टाइगर रिजर्व क्षेत्र में प्रवेश करना जोखिम भरा है जिस कारण सूर्यास्त के बाद पार्क में प्रवेश वर्जित है। लेकिन कार में मौजूद एक पर्यटक ने अपने आप को यूपी के एक पूर्व आईपीएस अधिकारी का बेटा होने की धौंस जताते हुए वन विभाग के दोनों वन दरोगा और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान ही मारपीट और जमकर गोली-गलोज करी। जिसका की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को गाली गलौज देता हुआ सुनाई दे रहा है। आरोप है कि नशे में धुत आगरा के पूर्व आईपीएस के इस बेटे ने रात्रि में प्रतिबंधित राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व क्षेत्र में घुसने की जिद करी। कर्मचारियों द्वारा रोके जाने पर युवक ने विभागीय कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने के बाद उल्टा लक्ष्मण झूला थाने में वन कर्मियों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया और पुलिस ने भी दोनों वन दरोगाओं पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया जबकि एक वन दरोगा शारीरिक रूप से विकलांग है और इतना ही नहीं कुछ ही देर बाद राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क के उपनिदेशक अमित कुंवर ने आदेश जारी कर इमानदारी से ड्यूटी कर रहे हैं दोनों वन दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया। हालांकि वन दरोगा अनिल कुमार ने आरोपी पूर्व आईपीएस के बेटे और उसके साथियों पर संबंधित वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया था। बावजूद इसके विभाग द्वारा उल्टा अपनी ड्यूटी निभा रहे इन कर्मचारियों के ही निलंबन के आदेश जारी हो गए।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
देहरादून पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल

गजब : मौत के 11 साल बाद देहरादून की मेयर को आया लोकसभा से निमंत्रण

March 28, 2026

यह घटना अपने आप में हैरान करने वाली है कि प्रदेश में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठता से ड्यूटी कर रहे कर्मचारी किस तरह अधिकारियों के उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। वन विभाग ने भी दोषी पर्यटकों पर कार्रवाई करने के बजाए दबाव में अपने ही कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।
*शारीरिक रूप से विकलांग हैं वन दरोगा अनिल कुमार*
पुलिस ने जिन दो वन दरोगा पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है उनमें से वन दरोगागा अनिल कुमार का एक हाथ नहीं है। वन विभाग में भर्ती होने के बाद एक हादसे में उन्होंने अपना एक हाथ गवां दिया था। लेकिन पुलिस ने भी पड़ताल किए बिना ही दोनों दरोगाओं के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देना सहित आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है, मामले की जांच चल रही है।

l

नियमों के विरुद्ध उपनिदेशक ने किया वन दरोगा को सस्पेंड
जानकारों की माने तो वन दरोगा एक अधिकारी श्रेणी के समकक्ष होता है, जिसको सस्पेंड करने का अधिकार निदेशक को होता है। उपनिदेशक को यह अधिकार प्राप्त नहीं है कि वह फॉरेस्टर रैंक के अधिकारी को सस्पेंड कर सके। लेकिन मनमाने तरीके उपनिदेशक अमित कुमार ने दोषी पर्यटकों के पर कार्यवाही करने के बजाए आगरा के एक रिटायर्ड आईपीएस के दबाव में अपने दोनों वन दरोगा को सस्पेंड कर दिया।
इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल गया।कर्मचारी संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे दोनों वन दरोगा को सस्पेंड करने के बाद वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ और सहायक 1 कर्मचारी संगठन निलंबित दोनों वन दरोगाओं के निलंबन पर भड़क उठे हैं। अवैधानिक तरीके से हुए इस निलंबन के खिलाफ संगठन लामबंद हो गया है। वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष काका कश्यप व सचिव फरमान अली ने विभागीय अधिकारी पर आरोप लगाया है कि दोनों कर्मचारी इमानदारी से ड्यूटी निभा रहे थे और रात्रि में राजा जी पार्क क्षेत्र मैं प्रवेश वर्जित है। जिस कारण पर्यटकों को वर्जित क्षेत्र में घुसने नहीं दिया गया। उन व्यक्तियों ने ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करी जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है, लेकिन उपनिदेशक ने दोषी पर्यटकों पर कारवाई करने के बजाय अपने ही कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। जिससे कि ईमानदारी से कार्य करने वाली कर्मचारियों का मनोबल गिरता है। यदि शीघ्र ही दोनों का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो संगठन कार्य बहिष्कार को मजबूर होगा। खबर लिखे जाने तक ‘पर्वतजन’ ने इस पूरे घटनाक्रम पर जब राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के उप निदेशक से बात करी तो अमित कुंवर ने बताया कि पर्यटकों ने लक्ष्मण झूला थाने में वन दरोगाओं के खिलाफ तहरीर दी थी जिसके बाद दोनों वन कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, जांच की जा रही है। यदि जांच में दरोगा निर्दोष पाए जाते हैं तो शीघ्र बहाली की जाएगी।

Previous Post

बड़ी खबर : फर्जी भर्ती में कार्यवाही न होने पर प्रबंधन समिति होगी भंग

Next Post

सनसनीखेज मामला : पीड़ित महिला ने अपने से छोटे 15 वर्ष के नाबालिग के साथ बनाए संबंध।

Next Post
सनसनीखेज मामला : पीड़ित महिला ने अपने से छोटे 15 वर्ष के नाबालिग के साथ बनाए संबंध।

सनसनीखेज मामला : पीड़ित महिला ने अपने से छोटे 15 वर्ष के नाबालिग के साथ बनाए संबंध।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

खबर का असर: प्रेमनगर में व्यापारियों संग कैंट बोर्ड की पक्षपात नीति पर मुखर हुई “आप”। दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

खबर का असर: प्रेमनगर में व्यापारियों संग कैंट बोर्ड की पक्षपात नीति पर मुखर हुई “आप”। दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

5 years ago
पेपर लीक मामले में गुमराह कर रही सरकार  : सेमवाल

पेपर लीक मामले में गुमराह कर रही सरकार : सेमवाल

4 years ago
लचर व्यवस्था। 108 में ऑक्सीजन खत्म मरीज की तडप-तड़प कर मौत।।

लचर व्यवस्था। 108 में ऑक्सीजन खत्म मरीज की तडप-तड़प कर मौत।।

7 years ago
GOVERNMENT JOBS: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में निकली 2870 पदों पर भर्ती। जल्द करें आवेदन

GOVERNMENT JOBS: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में निकली 2870 पदों पर भर्ती। जल्द करें आवेदन

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.