Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: यहां नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की अटकी सांसे। संपर्क मार्ग भी बाधित

बड़ी खबर: यहां नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की अटकी सांसे। संपर्क मार्ग भी बाधित
0
SHARES
393
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला

नंदानगर (घाट)। इस विकासखंड के अंतर्गत बीती रात भारी बारिश के कारण अचानक बढ़े मोक्ष नदी के जलस्तर ने पूरे इलाके के लोगों की नींद उड़ा दी। मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण रातभर जागते रहे। 

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
देहरादून पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल

गजब : मौत के 11 साल बाद देहरादून की मेयर को आया लोकसभा से निमंत्रण

March 28, 2026

सेरा गांव के ऊपर से चट्टान गिरने और निचले स्तर पर मोक्ष नदी व नन्दा नगर घाट से नंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही गांव तथा इलाके के अन्य आवासीय क्षेत्रों में खतरा उत्पन्न हो गया है। नतीजतन ग्रामीण सहमे हुए हैं। 

स्थिति यह है कि, सेरा गांव, धुर्मा, ग्वाड़ बगड़ आदि गांवों को भारी खतरा उत्पन्न हो गया हैं। यही नहीं प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घरों के साथ ही घराटों को भारी खतरा उत्पन्न हो गया है।

शनिवार की देर रात से शुरू हुई भारी बारिश के कारण मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण सेरा गांव को भारी खतरा उत्पन्न हो गया हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि, कुण्डी-मोख मल्ला मोटर मार्ग के निर्माण के चलते सारा मलबा मोक्ष नदी में डाल दिया गया था। इस कारण बरसात में पिछले वर्षों की अपेक्षा मोक्ष नदी ने विकराल रूप धारण कर दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि, बीती रात भारी बारिश के कारण लगातार नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को पूरी रात आंखों में बितानी पड़ी और मौसम के मिजाज तथा नदी का रौद्र रूप देख ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। 

बेशक अभी जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन खेत खलिहानों को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही संपर्क मार्ग टूट गए हैं। इस कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है, ऊपर से नदी का विकराल रूप लोगों को भयभीत कर रहा है।

सेरा गांव की शारदी देवी, नोरती देवी, संग्रामी देवी, रामी देवी, गोदावरी देवी, बिक्रम सिंह रावत, महाबीर सिंह रावत, कर्ण सिंह रावत, हिम्मत सिंह रावत, चन्दन सिंह रावत, दिलवर सिंह नेगी, महिपाल सिंह नेगी, इन्द्र सिंह नेगी, मानसिंह रावत, यशवन्त सिंह रावत, जगत सिंह रावत आदि ने सड़क निर्माण के कार्यदाई विभाग को आड़े हाथों लेते हुए शासन-प्रशासन से नदी में पड़े मलूवे को हटाने के साथ सुरक्षात्मक उपायों के तहत तटबंधों का निर्माण किए जाने की मांग की है। 

लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि, सड़क निर्माण के मलबे का उचित निपटान करने के बजाय उसे नदी में डाल दिया गया और उसकी कीमत बेकसूर लोग चुका रहे हैं।

Previous Post

बड़ी खबर: कांग्रेस अध्यक्ष ने किया भाजपा पर हमला।जानिए क्या कहा

Next Post

कारनामा: शहरी क्षेत्र में विकासखंड ने बना डाली 10 लाख की सड़क। विधायक बोले, मेरे संज्ञान में मामला नहीं

Next Post
कारनामा: शहरी क्षेत्र में विकासखंड ने बना डाली 10 लाख की सड़क। विधायक बोले, मेरे संज्ञान में मामला नहीं

कारनामा: शहरी क्षेत्र में विकासखंड ने बना डाली 10 लाख की सड़क। विधायक बोले, मेरे संज्ञान में मामला नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Big breaking : अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई ने VIP के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Big breaking : अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई ने VIP के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

2 months ago
बढ़ती ठंड कर सकती है और परेशान, देख कैसा रहेगा 18 दिसंबर तक मौसम।

बढ़ती ठंड कर सकती है और परेशान, देख कैसा रहेगा 18 दिसंबर तक मौसम।

2 years ago
उपलब्धि: श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में हुई जटिल हार्ट सर्जरी। 60 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन..

उपलब्धि: श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में हुई जटिल हार्ट सर्जरी। 60 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन..

3 years ago
शर्मनाक : किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म,पुलिस ने किया मुक़दमा दर्ज़

शर्मनाक: शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता, थाने ने बना दिया कैदी

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

March 31, 2026
पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.