Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

सरकारी आवास खाली करने के नोटिस से सदमे में आकर पिता की मौत,विधानसभा से बर्खास्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर टूटा दुखों का पहाड़।

0
SHARES
93
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Dehradun: उत्तराखण्ड विधानसभा सचिवालय से सितंबर 2022 में बर्खास्त एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले बेटे की नौकरी छीन लिए जाने का गम और बाद में सरकारी आवास खाली कराने के नोटिस तथा ऋण वसूली को लेकर बैंक वालों से मिल रही धमकी से सदमे में आकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पिता की मौत हो गई। बर्खास्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मां विगत बीस वर्ष से पैरालिसिस के चलते बिस्तर पर हैं। पांच साल की बड़ी बेटी की दोनों आंखों में मोतियाबिंद है और आर्थिक तंगी के कारण वे बेटी की आंखों का ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं।

अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड लमगड़ा के ग्राम गोलीमेहर निवासी शिवराज सिंह नागरकोटी विधानसभा सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी (परिचारक) कर्मचारी थे। वर्ष 2016 में शिवराज की नियुक्ति विधानसभा सचिवालय में तदर्थ कर्मचारी के रूप में हुई थी और उन्हें राज्य संपत्ति विभाग द्वारा केदारपुरम स्थित टाइप-ए श्रेणी का आवास आवंटित था। शिवराज घर में अकेले कमाने वाले सदस्य थे और देहरादून में रहकर अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की व्यवसथा तथा गांव में रह रहे अपने माता-पिता तथा भाई-बहनों की जिम्मेदारी उठा रहे थे। सितंबर 2022 में विधानसभा सचिवालय से भेदभावपूर्ण तरीके से बर्खास्त किए जाने के बाद शिवराज की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई थी और उनका पूरा परिवार दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज होने लगा था।

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026

शिवराज ने अपनी बहन की शादी और गांव में पुश्तैनी मकान की मरम्मत के लिए बैंक से ऋण लिया था। नौकरी छिन जाने के बाद वे बैंक के लोन की किश्तों का भुगतान करने में असमर्थ हो गए थे और उनकी लोन की किश्तें बाउंस हो रही थी। सूत्रों के अनुसार बैंक कर्मचारी उन पर ऋण वसूली को लेकर दबाव बना रहे थे। इससे उनके पिता काफी तनाव में थे। वहीं 09 फरवरी तथा 20 फरवरी को राज्य संपत्ति विभाग ने उन्हें सरकारी आवास खाली करने का नोटिस थमा दिया, जिससे उनके पिता को गहरा सदमा लगा। पहले से ही घर के इकलौते कमाने वाले बेटे की नौकरी छिन जाने से तनाव में चल रहे शिवराज के पिता हर सिंह नागरकोटी (उम्र 55 वर्ष) की 04 मार्च 2022 को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।

 

बीस साल से मां बिस्तर पर

देहरादून। विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवराज नागरकोटी की मां देवकी देवी (उम्र 50 वर्ष) पिछले बीस साल से पैरालिसिस के चलते बिस्तर पर हैं। उनके पिता ही मां की देखरेख करते थे। लेकिन शिवराज के सामने सबसे बड़ी चिंता यह है कि बिना नौकरी और तनख्वाह के पिता की अनुपस्थिति में किस तरह बीमार मां की देखरेख करेंगे। शिवराज घर पर अकेले कमाने वाले थे और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। शिवराज के दो छोटे भाई हिमांशु नागरकोटी और कमलेश नागरकोटी बेरोजगार हैं और दोनों की शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। एक बहन है मंजू, जिसकी शादी के लिए उन्होंने बैंक से कर्जा लिया था। आज बैंक का ऋण शिवराज के सिर पर है और घर-परिवार चलाने की चुनौतियां अलग हैं। बच्चे देहरादून में पढ़ रहे हैं और हालत यह है कि देहरादून में एक दिन में गुजारा कर पाना उनके लिए कठिन है।

 

बड़ी बेटी की दोनों आंखों में मोतियाबिंद

देहरादून। शिवराज नागरकोटी की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। बड़ी बेटी निधि पांच साल की है और डीएवी स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है। छोटी बेटी अनु दो साल की है। निधि की दोनों आंखों में मोतियाबिंद है और आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वे बेटी की आंखों का ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं। शिवराज ने सोचा था कि वर्ष 2023 में बेटी की आंखों का ऑपरेशन करवाएंगे, लेकिन सितंबर 2022 में नौकरी से बर्खास्त किए जाने के बाद ऑपरेशन कैसे होगा, यह उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

 

 

अंत्येष्टि के लिए नहीं थे पैसे

देहरादून। शिवराज 04 मार्च को विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे थे, इसी दौरान उन्हें पिता के निधन की सूचना मिली। पिता की मृत्यु का समाचार मिलते ही उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। धरना स्थल पर अन्य कर्मचारियों ने उन्हें किसी तरह संभाला। हालत यह थी कि उनके पास पिता का अंतिम संस्कार करने तथा घर जाने के लिए किराए के पैसे तक नहीं थे। विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों ने 15 हजार रुपये जमाकर उन्हें बच्चों के साथ गांव भिजवाया और 05 मार्च को उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।

 

 

 

पहले भी दिव्यांग कर्मचारी की मां की सदमे से हो चुकी है मृत्यु

देहरादून। विधानसभा से बर्खास्त एक दिव्यांग महिला कर्मचारी की मां की भी सदमे से मृत्यु हो चुकी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (परिचारक) हेमंती को सितंबर माह में जब बर्खास्त किया गया था तो उनकी मां यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उनकी भी सदमे के चलते मृत्यु हो गई। हेमंती दिव्यांग हैं और अविवाहित हैं। नौकरी से हटाए जाने के बाद से उनके सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हो गया है।

 

 

बर्खास्त कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति हो रही खराब

देहरादून। विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। विगत 80 दिनों से बर्खास्त कर्मचारी विधानसभा के बाहर न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक विधानसभा और सरकार द्वारा उनकी सुध नहीं ली गई है। बर्खास्त कर्मचारी मोहन गैड़ा, दीप्ति पांडे, भगवती साणी, पुष्पा, आशीष शर्मा और कपिल धौनी का कहना है कि आज हम सभी के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कंुजवाल जी ने शिवराज नागरकोटी की ही तरह न जाने कितने गरीब युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया और आज उनकी सात साल की सेवाओं को विधानसभा द्वारा एक झटके में समाप्त कर दिया गया। न कोई नोटिस दिया और न सुनवाई का अवसर। उनका कहना है कि जिन नियुक्तियों को 2018 में उच्च न्यायालय नैनीताल और 2019 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वैध करार दिया जा चुका था, उन्हें अब अवैध बताकर विधानसभा ने सैकड़ों परिवारों को बर्बाद कर दिया है। उस पर भी आधे कर्मचारियों को बचाया जा रहा है और आधे कर्मचारियों की बलि चढ़ा दी गई है।

Previous Post

Big update : रविवार को हुई कनिष्ठ सहायक लिखित परीक्षा पर खटीमा विधायक ने उठाए सवाल ।

Next Post

महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम (01 से 06 मार्च 2023) l

Next Post
महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम (01 से 06 मार्च 2023) l

महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम (01 से 06 मार्च 2023) l

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: 23 जनवरी को होंगे नगर निकाय चुनाव

बिग ब्रेकिंग: 23 जनवरी को होंगे नगर निकाय चुनाव

1 year ago
आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. चंदन सिंह बिष्ट के ग्रामीण आज भी सडक के लिये संघर्ष करने को मजबूर

आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. चंदन सिंह बिष्ट के ग्रामीण आज भी सडक के लिये संघर्ष करने को मजबूर

4 years ago
बिग ब्रेकिंग : इस जिले में उपनिरीक्षकों के हुए तबादले……

बड़ी खबर : पुलिस विभाग में बंपर तबादले,जानिए किसको भेजा कहा

2 years ago
बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में अर्जुन सिंह बनाए गए नए सूचना आयुक्त 

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में अर्जुन सिंह बनाए गए नए सूचना आयुक्त 

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.