Sunday, September 20, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

विकासनगर: समाजसेवी और पुलिस ना होते तो गरीबो के हालात क्या होते

0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

समाजसेवी और पुलिस ना होते तो गरीबो के हालात क्या होते

रिपोर्ट- सतपाल धानिया
विकासनगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस में बेरोजगार और भुखमरी की कगार पर पहुंचे लोगो का हाथ समाजसेवी और पुलिस ना थामती तो हालात बहुत ही बदतर हो जाते।वैश्विक महामारी में जिस तरह से समाजसेवियों और पुलिस ने मोर्चा संभाला है वह अकल्पनीय है। साथ ही एक संदेश भी है कि, पूरी दुनिया के लिऐ हिंदुस्तान में कोई भी आपदा आ जाये देश का कुछ नही बिगाड़ सकती क्योंकि हिंदुस्तान की अवाम एक दूसरे के सहयोग के लिऐ हमेशा तत्पर है। वैश्विक महामारी में वैसे तो पूरा देश एक दूसरे का सहयोग कर रहा है। लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी है जो लगातार जरूरतमंदों की सेवा में लगे है।

Related posts

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

September 17, 2026
उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

September 17, 2026

ऐसा ही एक नाम है गगन अंथवाल इनके द्वारा लंबे समय से जरूरतमंदों का सहयोग किया जा रहा है। गगन अंथवाल और इनका पूरा परिवार जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने में लगा हुआ है। रात दिन लगकर लोगो के लिऐ खाने के पैकेट तैयार करते है, और फिर गांव-गांव घूमकर जरूरतमंदों को चिह्नित कर उनके घरों तक खाद्य सामग्री पहुंचाते है। इनके द्वारा लॉकडाऊन शुरू होने से लेकर आज तक सैकड़ों लोगो तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गयी है।

तो वही बात करे सेलाकुई पुलिस थाना और थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा की तो इनके सहयोग को युगों तक याद रखा जाऐगा। सेलाकुई पुलिस थाने के द्वारा हजारो लोगो के खाने की व्यवस्था अपने माध्यम से की जा रही है। सरकार का सहयोग सेलाकुई में नाममात्र ही देखने को मिल रहा है।थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा द्वारा समाजसेवियों और दानदाताओं से खाद्य सामग्री एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही सैकड़ों मजदूरो को खाना बनाकर भी खिलाया जा रहा है। सेलाकुई में जो सहयोग जरूरतमंदों का पुलिस द्वारा अपने माध्यम से किया गया है वह अकल्पनीय है। सुरक्षा और सेवा का पुलिस का ऐसा उदाहरण कभी देखने को नही मिला है।

समाजसेवी विनोद चौहान की जितनी भी सराहना की जाये वो कम होगी इनके द्वारा बाईस मार्च से लगातार गांव-गांव जाकर लोगो क़ो खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। सुबह होते ही विनोद चौहान और उनकी टीम गाड़ियों में खाद्य सामग्री भरकर जरूरतमंदों के दरवाजे पर पहुंच जाते है। क्षेत्र में इनके द्वारा दो हजार से अधिक लोगो तक खाद्य सामग्री पहुंचायी जा चुकी है और उनका कहना है कि, क्षेत्र में उनका यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र के हर जरूरतमंद तक खाद्य सामग्री ना पहुंचा दे।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामपुर राशिद पहलवान द्वारा रामपुर चोई बस्ती, शंकरपुर, सहसपुर, लक्ष्मीपुर आदि गांवो में खाद्य सामग्री वितरित की गयी। इनके द्वारा पाँच सौ परिवारो तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। इनके द्वारा घर-घर जाकर लोगो को चिन्हित किया जा रहा है, और जो भी व्यक्ति बेरोजगारी की वजह से भुखमरी की कगार पर आ गए है। उन्हें हर संभव सहयोग किया जा रहा है। जिससे किसी भी व्यक्ति को भूखा ना सोना पड़े।

पूर्व राज्यमंत्री गुलजार अहमद की पाँच हजार जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने की मुहिम लगातार जारी है। इसी मुहिम के तहत गुलजार अहमद द्वारा धर्मावाला, शाहपुर, कल्याणपुर, कुन्जा ग्रांट, मटक माजरी, सहसपुर, ढाकी, खुशहालपुर गांव के सैकड़ों परिवारो तक खाद्य सामग्री पहुंचायी गयी है। गुलजार अहमद का कहना है कि, क्षेत्र में किसी भी परिवार को किसी भी तरह की कोई परेशानी नही आने दी जायेगी और जब तक लॉकडाउन की अवधि है, लोग अपने रोजगार पर वापस नही लौटते तब तक जरूरतमंदों की हर जरूरत को पूरा किया जाऐगा। खाद्य सामग्री के साथ वह मास्क और सेनेटाइजर भी लोगो को वितरित कर रहे है और लोगो से लॉकडाऊन का पालन व शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील भी कर रहे है।

Previous Post

देवाल ब्लॉक में लोगों को नहीं मिल रहा सरकारी राशन का लाभ

Next Post

कांग्रेस के नेताओं पर लगातार झूठे मुकदमे लगाये जाने की कांग्रेस अध्यक्ष किशोर ने की निंदा

Next Post
कांग्रेस के नेताओं पर लगातार झूठे मुकदमे लगाये जाने की कांग्रेस अध्यक्ष किशोर ने की निंदा

कांग्रेस के नेताओं पर लगातार झूठे मुकदमे लगाये जाने की कांग्रेस अध्यक्ष किशोर ने की निंदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: DM सविन बंसल की निगरानी में तीन दिन में निस्तारित हुई सीवर समस्या

बड़ी खबर: DM सविन बंसल की निगरानी में तीन दिन में निस्तारित हुई सीवर समस्या

1 year ago
हरीश रावत और उनकी बेटी अनुपमा रावत ने दर्ज कराया मुकदमा ।

हरीश रावत और उनकी बेटी अनुपमा रावत ने दर्ज कराया मुकदमा ।

5 years ago
सावधान:उत्तराखंड में फिर डराने लगा कोरोना! पढ़े ताज़ा रिपोर्ट..

सावधान:उत्तराखंड में फिर डराने लगा कोरोना! पढ़े ताज़ा रिपोर्ट..

3 years ago
हादसा: नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, 12 लोग थे सवार, सभी सुरक्षित..

हादसा: नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, 12 लोग थे सवार, सभी सुरक्षित..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़
  • उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद
  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

September 17, 2026
उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

September 17, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.