Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC भर्ती घोटाले के, एक और भगौड़ा आरोपी को STF ने दबोचा 

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC भर्ती घोटाले के, एक और भगौड़ा आरोपी को STF ने दबोचा 
0
SHARES
189
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC भर्ती घोटाले के, एक और भगौड़ा आरोपी को STF ने दबोचा 

 

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

देहरादून: UKSSSC भर्ती घोटाले में उत्तराखंड एसटीएफ ने 47वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसका नाम कसान खान है और यह फरार चल रहा था। भगौड़े आरोपी कसान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ टीम ने कसान को अलीगढ से गिरफ्तार किया। भर्ती घोटाले में 49 व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई थी। लिहाजा, अभी भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

पूछताछ में कसान ने एसटीएफ को बताया कि वह साल 2018 से R.M.S. कंपनी में बतौर पेपर पैकिंग, न्यूमेरिक टाइपिंग और प्रिंटिंग मशीन में काम करता था। फरवरी 2022 में उसकी बहन की शादी होनी थी। उसे पैसों की जरूरत थी। उसी दौरान आरएमएस कंपनी मे काम करने वाले रूपेंद्र जायसवाल और सादिक मूशा ने 04-05 लाख रुपये का लालच देकर पेपर लीक करने को कहा। उनके कहने पर उत्तराखंड में 4/5 दिसंबर 2021 को होने वाले स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर को कंपनी के अंदर पेपर पैकिंग के दौरान अपने कपड़ों में छिपाकर बाहर लाया। फिर इस केस का पता लगा तो घर छोड़ कर भाग गया। यूकेएसएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर धांधली सामने आई थी।

जिसमें उत्तराखडं अधीनस्थ कर्मचारी सेवा चयन आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष, अन्य अधिकारियों, कार्मिकों समेत नकल माफिया ने एक-एक कर कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक करवाए और राज्य के मेहनतकश युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने का काम किया। हालांकि, वर्तमान धामी सरकार ने न सिर्फ भर्ती घोटाले के बड़े से बड़े चेहरे को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि देश का सबसे सख्त नकल निरोधी कानून भी बनाया।

पुलिस अधीक्षक एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह के मुताबिक यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई गई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2021 में एसटीएफ की विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक्त कसान खान पुत्र नसीमुद्दीन निवासी मोहल्ला हुसैनी थाना रसूलपुर, जिला फिरोजाबाद, उत्तरप्रदेश की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम विगत वर्ष में घोषित किया गया था। तभी से एसटीएफ की टीमें लगातार इस अभियुक्त की गिरप्तारी के प्रयास कर रही थी। एसटीएफ की टीमें इस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर विगत वर्ष से छापेमारी कर रही थी, लेकिन सफलता हासिल नहीं हो पा रही थी।

ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कसान खान की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीमों को मैन्युअल सूचनाओं को संकलित करने का निर्देश देकर पुनः ठोस कार्य योजना बनाकर अभियुक्त के सभी संबंधितों/ रिश्तेदारों व जानने वालों के बारे में सूचनाओं को एकत्रित कराया। जिसके फलस्वरूप एसटीएफ को विगत एक सप्ताह पहले कसान खान के अलीगढ़ में छिपे होने की सूचना मिली थी। एसटीएफ की एक टीम को तत्काल जनपद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भेजा गया, जहां पर पिछले 07 दिनों से एसटीएफ की टीम द्वारा अभियुक्त कसान की तलाश में जगह-जगह दबिश दी गई व 07 दिन तक लगातार दिन-रात मेहनत करके अभियुक्त कसान को मोहल्ला जमालपुर, जनपद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है।

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के आरोपी कसान की गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह।पुलिस अधीक्षक एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यूकेएसएसएससी आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा, वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा 2016 में हुई धांधली को लेकर दर्ज अलग-अलग 04 मुकदमों की विवेचना एसटीएफ द्वारा की गई हैं। उपरोक्त सभी मुकदमों में एसटीएफ द्वारा हर बिंदु पर गहनता से विवेचना करते हुए आरोप पत्र न्यायालय को प्रेषित किए जा चुके हैं। जो अपराधी अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगातार प्रयास कर रही है, ताकि इन भर्ती प्रकरणों में संलिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। गौरतलब है कि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में 49 अभियुक्तो की संलिप्तता प्रकाश में आई थी। जिसमें से 47 अभियुक्तों को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वैसे इन सभी परीक्षाओं के मामले में यह 62वीं गिरफ्तारी है। एक अभियुक्त द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल से गिरफ्तारी स्थगन आदेश प्राप्त किया गया है एवं एक अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ की टीम

1–निरीक्षक यशपाल बिष्ट

2–उप निरीक्षक विपिन बहुगुणा

3– उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट

4– उप निरीक्षक देवेंद्र भारती

5–हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार

6–हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र ममगाई

7– कांस्टेबिल नितिन चौधरी

8–कांस्टेबल रवि पंत

9–कांस्टेबल दीपक चंदोला

10- कांस्टेबल कादर खान

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश की जनता को दी बड़ी सौगात, 8275.51 करोड़ का लोकार्पण एव शिलान्यास.

Next Post

बिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक इतने सलाखों के पीछे..

Next Post
बिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक इतने सलाखों के पीछे..

बिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक इतने सलाखों के पीछे..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

घोटाला : पी डब्लू डी के बाबू ने किया लाखों का घोटाला । प्रशासन सोया कुंभकरण की नींद

घोटाला: फर्जी पेयजल कार्य दिखाकर जल संस्थान ने गायब किया लाखों का बजट। मामले को दबाने का ऑडियो वायरल

4 years ago
गजब: थराली में साप्ताहिक बंदी में दुकानें रही बंद तो शराब के ठेके रहे खुले

गजब: थराली में साप्ताहिक बंदी में दुकानें रही बंद तो शराब के ठेके रहे खुले

5 years ago
बड़ी खबर: 32 लाख की बनी पुलिया दो माह में हुई ध्वस्त

बड़ी खबर: 32 लाख की बनी पुलिया दो माह में हुई ध्वस्त

4 years ago
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य  परीक्षण शिविर का 602 मरीजों ने उठाया लाभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 602 मरीजों ने उठाया लाभ

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.