Saturday, August 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

बिग ब्रेकिंग भाजपा ने हरीद्वार और पौड़ी से कर लिए उम्मीदवार तय, सिर्फ़ औपचारिक ऐलान का इंतजार.. सूत्र

बिग ब्रेकिंग भाजपा ने हरीद्वार और पौड़ी से कर लिए उम्मीदवार तय, सिर्फ़ औपचारिक ऐलान का इंतजार.. सूत्र
0
SHARES
1.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिग ब्रेकिंग भाजपा ने हरीद्वार और पौड़ी से कर लिए उम्मीदवार तय, सिर्फ़ औपचारिक ऐलान का इंतजार.. सूत्र

Related posts

2027 की तैयारी के लिए  कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

2027 की तैयारी के लिए कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

August 10, 2026
उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

August 7, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में बीजेपी ने हरिद्वार और पौड़ी लोकसभा सीटों पर भी अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। अब इंतजार है तो सिर्फ औपचारिक ऐलान का। फिलहाल जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उससे साफ है कि बीजेपी ने त्रिवेंद्र रावत को हरिद्वार से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर ली है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत बीते कुछ दिनों से हरिद्वार में सक्रिय भी दिख रहे हैं। त्रिवेंद्र रावत देहरादून की डोईवाला सीट से पूर्व विधायक रहे हैं और ये सीट हरिद्वार लोकसभा का ही हिस्सा है। ऐसे में त्रिवेंद्र को टिकट दिए जाने के पूरे पूरे संकेत हैं। हालांकि बीजेपी में जब तक औपचारिक ऐलान नहीं हो जाता तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है इसके बावजूद त्रिवेंद्र की बॉडी लैंग्वेज और उनकी राजनीतिक सक्रियता बताती है कि पार्टी की ओर से उन्हें इशारा किया जा चुका है।

इससे भी बड़ा संकेत ये है कि चुनावी तैयारियों के बीच हरिद्वार के मौजूदा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को बीजेपी ने उत्तराखंड से बाहर भेज दिया है। निशंक संगठन के काम से तीन दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश भेजे गए हैं। यानी निशंक को हरिद्वार से दूर भेजकर संकेत साफ है कि सिटिंग सांसद को इस बार बीजेपी मौका ना देने का मन बना चुकी है।

बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पौड़ी से कैंडिडेट बनाया जा सकता है। अनिल बलूनी भले ही हाल फिलहाल खुद पौड़ी ना गए हों लेकिन उनकी सक्रियता चुनाव के लिहाज से दिखने लगी है। दो दिन पहले ही उन्होंने मोदी की गारंटी से जुड़ा एक उत्तराखंड पर आधारित गाना लॉन्च किया था इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने दिल्ली से ही मोदी दगड़ उत्तराखंड अभियान भी लॉन्च किया था।

बतौर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी लोकसभा के लिए कई काम भी किए हैं जिनका फायदा भी उन्हें मिलने के आसार हैं। पौड़ी से 2019 में तीरथ रावत चुनाव जीते थे लेकिन अब उन्हें साइड करने के संकेत मिल रहे हैं और टिकट की रेस में सबसे आगे अनिल बलूनी का ही नाम है। हालांकि दावेदार कई और भी हैं लेकिन अनिल बलूनी की दिल्ली दरबार में नजदीकी और उन्हें दोबारा राज्यसभा ना भेजना बताता है कि बीजेपी उन्हें लोकसभा के रण में उतारने का इशारा कर चुकी है।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक इतने सलाखों के पीछे..

Next Post

बड़ी खबर:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एम्स में भर्ती, ये है मामला..

Next Post
बड़ी खबर:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एम्स में भर्ती, ये है मामला..

बड़ी खबर:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एम्स में भर्ती, ये है मामला..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हादसा: दिवाली से पहले यहां भूस्खलन की चपेट में आया परिवार,एक की मौत।

हादसा: दिवाली से पहले यहां भूस्खलन की चपेट में आया परिवार,एक की मौत।

4 years ago
देहरादून आबकारी कार्यालय में हड़कंप, औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी नदारद”

देहरादून आबकारी कार्यालय में हड़कंप, औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी नदारद”

1 year ago
बड़ी खबर: यहां सूदखोरो का कहर। व्यक्ति ने गटका जहर।जानिए पूरा मामला

बड़ी खबर: यहां सूदखोरो का कहर। व्यक्ति ने गटका जहर।जानिए पूरा मामला

4 years ago
हाईकोर्ट ब्रेकिंग: शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल अतिक्रमण हटाने को लेकर हाईकोर्ट की सुनवाई.. लिया ये फैसला

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल अतिक्रमण हटाने को लेकर हाईकोर्ट की सुनवाई.. लिया ये फैसला

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट
  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

August 14, 2026
सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.