Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home मौसम

Weather update: उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, आज राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी..

Weather update: उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, आज राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी..
0
SHARES
272
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Weather update: उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, आज राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी..

Related posts

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
उत्तराखंड में आज मौसम बदलेगा! येलो अलर्ट: कई जिलों में तूफान, बारिश और बिजली की चेतावनी

उत्तराखंड में आज मौसम बदलेगा! येलो अलर्ट: कई जिलों में तूफान, बारिश और बिजली की चेतावनी

March 14, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में रिमझिम बारिश के साथ दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की एंट्री हुई। राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई जनपदों में शुक्रवार सुबह से हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने मानसून आगमन की पुष्टि करते हुए अगले कुछ दिन प्रदेश के कई क्षेत्रों में बरसात का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन जुलाई तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम बना रह सकता है।

जबकि 30 जून और 2 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

आज येलो और कल ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शनिवार 29 जुलाई को राज्य के जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि अल 30 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हो सकती है। उत्तरकाशी, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून, अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और टिहरी में आकाशीय बिजली चमकने व गर्जन के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

30 जून और 2 जुलाई को भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जून और 2 जुलाई को उत्तराखंड राज्य में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष कर राज्य के देहरादून, उधम सिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जनपदों में भारी से भी अत्यंत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है जबकि अन्य सभी जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में पहुंचा मानसून

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मानसून शुक्रवार को उत्तरी राज्यों में प्रवेश कर गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को मानसून ने कवर कर लिया है। साथ ही गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी पंजाब और बिहार में आगे बढ़ चुका है।

मानसून में 10 फीसदी अधिक वर्षा के आसार

उत्तराखंड में एक मार्च से 31 मई तक ग्रीष्मकाल में सामान्य से 20 प्रतिशत कम वर्षा हुई। इसके बाद एक जून से मानसून सीजन की शुरुआत में भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र सूखे रहे।

हालांकि, जून के तीसरे सप्ताह में पर्वतीय क्षेत्रों में प्री-मानसून शावर तेज हो गए। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार और तेज हवा चलने का दौर जारी रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है, जो कि सामान्य के करीब ही माना जाएगा। प्रदेश में इस बार मानसून में सामान्य से करीब 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है।

Previous Post

बड़ी कार्यवाही: युवती से अश्लील बातें करने वाला थाना प्रभारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित..

Next Post

 बिग ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में हुऐ बंपर प्रमोशन, लिस्ट जारी..

Next Post
 बिग ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में हुऐ बंपर प्रमोशन, लिस्ट जारी..

 बिग ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में हुऐ बंपर प्रमोशन, लिस्ट जारी..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हादसा: यहां पलटी 18 श्रद्धालुओं से भरी मैक्स वाहन, 9 घायल, घायलों की लिस्ट जारी..

हादसा: यहां पलटी 18 श्रद्धालुओं से भरी मैक्स वाहन, 9 घायल, घायलों की लिस्ट जारी..

2 years ago
श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने रक्तदान किया.

श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने रक्तदान किया.

1 year ago
जनता कांग्रेस को पहले ही नकार चुकी है हरीश रावत  ऐसी बयानबाजी करना बंद करें

जनता कांग्रेस को पहले ही नकार चुकी है हरीश रावत  ऐसी बयानबाजी करना बंद करें

5 years ago
Weather update:- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़,कई जिलों में बारिश के आसार..

Weather update:- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़,कई जिलों में बारिश के आसार..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.