Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

बोर्ड एग्जाम के लिए जा रहे बच्चों को विधानसभा के बजट सत्र के वजह से ट्रैफिक में कोई परेशानी ना आए ~ ऋतु खण्डूडी भूषण

बोर्ड एग्जाम के लिए जा रहे बच्चों को विधानसभा के बजट सत्र के वजह से ट्रैफिक में कोई परेशानी ना आए ~ ऋतु खण्डूडी भूषण
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आगामी 18 फरवरी 2025 से देहरादून में शुरू होने वाले पंचम विधानसभा के बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज विधान सभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विधानसभा सत्र के सुचारू संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विधान सभा अध्यक्ष ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो।

Related posts

2027 की तैयारी के लिए  कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

2027 की तैयारी के लिए कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

August 10, 2026
उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

August 7, 2026

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आगामी विधानसभा सत्र पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लिकेशन) के अंतर्गत भी संचालित हो रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने आई.टी.डी.ए. को कुछ विशेष निर्देश दिए। सभी सदस्यों की टेक्नोलॉजी सहायता के लिए दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, इंटरनेट सेवा में सुधार हेतु विधानसभा सचिवालय को निर्देश दिए गए कि नेटवर्क की बैंडविड्थ स्पीड बढ़ाई जाए और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों को सत्र के दौरान विधानसभा भवन में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पूरे विधानसभा परिसर में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सत्र के दौरान प्रवेश पत्र के बिना विधानसभा परिसर में वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, विधायकों की संस्तुति पर एक आगंतुक को और मंत्रियों की संस्तुति पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

विधानसभा सत्र के दौरान विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा भी आयोजित हो रही है, इस बात को ध्यान में रखते हुए, विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल बसों या अन्य किसी भी साधन से परीक्षा केंद्रों को जा रहे परीक्षार्थियों एवं एम्बुलेंस की आवाजाही में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा के लिए जा रहे बच्चों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात की, जिसमे ट्रैफिक एडवाइज़री, स्कूलों को एडवाइज़री सुनिश्चित करें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ हीं ऋतु खण्डूडी भूषण ने सदन में अनुशासन बनाये रखने के लिए सभी के मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई है।

विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सत्र की पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और वेबकास्टिंग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग तथा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट एजेंसी (आ.ई.टी.डी.ए.) द्वारा की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विधानसभा की कार्यवाही जनता तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग को भी आवश्यक चिकित्सा दल, दवाइयां और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, डीएम देहरादून सवीन बंसल, एस ई यूपीसीएल वीके सिंह, वीएस डोगरा जल संस्थान,एडीजी ऐ.पी अंशुमान, आईजी सिक्योरिटी के. एस नग्याल, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, राजीव स्वरूप, वी के सुमन, उत्तम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

बड़ी खबर: गृह मंत्री अमित शाह के बेटे के नाम से विधायक आदेश चौहान को धमकी देकर मांगे पांच लाख

Next Post

गृह मंत्री के बेटे के नाम पर मांगे 03 करोड़, विधायक को उत्तराखंड में मंत्री बनाने का दिया झांसा

Next Post
गृह मंत्री के बेटे के नाम पर मांगे 03 करोड़, विधायक को उत्तराखंड में मंत्री बनाने का दिया झांसा

गृह मंत्री के बेटे के नाम पर मांगे 03 करोड़, विधायक को उत्तराखंड में मंत्री बनाने का दिया झांसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शर्मनाक:-बाप ही कर रहा था अपनी बेटी का शारीरिक शोषण। बड़ी बेटी ने भिजवाया जेल

शर्मनाक:-बाप ही कर रहा था अपनी बेटी का शारीरिक शोषण। बड़ी बेटी ने भिजवाया जेल

4 years ago
Big breaking: हाईकोर्ट ने रिश्वत मामले में ट्रैप प्रक्रिया की वैधता पर उठाया सवाल

बिना नक्शे के नहीं मिलेगी बिजली–पानी, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

1 year ago
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशुतोष सयाना बने नियमित प्राचार्य

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशुतोष सयाना बने नियमित प्राचार्य

12 months ago
गुड न्यूज़: राज्य की छात्राओं को मिलेगी साईकिल और एफडी। पढ़िए पूरी ख़बर..

गुड न्यूज़: राज्य की छात्राओं को मिलेगी साईकिल और एफडी। पढ़िए पूरी ख़बर..

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.