Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बिग ब्रेकिंग : स्कूलों की मनमानी के खिलाफ रीजनल पार्टी का उग्र प्रदर्शन

बिग ब्रेकिंग : स्कूलों की मनमानी के खिलाफ रीजनल पार्टी का उग्र प्रदर्शन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

स्कूलों की मनमानी के खिलाफ रीजनल पार्टी का उग्र प्रदर्शन

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस और महंगी किताबें बेचे जाने के विरोध में आज जिला मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की।
इस बीच डिप्टी कलेक्टर गौरव चटवाल ने प्रदर्शनकारियों के बीच आकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने गौरव चटवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा और निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि अभिभावकों को निजी स्कूलों की लूट के हवाले कर दिया गया है। शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि निजी स्कूलों ने ट्यूशन फीस 40% तक बढ़ा दी है। इसके अलावा पंजीकरण और वार्षिक फीस पर भी काफी वृद्धि कर दी है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईस्टवाल ने कहा कि उत्तराखंड को बने 25 वर्ष हो रहे हैं आज तक उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों की हर साल फीस वृद्धि , मुंह मांगी एडमिशन फीस, स्कूल यूनिफार्म , एनुअल डे, स्पोर्ट्स डे , तो कभी स्कूल मैगजीन ओर अन्य तरीकों से चल रही निरन्तर लूट को रोकने हेतु कोई प्रभावी कानून फीस एक्ट नहीं है, सरकार की अज्ञात कारणों से चुप्पी के कारण प्राइवेट स्कूलों के हौंसले निरंतर बुलन्द रहते है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुसांई
ने कहा कि सिर्फ कमीशन के लिए निजी स्कूल किताबों के कवर बदलकर महंगी किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर कर रहे हैं। ज्यादा कमीशन देने वाले प्रकाशकों की दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जाता है।
रीजनल पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि हर साल फीस वृद्धि , प्राइवेट पब्लिकेशंस की दस हजार से पन्द्रह हजार तक की किताबें, स्टेशनरी, पांच से दस हजार की स्कूल यूनिफार्म अभिभावकों को जबरन बेची जाती हैं, जबकि उत्तराखंड सरकार ने केवल एनसीईआरटी की किताबे लगाने के आदेश किए हुए हैं, लेकिन हर वर्ष इस आदेश की सरकारी की आंख के नीचे प्राईवेट स्कूल धज्जियां उड़ाते हैं। सरकार केवल जांच कराने का आदेश जारी कर अपनी औपचारिकता पूरी कर लेती है, लूट चलती रहती है। अगले वर्ष फिर से लूट जारी रहती है।
रीजनल पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष शशि रावत ने कहा कि 2018 से प्राईवेट स्कूलों पर हर साल हो रही फीस वृद्धि पर लगाम लगाने हेतु डिमांड हो रही है, सरकार भी फीस वृद्धि रोकने हेतु प्रभावी फीस एक्ट बनाने हेतु बोलती आई है, उस समय सरकार ने इस पर समितियां भी बनाई लेकिन सब ठंडे बस्ते में चला गया।
दयानद मनोरी ने कहा कि प्राइवेट स्कूल हर साल मर्जी से फीस बढ़ा अभिभावकों की जेब तराश रहे हैं, इसे सरकार की लापरवाही कहें या शिक्षा विभाग की मिलीभगत कहें जो प्राइवेट स्कूलों को अभिभावकों को मनमाने तरीके से लूटने के नाम पर उत्तराखंड में सुरक्षित अभ्यारण मिला हुआ है , सभी जनप्रतिनिधि इस पर खामोश रहे हैं। इस सबको क्या नाम दिया जाए ? लगता है कि शायद प्राईवेट स्कूल ही राज्य का शिक्षा विभाग चलाते हैं।
इस अवसर पर सुलोचना ईस्टवॉल, नवीन पंत,
रेनू नवानी, मीना थपलियाल, सुशीला पटवाल, रजनी कुकरेती, शशी रावत, सुमित्रा जोशी, विजेंद्र बिष्ट अमित भट्ट आन्दमणी सुंदरियाल, देवेन्द्र गुसाईं, दिग्पाल सिह बंगारी, जगमोहन झिंकवाण, भगवती प्रसाद गोस्वामी, राजेन्द्र गुसांई, सोभित भद्री, दयाराम मनोरी ,मान सिंह आदि तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
Previous Post

परेड ग्राउंड देहरादून में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित

Next Post

डीएम ने आईएसबीटी चौक में वर्षों से जनमानस के लिए नासूर बने बरसाती पानी की निकासी का आखिरकार काम शुरू

Next Post
डीएम ने आईएसबीटी चौक में वर्षों से जनमानस के लिए नासूर बने बरसाती पानी की निकासी का आखिरकार काम शुरू

डीएम ने आईएसबीटी चौक में वर्षों से जनमानस के लिए नासूर बने बरसाती पानी की निकासी का आखिरकार काम शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: IMA पासिंग आउट परेड। आज देश को मिले 331 जबांज युवा अफसर..

बड़ी खबर: IMA पासिंग आउट परेड। आज देश को मिले 331 जबांज युवा अफसर..

3 years ago
बिग ब्रेकिंग: विधानसभा सत्र 2023 का कार्यक्रम घोषित, इस तारिख से होगा सत्र शुरू..

बिग ब्रेकिंग: विधानसभा सत्र 2023 का कार्यक्रम घोषित, इस तारिख से होगा सत्र शुरू..

3 years ago
हरबर्टपुर की सोनिया बस्ती में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

हरबर्टपुर की सोनिया बस्ती में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

8 months ago
भिंगराड़ा और खरहीं मे एक सप्ताह से नहीं मोबाइल सिग्नल ग्रामीणों में रोष

भिंगराड़ा और खरहीं मे एक सप्ताह से नहीं मोबाइल सिग्नल ग्रामीणों में रोष

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.