Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

एनयूजे और डीजेए का पत्रकारों की हत्या के खिलाफ संसद पर प्रदर्शन

एनयूजे और डीजेए का पत्रकारों की हत्या के खिलाफ संसद पर प्रदर्शन
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एनयूजे और डीजेए का पत्रकारों की हत्या के खिलाफ संसद पर प्रदर्शन

– राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर उत्तराखंड में पत्रकारों की गिरफ्तारी के मामलों में हस्तक्षेप का किया अनुरोध
– मीडिया को उत्तराखंड सरकार पर भरोसा नहीं। 30 अगस्त को दिया जाएगा ऑनलाइन धरना

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

September 26, 2026

नई दिल्ली। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने देश में पत्रकारों की हत्या और उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे बनाकर जेल में भेजने के खिलाफ संसद के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को दो ज्ञापन सौंपे गए। एक ज्ञापन में कहा गया है कि, उत्तर प्रदेश में सुरक्षा मांगने के बावजूद पुलिस की लापरवाही के कारण तीन पत्रकारों को गोलियों से उड़ा दिया गया। दूसरे ज्ञापन में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक खामियों को उजागर करने वाले पत्रकारों पर राजद्रोह के मामले दर्ज कर जेल भेजने के मामलों में हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया है।

इटंरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध एनयूजे-आई के अध्यक्ष रास बिहारी की अगुवाई में निकाले गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रपति को दिए गए ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की गई है। 30 अगस्त को पूरे देश में पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करने के खिलाफ ऑनलाइन धरना दिया जाएगा।

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश थपलियाल ने कहा कि, उत्तराखंड में पत्रकारों का सरकार द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मीडिया की आवाज दबाने में लगे हुए हैं।

राज्य के वरिष्ठ पत्रकार और निजी न्यूज़ चैनल के मुख्य संपादक उमेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, एसपी सेमवाल व अन्य लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गैंगस्टर लगा दिया।

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के महासचिव के पी मलिक ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में बदमाशों की गोलियों से मारे गए तीन पत्रकारों शलभमणि तिवारी, विक्रम जोशी और रतन सिंह ने पुलिस से हत्या होने की आशंका के कारण सुरक्षा मांगी थी। तीनों की मौत उत्तर प्रदेश में खराब कानून-व्यवस्था के कारण हुई है। प्रदर्शन में आए पत्रकार साथियों को प्रेस काउंसिल सदस्य आनंद राणा, एनयूजे और डीजेए के वरिष्ठ नेता सीमा किरण, अशोक किंकर, नरेश गुप्ता आदि ने संबोधित किया।

सभी वक्ताओं ने कहा कि, मीडिया पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की जरूरत है।
राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि, पत्रकारों को गलत तरीके से जेल भेजने वाली उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार पर भरोसा नहीं है। राष्ट्रपति से इन मामलों की अन्य राज्य की पुलिस से जांच कराने का अनुरोध किया गया है। संगठनों की तरफ से 30 अगस्त को देश के सबसे बड़े ऑनलाइन धरना में भाग लेने की अपील की गई है।

Previous Post

उत्तराखंड में उक्रांद की फजीहत, लेकिन फिर भी दे डाली भट्ट ने भाजपा को नसीहत। जानिए क्या?

Next Post

उत्तराखंड में मीडिया पर सरकारी कहर के खिलाफ किया जाएगा देशभर में विरोध: एनयूजे

Next Post
उत्तराखंड में मीडिया पर सरकारी कहर के खिलाफ किया जाएगा देशभर में विरोध: एनयूजे

उत्तराखंड में मीडिया पर सरकारी कहर के खिलाफ किया जाएगा देशभर में विरोध: एनयूजे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार: तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार: तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का येलो अलर्ट जारी

1 year ago
बड़ी खबर : जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, 55 शिकायत हुई प्राप्त

बड़ी खबर : जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, 55 शिकायत हुई प्राप्त

2 years ago
बड़ी खबर: नन्ही बालिकाओं की विधवा माँ प्रिया को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक के सभी खाते सीज़

बड़ी खबर: नन्ही बालिकाओं की विधवा माँ प्रिया को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक के सभी खाते सीज़

1 year ago
प्रेमिका के लिए भिड़े भाई और प्रेमी, बीच सड़क पर चला हाईवोल्टेज ड्रामा — प्रेमी ने खुद को घायल कर मचाया हड़कंप

प्रेमिका के लिए भिड़े भाई और प्रेमी, बीच सड़क पर चला हाईवोल्टेज ड्रामा — प्रेमी ने खुद को घायल कर मचाया हड़कंप

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
  • उत्तराखंड के इस जिले में आया भूकंप, मचा हड़कंप

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

September 26, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.