Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

दुखद: आपदा से कराह रहा उत्तराखंड, तीन जिलों में बादल फटा और कुमाऊं में छाया मातम

दुखद: आपदा से कराह रहा उत्तराखंड, तीन जिलों में बादल फटा और कुमाऊं में छाया मातम
0
SHARES
432
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। 5 अगस्त को धराली आपदा से शुरू हुआ यह सिलसिला अब लगातार नई-नई तबाहियों के रूप में सामने आ रहा है। ताज़ा घटनाओं में गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिलों के साथ-साथ कुमाऊं मंडल के बागेश्वर में बादल फटने और भूस्खलन से भारी जन-धन हानि की पुष्टि हुई है।

रुद्रप्रयाग में 8 लोग लापता, एक की मौत

रुद्रप्रयाग जिले की बसुकेदार और जखोली तहसील में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। छेनागाड़, तालजामण और स्यूर गांवों में कई मकान और वाहन मलबे में दब गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 8 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

चमोली व टिहरी में नुकसान

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के मोपाटा गांव में बादल फटने से एक घर मलबे की चपेट में आ गया, जिसमें एक दंपती दब गया। वहीं, टिहरी जिले के भिलंगना क्षेत्र में अतिवृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।

उत्तरकाशी में बनी झील ने बढ़ाई चिंता

धराली आपदा के बाद अब पापड़ गाड़ (उत्तरकाशी) में भागीरथी नदी अवरुद्ध होकर करीब 100 मीटर लंबी झील बन गई है। इससे बाढ़ का नया खतरा मंडरा रहा है। इसी तरह यमुनोत्री मार्ग के पास स्यानचट्टी में भी भूस्खलन से झील बनने की खबर है।

कुमाऊं में 6 लोगों की मौत

कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के पोसारी गांव में भूस्खलन से एक भवन ढह गया। इस मलबे में दबकर 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, खटीमा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

सड़कों पर भी संकट, कई मार्ग बाधित

लगातार बारिश से राज्यभर में नदियां-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन ने आवागमन रोक दिया है।

  • गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बाधित

  • हल्द्वानी-भीमताल मार्ग रानीबाग के पास बंद

  • पौड़ी में अलकनंदा का पानी बदरीनाथ राजमार्ग तक पहुंच गया

राहत-बचाव अभियान जारी

आपदा प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जिलाधिकारियों से संपर्क में हैं और उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा है। धामी ने कहा कि प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
Previous Post

रुद्रप्रयाग में बादल फटने से तबाही: बसुकेदार में कई लोग लापता, राहत-बचाव अभियान जारी

Next Post

धामी सरकार पर खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने का आरोप, आरटीआई दस्तावेजों से बड़ा खुलासा

Next Post
धामी सरकार पर खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने का आरोप, आरटीआई दस्तावेजों से बड़ा खुलासा

धामी सरकार पर खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने का आरोप, आरटीआई दस्तावेजों से बड़ा खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Breaking : बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं की जमानत पर आज सुनवाई।

Breaking : बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं की जमानत पर आज सुनवाई।

3 years ago
बड़ी खबर : Uksssc ने बदली तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथि,पढ़े अपेडट

बड़ी खबर : Uksssc ने बदली तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथि,पढ़े अपेडट

2 years ago
लापरवाही : प्रसूता की स्ट्रेचर से गिरकर मौत

हादसा: घास काटने गई महिला।गहरी खाई में गिरकर मौत

4 years ago
बड़ी खबर: UKSSSC ने इन अभ्यर्थियों को संशोधन का दिया मौका।पढ़िए पूरी खबर

बड़ी खबर: UKsssc घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय भी कूदा। पैसे के लेनदेन का होगा बड़ा खुलासा

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.