Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तरप्रदेश

डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने योग शिविर के मेधावियों को किया सम्मानित

शिविर में कक्षा 6 से 8 तक के चयनित सात विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों, विद्यालय के अन्य छात्रों एवं कालेज प्रबंधन की उपस्थिति में सम्मानित भी किया

डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने योग शिविर के मेधावियों को किया सम्मानित
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रिपोर्ट– रवि गुप्ता

पीलीभीत।लिटिल एंजेल्स स्कूल में सुबह असेम्बली में बच्चों से बात करते हुए भारतीय योग संस्थान, उत्तर प्रदेश पूर्वी प्रान्त के उप प्रधान एवं मुक्ति धाम, पीलीभीत के अध्यक्ष सीए संजय अग्रवाल ने भारत की आजादी के १०० वर्ष पूरे होने पर २०४७ के स्वस्थ और धनवान युवा भारत वर्ष की अपनी भावी योजना की परिकल्पना पर प्रकाश डाला और विचार साझा किये।

Related posts

NEET RE एग्जाम के लिए NTA ने छात्र का सेंटर दे दिया आबू धाबी, छात्र का रो-रो कर बुरा हाल

NEET RE एग्जाम के लिए NTA ने छात्र का सेंटर दे दिया आबू धाबी, छात्र का रो-रो कर बुरा हाल

June 20, 2026
उत्तरप्रदेश की लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने सीएम धामी को लिखा पत्र, जानिए क्या है वजह

उत्तरप्रदेश की लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने सीएम धामी को लिखा पत्र, जानिए क्या है वजह

June 12, 2026

इस अवसर पर सीए अग्रवाल ने विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल के साथ इन दिनों स्कूल में भारतीय योग संस्थान द्वारा लगाये गए शिविर में कक्षा 6 से 8 तक के चयनित सात विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों, विद्यालय के अन्य छात्रों एवं कालेज प्रबंधन की उपस्थिति में सम्मानित भी किया, जिन्होंने लगभग ३ मिनट तक वृक्षासन का प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर इन छात्रों का चयन किया गया था।

सीए अग्रवाल की लगभग ३ मिनट की वार्ता के मध्य वे सभी बालक, सीए अग्रवाल स्वयं और भा यो सं, पीलीभीत के जिला प्रधान सतीश शर्मा वृक्षासन में ही मंच पर खड़े रहे,
सीए अग्रवाल ने आगे कहा कि लगभग 22 वर्ष बाद 10 से 15 वर्ष का बालक लगभग 30 से 40 वर्ष का युवा होगा,जिसके हाथ में देश की बागडोर होगी,यदि आज से उस बालक अथवा आगामी वर्षों में जन्म ले रहे बालकों पर उनके अभिभावकों की सहमति से योजना बद्ध ढंग से काम किया गया तो हमारी युवा सेना देश को समृद्धि की ओर ले जायेगी और वर्ष 2047 में अपना भारत वर्ष खुशहाल सूचकांक (Happyness Index) में आज के 118 के बजाए प्रथम स्थान पर आ सकता है।उन्होंने अपने बारे में बताया कि पिछले लगभग ४० वर्षों से वे पीलीभीत में सीए की प्रैक्टिस कर रहे हैं, लगभग ३० वर्षों से भारतीय योग संस्थान के छात्र बने हुए हैं और लगभग २० वर्षों से निवेश सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं और अब जबकि उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों का सम्यक निर्वहन प्रभु की कृपा से हो चुका है तो आज तक जो कुछ भी उन्हें समाज से मिला है, अपनी वानप्रस्थ अवस्था में बहुत से स्वस्थ एवं धनी भारतीय बनने में अपना अहर्निश सहयोग करके वापस देने की इच्छा रखते हैं।

अपनी योजना को कार्य रूप देने के बारे में उन्होंने चयनित बच्चों के अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से खुल कर वार्ता करते हुए बताया कि यदि बच्चे और अभिभावक चाहेंगे तो चयनित बच्चे एक निःशुल्क सिस्टम के तहत आगामी लगभग 20–25 बर्षों तक उनसे जुड़े रहेंगे तथा अपनी दिनचर्या सामान्य रूप से चलाते रहेंगे एवं अपने जीवन का जो भी लक्ष्य उन्होंने बनाया हो उस पर काम करते रहेंगे इसमें कोई भी व्यवधान नहीं आयेगा बस अंतर इतना ही होगा कि उन्हें एक निश्चित दिनचर्या का पालन करते हुए उसकी रिपोर्टिंग दैनिक रूप से करनी होगी जिसके अनुपालन के पश्चात् उनका स्वस्थ, अनुशासित और धनवान होना कोई असंभव बात न होकर सौ प्रतिशत संभव बन जाएगा, इस प्रक्रिया से चयनित युवा व्यक्तिगत रूप से तो स्वस्थ और अमीर होगा ही साथ ही परिवार, समाज और देश भी लाभान्वित होगा ।

Previous Post

तपोवन, मुनि की रेती और कैलाश गेट में औचक निरीक्षण,12 दवा दुकानों की जांच, 3 पर क्रय-विक्रय पर रोक

Next Post

सेलिब्रिटी गेस्ट पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो बना आकर्षण का केन्द्र

Next Post
सेलिब्रिटी गेस्ट पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो बना आकर्षण का केन्द्र

सेलिब्रिटी गेस्ट पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो बना आकर्षण का केन्द्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: ऋषिकेश एम्स में नर्सिंग ऑफिसर ने की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, डाक्टरों में रोष..

बड़ी खबर: ऋषिकेश एम्स में नर्सिंग ऑफिसर ने की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, डाक्टरों में रोष..

2 years ago
गुंडई , दबंगई ,तानाशाही के कालखंड का अंत करने आया हूँ – उमेश कुमार ।

गुंडई , दबंगई ,तानाशाही के कालखंड का अंत करने आया हूँ – उमेश कुमार ।

5 years ago
बड़ी खबर : मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने खेत में जाकर काश्तकार के साथ काटी फसल

बड़ी खबर : मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने खेत में जाकर काश्तकार के साथ काटी फसल

2 years ago
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

2 weeks ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.