Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तरप्रदेश

सेलिब्रिटी गेस्ट पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो बना आकर्षण का केन्द्र

नव अंशिका फाउण्डेशन सीजन-2 “गोल्डन गाला अवार्ड 2025” और “नव अंशिका प्राइड अवार्ड” से अलंकृत हुई हस्तियां

सेलिब्रिटी गेस्ट पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो बना आकर्षण का केन्द्र
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। नव अंशिका फाउण्डेशन के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर सीजन-2 “गोल्डन गाला अवार्ड 2025” का आयोजन गुरुवार 11 सितम्बर को स्थानीय विराज खंड स्थित होटल कैसियो कलेक्शन में किया गया। बीते साल पांचवे स्थापना वर्ष से शुरू किये गए “गोल्डन गाला अवार्ड” के साथ इस साल से डबल सरप्राइज देते हुए “नव अंशिका प्राइड अवार्ड” भी समारोह से जोड़ा गया।

इस समारोह में पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान सेलिब्रिटी गेस्ट रहीं। भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री पारुल, स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक “सपना बाबुल का…बिदाई” में केन्द्रीय भूमिका के लिए खासी लोकप्रिय हुई हैं। इस अवसर पर आगंतुकों ने इलेक्ट्रिफाइंग कल्चरल शो और जबरदस्त ट्रेंडी फैशन शो का भी आनन्द उठाया।

Related posts

HNBGU का छात्र किराए के कमरे में झूला फंदे से, मचा हड़कंप

देहरादून में एक ही दिन में तीन लोग झूले फंदे से

August 5, 2026
बदरीनाथ धाम में  25 लीटर शराब पहुंचने से मचा हड़कंप, देखें कैसी पहुंची

बदरीनाथ धाम में 25 लीटर शराब पहुंचने से मचा हड़कंप, देखें कैसी पहुंची

August 4, 2026

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर राहुल गुप्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेशनल अवार्ड विजेता और सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर ओमदीप मोतियानी और पॉपुलर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सौम्या साहू की महती भूमिका रही।

नव अंशिका फाउण्डेशन की निर्देशिका नीशू त्यागी के अनुसार सीजन-2 “गोल्डन गाला अवार्ड 2025” राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही, हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के आर्थोपेडिक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ठ, लोकप्रिय लोक गायिका नूतन पांडे, बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट के वाइस चेयरपर्सन रीना सिंह, सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र अपूर्व, यूपी प्रोफेशनल मॉडल रेनू भारती, अंतरराष्ट्रीय रामायण एंड वैदिक रिसर्च इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक डॉ.लवकुश द्विवेदी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव अधिकारी के.के. पाठक, सहित अन्य विभिन्न हस्तियों को दिया गया। इस क्रम में नव अंशिका प्राइड अवार्ड अंबिका प्रसाद, कृष्ण त्रिपाठी, किशन लाल शाह, नीरा लोहानी, (सीमा भट्ट सहित अन्य को दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गार्गी द्विवेदी की कथक की स्पेशल प्रस्तुति देखते ही बनी। उन्होंने प्रभावी कथक नृत्य पेश किया। इसके साथ ही नूतन पाण्डेय ने इस समारोह में विशेष रूप से इन आंखों की मस्ती गीत सुनाया। कथक के क्षेत्र में उभरता नाम अंशिका त्यागी की प्रस्तुति ने आयोजन को परवान चढ़ाया। इसके साथ ही विशाल के ग्रुप ने सुन्दर डांस कर तालियां बटोरीं। नव अंशिका फैशन शो में एथनिक और मार्डन राउंड ने परिधानों के बदलते ट्रेंड की जबरदस्त झांकी पेश की।

सह-आयोजक दबीर सिद्दीकी के अनुसार नव अंशिका फाण्डेशन बीते छह वर्षों में लखनऊ ही नहीं प्रदेश स्तर पर लगातार सक्रिय है। महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित नव अंशिका फाउण्डेशन हर साल आठ मार्च को ही नहीं बल्कि पूरे मार्च महीने को “महिला माह” के रूप में मनाती हैं। इसमें हर सप्ताह एक आयोजन महिलाओं को समर्पित खास थीम पर आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही नव अंशिका फाउण्डेशन, “शक्तिस्वरूपा सम्मान” देकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान देने वाली प्रेरक महिलाओं का अलंकरण भी कर रही है। नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से, लखनऊ में आयोजित मिलेट्स महोत्सव से लेकर अयोध्या में हुए रामोत्सव तक में प्रभावी प्रस्तुतियां दी गई वहीं कुंभ और लखनऊ में हुए “भारत अंतरराष्ट्रीय मेगा ट्रेड फेयर” में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहनीय उपस्थिति दर्ज करवायी गई है। इसके साथ ही नव अंशिका फाउण्डेशन ने भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए तीज, होली, दीपावली, नवरात्र और दुर्गोत्सव में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन किया है। इसी क्रम में नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से “गुलाल टेसुओं संग राम आएंगे” महोत्सव का आयोजन भी किया जा चुका है। कोरोना की वैश्विक विभीषिका के कठिन दौर में भी नव अंशिका फाण्डेशन के कदम थमे नहीं। उस दौरान ऑनलाइन आयोजनों के माध्यम से घर-घर में महिलाओं और युवाओं का न केवल प्रदेश स्तरीय विशेषज्ञों के माध्यम से नि:शुल्क करियर के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया गया बल्कि विभिन्न त्योहारों से भी उन्हें जोड़ा गया।

रंगकर्म की अलख जगाए रखते हुए “मिसेज आंटी का गड़बड़झाला”, “दी एक्सीडेंटल डेथ ऑफ़ एन अनार्किस्ट”, “पार्क” और “लाहौल विला कूवत” जैसे विभिन्न नाटकों का मंचन भी फाउण्डेशन की ओर से समय समय पर करवाया गया है। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद भी की जा रही है।

Previous Post

डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने योग शिविर के मेधावियों को किया सम्मानित

Next Post

उत्तराखंड में अवैध वेनम कारोबार का खुलासा, मेनका गांधी के पत्र से वन विभाग में मची खलबली

Next Post
उत्तराखंड में अवैध वेनम कारोबार का खुलासा, मेनका गांधी के पत्र से वन विभाग में मची खलबली

उत्तराखंड में अवैध वेनम कारोबार का खुलासा, मेनका गांधी के पत्र से वन विभाग में मची खलबली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

3 साल बाद फिर लागू हुआ विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की प्रारंभिक और स्क्रीनिंग परीक्षा में न्यूनतम अंक लाने की व्यवस्था

3 साल बाद फिर लागू हुआ विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की प्रारंभिक और स्क्रीनिंग परीक्षा में न्यूनतम अंक लाने की व्यवस्था

4 years ago
अमर उजाला के पत्रकार खनन माफिया से रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद। संस्थान ने की दोनों की छुट्टी

अमर उजाला के पत्रकार खनन माफिया से रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद। संस्थान ने की दोनों की छुट्टी

6 years ago
आरटीआई खुलासा : जौनसार आरक्षण घोटाला, ब्राह्मण-क्षत्रियों को गैरकानूनी तरीके से ST सर्टिफिकेट

खुलासा: पेपर लीक केस ने खोली भर्ती प्रक्रिया की पोल

11 months ago
कैबिनेट की अंतिम बैठक। मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.