Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

शर्मनाक: थराली में आर्मी जवान ने नाबालिग से की छेड़छाड़ की कोशिश, POCSO में मुकदमा दर्ज — CCTV फुटेज में कैद हरकत!

शर्मनाक: थराली में आर्मी जवान ने नाबालिग से की छेड़छाड़ की कोशिश, POCSO में मुकदमा दर्ज — CCTV फुटेज में कैद हरकत!
0
SHARES
478
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
थराली (चमोली):  चमोली जिले के थराली नगर पंचायत क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां सीएसडी कैंटीन में तैनात आर्मी जवान पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवान नाबालिग को कैंटीन के अंदर ले जाता दिखाई दे रहा है।

थराली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें जवान के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच अब POCSO एक्ट और 74 BNS की धाराओं के तहत की जा रही है।

 एसपी चमोली ने दी पुष्टि

चमोली के एसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि

“थराली स्थित आर्मी कैंटीन में तैनात जवान रविंद्र कुमार, जो असम रेजिमेंट में कार्यरत है, उस पर नाबालिग से छेड़छाड़ के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। जवान को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया गया है, और इस घटना की सूचना उसके उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।”

 नाबालिग की मां ने सुनाई आपबीती

पीड़िता की मां के अनुसार,

“दोपहर के समय मेरी बेटी अपने कुत्ते को घुमाने गई थी, तभी सीएसडी कैंटीन में तैनात हवलदार रविंद्र कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर अंदर बुलाया और गलत हरकत करने लगा। मेरी बेटी किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर लौटी और मुझे पूरी बात बताई।”

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को राड़ीबगड़ स्थित आर्मी कैंटीन से गिरफ्तार कर लिया।

 स्थानीय लोगों में आक्रोश

रविवार के दिन कैंटीन में अवकाश होने के बावजूद आरोपी जवान ने कैंटीन खोली थी। यह बात लोगों के गले नहीं उतरी। जैसे ही घटना की जानकारी फैली, नगर क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 वायरल वीडियो ने बढ़ाया मामला

मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे स्वयं पीड़िता की मां ने अपने फेसबुक पेज पर जारी किया है। उन्होंने वीडियो के साथ जवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 पुलिस जांच जारी

फिलहाल थराली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी जवान से पूछताछ जारी है। पुलिस ने कहा है कि यदि जांच में आरोप पुख्ता पाए जाते हैं, तो जवान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
Previous Post

देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: 26 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई भवन सील

Next Post

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज जल्द होगा स्थापित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड़ न्यूज़: उत्तराखंड के 37 युवा बने भारतीय सेना में अफसर। देश को मिले कुल 341 सैन्य अधिकारी

गुड़ न्यूज़: उत्तराखंड के 37 युवा बने भारतीय सेना में अफसर। देश को मिले कुल 341 सैन्य अधिकारी

5 years ago
बड़ी खबर: BIS वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख सुधीर बिश्नोई ने चमोली में BIS/ हॉलमार्क/ISI मार्क के बारे में बताया..

बड़ी खबर: BIS वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख सुधीर बिश्नोई ने चमोली में BIS/ हॉलमार्क/ISI मार्क के बारे में बताया..

3 years ago
बड़ी खबर: एसआरएचयू जौलीग्रांट के स्टूडेंट्स को मिलेगा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का साथ

बड़ी खबर: एसआरएचयू जौलीग्रांट के स्टूडेंट्स को मिलेगा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का साथ

2 years ago
निलंबित: आज ये अधिकारी हुए निलंबित। आदेश जारी, देखें आदेश..

बिग ब्रेकिंग: आज 1 IAS और 51 PCS अधिकारीयों के बंपर तबादले। लिस्ट जारी..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.