उत्तराखंड : रूस यूक्रेन युद्ध में उत्तराखंड के राकेश शहीद, उत्तराखंड के सितारगंज विधानसभा के शक्तिफार्म क्षेत्र के रहने वाला राकेश कुमार उम्र 24 वर्ष स्टडी बीजा पर रूस पढ़ाई करने गया था।
इस दौरान राकेश का बीजा और पासपोर्ट जब्त कर उसे जबरदस्ती रूसी सेना में भर्ती कर दिया गया था। जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना मिलने के बाद उन्होंने प्रयास किया की, उनका बेटा रूस से वापस आ जाएं। दिल्ली जाकर उन्होंने ने भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की थी, अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही राकेश को भारत वापस लाया जाएगा। 10 दिन पहले अधिकारियों ने परिवार से सम्पर्क कर बताया कि राकेश शहीद हो गया है। मृतक राकेश कुमार के शव का सितारगंज के शक्तिफार्म फार्म आया, जहां शव का अंतिम संस्कार हो गया है।










