Thursday, August 27, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

उत्तराखंड में सिर्फ एक IAS अधिकारी की संपत्ति आय से ज्यादा

उत्तराखंड में सिर्फ एक IAS अधिकारी की संपत्ति आय से ज्यादा
0
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून/नैनीताल : उत्तराखंड में अधिकारियों की संपत्तियों को लेकर समय-समय पर उठते सवालों के बीच एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। राज्य गठन के बाद से अब तक केवल एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ सतर्कता विभाग की जांच अभी भी जारी है। यह खुलासा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त जानकारी में हुआ है।

मुख्य वन संरक्षक हल्द्वानी एवं आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी द्वारा मांगी गई जानकारी के जवाब में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने यह विवरण उपलब्ध कराया। जानकारी के अनुसार राज्य गठन के बाद अब तक भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों का रिकॉर्ड सूचना आयोग के निर्देश पर साझा किया गया।

Related posts

त्योहार में मिठाई के नाम पर जहर बेच रहे दुकानदार, कहीं मिले मिठाईयों में कीड़े मकोड़े, तो कही गंदे टीन में भरे रसगुल्ले

त्योहार में मिठाई के नाम पर जहर बेच रहे दुकानदार, कहीं मिले मिठाईयों में कीड़े मकोड़े, तो कही गंदे टीन में भरे रसगुल्ले

August 26, 2026
10 युवा स्टार्टअप ने मारी बाजी , प्रदेश सरकार देगी युवाओं को  दो-दो लाख का पुरस्कार

10 युवा स्टार्टअप ने मारी बाजी , प्रदेश सरकार देगी युवाओं को दो-दो लाख का पुरस्कार

August 24, 2026

रिटायर्ड IAS पर दर्ज हुआ मामला

सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम विलास यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। सतर्कता अधिष्ठान देहरादून और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में सामने आया कि 31 दिसंबर 2016 से 1 जनवरी 2023 के बीच उनकी घोषित आय की तुलना में करोड़ों रुपये अधिक खर्च और संपत्ति पाई गई।

रिपोर्ट के मुताबिक संबंधित अवधि में उनकी कुल आय करीब 78 लाख रुपये थी, जबकि 21 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय सामने आया। इस आधार पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जन के आरोपों में कार्रवाई की गई।

दो अधिकारियों की जांच अभी जारी

जानकारी में यह भी सामने आया कि आईएएस वरण चौधरी और आईएफएस किशन चंद के खिलाफ विभागीय एवं सतर्कता जांच जारी है। हरिद्वार में भूमि से जुड़ी अनियमितताओं और अन्य मामलों को लेकर इन अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार कुछ मामलों में अभियोजन की स्वीकृति भी दी जा चुकी है, जबकि कुछ मामलों में रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है। पूर्व में आईएफएस अधिकारी अशोक मिश्रा के खिलाफ चली जांच को अदालत से दोषमुक्त होने के बाद बंद कर दिया गया था।

RTI से खुली व्यवस्था की परतें

यह मामला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि उत्तराखंड में लंबे समय से अधिकारियों की संपत्तियों और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। बावजूद इसके, आधिकारिक रिकॉर्ड में बेहद सीमित कार्रवाई दर्ज होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

सूचना आयोग के हस्तक्षेप के बाद सामने आई इस जानकारी ने राज्य की प्रशासनिक पारदर्शिता और भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र की कार्यप्रणाली पर नई बहस छेड़ दी है। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग उठानी शुरू कर दी

Previous Post

STF का बड़ा एक्शन: SSC परीक्षा में सेटिंग कराने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, खुलासे से मचा हड़कंप

Next Post

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, राज्य में फैली शोक की लहर

Next Post
ब्रेकिंग : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, राज्य में फैली शोक की लहर

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, राज्य में फैली शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: एसटीएफ ने सचिवालय में तैनात अपर निजी सचिव को  किया गिरफ्तार

बड़ी खबर: सचिवालय से पकड़ा गया फर्जी सचिवालय कर्मी। गाड़ी पर लगा था शासन का बोर्ड

4 years ago
गुड न्यूज़: उत्तराखंड रोडवेज में ड्राईवर कंडक्टर की 162 पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती..

गुड न्यूज़: उत्तराखंड रोडवेज में ड्राईवर कंडक्टर की 162 पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती..

3 years ago
AIIMS की Heli Ambulance Kedarnath में Hard Landing के दौरान हादसे का शिकार

AIIMS की Heli Ambulance Kedarnath में Hard Landing के दौरान हादसे का शिकार

1 year ago
आखिर क्यों उठे क़ानून व्यवस्था पर सवाल….

आखिर क्यों उठे क़ानून व्यवस्था पर सवाल….

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहार में मिठाई के नाम पर जहर बेच रहे दुकानदार, कहीं मिले मिठाईयों में कीड़े मकोड़े, तो कही गंदे टीन में भरे रसगुल्ले
  • 10 युवा स्टार्टअप ने मारी बाजी , प्रदेश सरकार देगी युवाओं को दो-दो लाख का पुरस्कार
  • उत्तराखंड में यहां बेटी ने सोशल मीडिया पर डाली फोटो, पिता ने कर दी हत्या दोस्त भी शामिल

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहार में मिठाई के नाम पर जहर बेच रहे दुकानदार, कहीं मिले मिठाईयों में कीड़े मकोड़े, तो कही गंदे टीन में भरे रसगुल्ले

त्योहार में मिठाई के नाम पर जहर बेच रहे दुकानदार, कहीं मिले मिठाईयों में कीड़े मकोड़े, तो कही गंदे टीन में भरे रसगुल्ले

August 26, 2026
10 युवा स्टार्टअप ने मारी बाजी , प्रदेश सरकार देगी युवाओं को  दो-दो लाख का पुरस्कार

10 युवा स्टार्टअप ने मारी बाजी , प्रदेश सरकार देगी युवाओं को दो-दो लाख का पुरस्कार

August 24, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.