चमोली में दो दिन से लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव, नैनीसैण सड़क पर रेस्क्यू अभियान जारी
चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पिछले दो दिनों से लापता पुलिसकर्मी का शव खाई में बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी कर्णप्रयाग ब्लॉक के बनसोली (कपीरी) गांव के रहने वाले थे और पिछले दो दिनों से लापता चल रहे थे। उनकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान कर्णप्रयाग से आगे नैनीसैण सड़क पर एक खाई में उनका शव मिलने की सूचना मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल, शव को खाई से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।










