Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

नारायण सेवा संस्थान ने किया डॉ. बी.के.एस संजय को सम्मानित

नारायण सेवा संस्थान ने किया डॉ. बी.के.एस संजय को सम्मानित
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नारायण सेवा संस्थान ने किया डॉ. बी.के.एस संजय को सम्मानित

देहरादून। संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर, देहरादून के वरिष्ठ ऑर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डॉ. बीकेएस संजय पद्मश्री से सम्मानित को हरिद्वार महाकुंभ मेला के दौरान उदयपुर की नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, निदेशक पलक अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी माहिमा जैन, नारायण सेवा संस्थान बैरागी कैंप के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यक्रम के संयोजक सुधीर शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। यह बड़े हर्ष की बात है कि नारायण सेवा संस्थान विगत 36 वर्षों से देश के दिव्यांगों की निःशुल्क सेवा में लगा हुआ है, और हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में अस्थाई सर्जिकल हास्पिटल स्थापित कर दिव्यांगों की निःशुल्क सेवा का कार्य कर रही है। जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। डॉ. संजय ने बैरागी कैंप हरिद्वार स्थित नारायण सेवा संस्थान के सम्मान समारोह के अवसर पर अपने सम्बोधन में बताया कि वर्तमान में विकृति और विकलांगता के मुख्य कारण पोलियो एवं सी.पी. के अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाऐं भी हैं। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल 5 लाख सड़क दुर्घटनाऐं होती हैं। उनमें से लगभग 1.5 लाख लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती है और वर्तमान परिदृश्य में सर्वोंत्तम उपलब्ध उपचार के बावजूद भी समान संख्या के लोग विकलांग हो रहे हैं। डॉ. संजय ने बताया कि पिछले कई सालों से हमारी संस्था सड़क सुरक्षा अभियान चला रही है। जिसका उद्देश्य यह है कि सड़क दुर्घटनाऐं कम से कम हो। अब तक लगभग 200 निःशुल्क जन जागरूकता व्याख्यान दे चुकी है। जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है जिसको की इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में उल्लेखित किया जा चुका है। क्योंकि मैं एक आर्थोपीडिक सर्जन हूँ और सड़क दुर्घटनाओं को करीब 40 सालों से देख रहा हूँ इसीलिए मैं आप सभी बैठे हुई महानुभावों से भी अपील करता हूँ कि आप सभी अपने एवं जनहित में यातायात के नियमों का पालन करें। डॉ. संजय ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि पोलियो की विकलांगता केवल शारीरिक ही नहीं यह मानसिक, सामाजिक और आर्थिक विकलांगता की जननी भी है। खासतौर से यदि रोगी गरीब है और महिला है, तो यह विकलांगता और विकराल रूप धारण कर लेती है। मेरा मानना कि दिव्यांगजन भी हर ढंग से सक्षम बनाये जाने चाहिए। जिससे यह लोग भी अपने परिवार, समाज और अपने देश की प्रगति में भागीदार हो सकें। यदि हर आदमी अपने देश की प्रगति में भागीदार हो सकेगा, तो अपना देश दिन दुगुनी रात चौगुनी प्रगति कर सकेगा। डॉ. संजय ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऑपरेशन के परिणाम अपेक्षित होते है। उनके द्वारा अब तक पोलियो के मरीजों में लगभग 5 हजार सफल ऑपरेशन हो चुका है और इतने अनुभव के बाद उनका मानना है कि इन विकलांग मरीजों में ऑपरेशन काफी हद तक कारगार सिद्व होते है। उनका मानना है कि पौधे सीधे किये जा सकते है, पेड नहीं। इसलिए पोलियो ग्रस्त बच्चों को जल्दी से जल्दी ऑपरेशन कराने चाहिए।

Related posts

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
Previous Post

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के पलटन बाजार में औचक निरीक्षण के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष मैसोंन ने आभार व्यक्त किया

Next Post

बड़ी खबर: पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर कोरोना पॉजिटिव 

Next Post
बड़ी खबर: पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर कोरोना पॉजिटिव 

बड़ी खबर: पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर कोरोना पॉजिटिव 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: उत्तराखंड में डेंगू को लेकर सख्ती, सरकार ने सभी विभागों को दिए रोकथाम के निर्देश

बड़ी खबर: उत्तराखंड में डेंगू को लेकर सख्ती, सरकार ने सभी विभागों को दिए रोकथाम के निर्देश

1 year ago
उत्तराखंड : 150 सरकारी शिक्षकों की नौकरी खतरे में, हाईकोर्ट के आदेश पर दस्तावेज जांच शुरू

उत्तराखंड : 150 सरकारी शिक्षकों की नौकरी खतरे में, हाईकोर्ट के आदेश पर दस्तावेज जांच शुरू

2 months ago
दुस्साहस: राजधानी में चलती बस में शिक्षिका को स्प्रे से बेहोश कर छेड़छाड़..

दुस्साहस: राजधानी में चलती बस में शिक्षिका को स्प्रे से बेहोश कर छेड़छाड़..

3 years ago
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जेनिथ-2025 में तीन दिनों तक सजेगी गीत सगींत की महफिल

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जेनिथ-2025 में तीन दिनों तक सजेगी गीत सगींत की महफिल

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.