Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

बड़ी खबर : जिला पंचायत के बजट में गड़बड़झाला “जब सैयां भये कोतवाल तो डर काहे का”

बड़ी खबर : जिला पंचायत के बजट में गड़बड़झाला “जब सैयां भये कोतवाल तो डर काहे का”
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर : जिला पंचायत के बजट में गड़बड़झाला “जब सैयां भये कोतवाल तो डर काहे का”

रिपोर्ट : राजकुमार सिंह

Related posts

उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

March 31, 2026
पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026

बागेश्वर: शायद इसे ही डिमॉक्रेसी का दुरुपयोग कहते हैं। डिमॉक्रेसी में तभी घुन लगता है जब सत्ताधारी पार्टी और उसके समर्थकों में यह भावना घर कर जाती है कि ‘जब सैयां भये कोतवाल तो डर काहे का’ !

भले ही सेनापति यह स्थिति नहीं चाह रहा हो और न ही वैसा करने को कहे, लेकिन अतिउत्साही और दुस्साहस पर आमादा समर्थक कदम-दर-कदम अपने कृत्य और बयानों से माहौल खराब करते ही रहते हैं।

आज सत्ता पार्टी इसी दौर से गुजर रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण है बागेश्वर जिला पंचायत में 23 मार्च मंगलवार को राज्य योजना और नियोजन समिति द्वारा पारित बजट का प्रकरण। जो आठ अप्रैल को अनुमोदन किया गया।

बात करते है बजट कि, तो जिला पंचायत को वित्तीय वर्ष 2020-21 मे नवम्बर, दिसम्बर और जनवरी तक तीन महीनों मे एक करोड़ अड़सठ लाख बारह हजार चौसठ रुपये की धनराशि का आवंटन हुआ था। परन्तु जिला पंचायत ने अध्यक्ष व सरकार के निर्देशन मे दो करोड़ इकासी लाख चार हजार तीन सौ चौतीस रुपये का व्यय विवरण सदन के सामने रखा गया।

जिसमे फरवरी व मार्च माह का अनुमानित बजट भी सम्मिलित किया गया है, जो अभी तक जिला पंचायत को प्राप्त ही नहीं हुआ है। जिससे नियोजन समिति के सदस्यों व जिला पंचायत अध्यक्ष पर विपक्ष ने सम्मानित सदस्यों को गुमराह करने व उनके क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाते हुए सदन में जमकर हंगामा काटा था।

विपक्ष का कहना था कि, हम सभी को अपने– अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए धन की आवश्यकता होती है| जिसे जिला पंचायत गुमराह कर विकास में बाधक बनने का काम कर रही है।

वहीं विपक्ष ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पर सरकार के साथ मिलीभगत कर उनके क्षेत्रों का बजट काट कर अध्यक्ष को खुश करने का भी आरोप लगाया है।

वहीं विपक्ष का कहना है कि, अपने आप में यह सुनना ही कितनी शर्मिंदगी है| बात को केवल स्टेटमेंट बनाकर नहीं छोड़ देना चाहिए| ‘जनता ने अब उन्हें मौका दिया है’ आज जरूरत है कि सारे सदस्य यह मानें की जब जनता की इच्छा को स्वीकार किया है तो क्षेत्र के विकास में सक्रिय और सकारात्मक योगदान भी दें। अपने अंदर झांककर देखना चाहिए कि क्या इस तरह के अभियान विकास के रास्ते के अड़ंगे नहीं हैं?
सदन मे बजट से पहले अध्यक्ष के विवेकाधीन कोष पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के सदस्यों के अनुसार पूर्व की बैठक मे अध्यक्ष के लिए 20 प्रतिशत पर सहमति जताई गई थी। परन्तु आज सदन मे बगैर प्रस्ताव के ही 30 प्रतिशत यह कहकर बढ़ा दिया गया कि, अध्यक्ष को जगह-जगह घोषनाए करनी पड़ती हैं।

5 प्रतिशत सरकार जनता के द्वार/ जन शिकायत/सीएम हेल्पलाइन के लिए और 25000 प्रतिमाह जिला पंचायत के सामाजिक कार्यो के लिए प्रस्तावित कर पारित किया गया। उसके बाद जो बचेगा उसमे सभी 19 सदस्यों को बराबर बांटा जायेगा, जो सरासर गलत है। जिसके चलते सभी सदस्य अपने क्षेत्रों मे आज ठगा हुआ महसूस कर रहे है।

जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता ने इस पूरे बजट को गलत बताया

गौरतलब है कि, जिला पंचायत बागेश्वर के वित्तीय परामर्शदाता धीरेश कुमार से हमारे संवाददाता ने टेलीफोनिक वार्ता में तथ्यों के साथ जब पूछा, तो पहले तो वह छुट्टी का बहाना बनाकर टालते रहे, बाद में उन्होंने इस पूरे बजट को गलत बताते हुए इसे निरस्त करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि, सदन में जब भी कोई बजट लाया जाता है या जिसके लिए सदस्यों से प्रस्ताव लिए जाते हैं वह विभाग के पास उपलब्ध धनराशि पर ही लिया जाता है। सरकार से आने वाले बजट को इसमें शामिल किया जाना नियम के अनुरूप नहीं है। इसलिए इस बजट को निरस्त कर पुनः बजट पर जिला पंचायत को सदन बैठाना चाहिए।

जिला पंचायत को प्राप्त कुल बजट – 1,68,62,592.00 ( 56,20,864.00 प्रतिमाह)
वेतन भत्तों पर खर्च – 48,65,598.00 (16,21,866.00 प्रतिमाह)
जिलाध्यक्ष विवेकाधीन 55 % – 65,98,330.00
कुल शेष – 53,98,634.00 (सभी 19 सदस्यों में समान वितरित)

जो अध्यक्ष कहें वही सही – सुनील

इस पूरे प्रकरण को लेकर जब हमारे बागेश्वर संवाददाता राजकुमार सिंह ने जिला पंचायत के कार्यकारी अपर मुख्य अधिकारी ड़ा० सुनील कुमार ने छुट्टी पर होने की बात करते हुए जिला पंचायत के बजट खर्च की कोई निश्चित गाइडलाईन का न होते हुए बताया कि, सदन मे पास कराने के बाद बजट को किसी भी क्षेत्र की योजनाओ के निर्माण मे खर्च किया जा सकता है।

उन्होने बताया कि, राजनीतिक मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होने बताया कि, 5 प्रतिशत सरकार जनता के द्वार/ जन शिकायत/सीएम हेल्पलाइन के लिए और 25000 प्रतिमाह जिला पंचायत के सामाजिक कार्यों के लिए प्रस्तावित बजट के प्रस्ताव को सदन में पास किया गया है| उसके बाद ही इस पर बजट का आवंटन किया गया है। उन्होने वित्तीय परामर्शदाता के बयान से बचते नजर आए।

उनका कहना है कि, जिला पंचायत अध्यक्ष जो कहे वह सही है, बजट ठीक है। मैं जिला पंचायत व जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नियुक्त सरकारी क्रमचारी हूँ। बाकी जानकारी आप मेरे कार्यालय आकर ले सकते है, फोन पर मैं इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता हूँ।

सैनिक की बेटी हूं,हार नहीं मानूँगी – बसंती देव

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने बीते आठ अप्रैल को जिला पंचायत की सामान्य बैठक में हुए बवाल पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, जिपं में सारे फैसले सर्व सहमति से हो रहे है। विपक्षी सदस्य उन्हें दबाव में लेने की कोशिश कर रहे है।

उन्होंने कहा कि, वह एक सैनिक की बेटी हैं, ऐसे दबाव में आने वाली नहीं है। जिला पंचायत के सभी काम नियम अनुरूप संपादित किए जा रहे है।

निदेशक और आयुक्त से करेंगे शिकायत : हरीश ऐठानी

जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा है कि, जिप में हो रही अनियमितताओं की शिकायत नियम 133 के तहत पंचायती राज निदेशक और कुमाऊं आयुक्त से की जाएगी| उसके बाद न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, अध्यक्ष अनियमितता छुपाने के लिए सैनिक की बेटी होने का राग अलाप रही है। पदों से अधिक नियुक्ति, बगेर कार्यभार ग्रहण किए एमए का 97 हजार रुपया वेतन जिपं से देने समेत तमाम अनियमितताओं का जवाब देना होगा। सदस्यों के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी और क्षेत्र कि उपेक्षा किसी भी सूरत मे स्वीकार नहीं की जायेगी।

चलते-चलते –

‘मुर्गी पहले आई या अंडे’ की अबूझ पहेली तो अब तक सबको भरमाए हुए थी, लेकिन अब ‘योजना’ से पहले ‘नीति’ के आ जाने से सारे नेता भौचक्के हैं।

उनका कहना है कि, जिला पंचायत की तुकबंदी सरकार पहले कोई ठोस योजना बनाएगी, तभी तो उसके मुताबिक नीति तैयार होगी| किसी के पास इसका जवाब नहीं है कि बिना योजना बनाए नीति कैसे बनेगी?

Previous Post

उत्तराखंड में रिकॉर्ड तोड कोविड19 केस 1925 मामले 13 संक्रमित की मृत्यु

Next Post

दुखद:गैरसैंण जंगल में आग बुझाने गए वृद्ध की जलाकर हुई मृत्यु

Next Post
दुखद:गैरसैंण जंगल में आग बुझाने गए वृद्ध की जलाकर हुई मृत्यु

दुखद:गैरसैंण जंगल में आग बुझाने गए वृद्ध की जलाकर हुई मृत्यु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दहशत: यहां तेंदुए ने किया दादा पोते पर हमला। इलाके में दहशत..

दहशत: यहां तेंदुए ने किया दादा पोते पर हमला। इलाके में दहशत..

3 years ago
विरोध का अनोखा तरीका बाजार खुलवाने के लिए भैंस के  आगे व्यापारियों ने बीन बजाई

विरोध का अनोखा तरीका बाजार खुलवाने के लिए भैंस के  आगे व्यापारियों ने बीन बजाई

5 years ago
खास खबर: देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

खास खबर: देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

4 years ago
दुस्साहस: यहां आपदा प्रबंधन कर्मी की पत्नी के साथ छेड़छाड़। दोनो युवक गिरफ्तार..

दुस्साहस: यहां आपदा प्रबंधन कर्मी की पत्नी के साथ छेड़छाड़। दोनो युवक गिरफ्तार..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

March 31, 2026
पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.