Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

सर्दी के मौसम में हल्द्वानी का राजनैतिक पारा गर्म, कौन होगा कांग्रेस के दावेदार

सर्दी के मौसम में हल्द्वानी का राजनैतिक पारा गर्म, कौन होगा कांग्रेस के दावेदार
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

देहरादून- उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे- जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे ही सभी राजनैतिक दल अपनी- अपनी बिसात बिछाने लगे हुए हैं। कुमाऊं क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस दोनों की नजरें टिकी हुई हैं। प्रदेश की व्यापारिक हब कहें जानी वाली हल्द्वानी सीट हॉट सीट बन कर उभरी है। कांग्रेस की कद्दावर नेता रही इंदिरा हृयदेश के निधन के बाद खाली हुई हल्द्वानी विधानसभा पर भाजपा की नजरें हैं। अभी तक कांग्रेस का गढ़ कहे जानी वाली हल्द्वानी विधानसभा सीट पर बीजेपी जीत का मौका तलाश रही है।

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026

कांग्रेस के कद्दावर नेताओं ने जताई दावेदारी
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं इंदिरा हृयदेश के निधन के बाद खाली हुई हल्द्वानी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता दीपक बल्यूटिया और सुमित हृयदेश एवं ललित जोशी ने अपनी दावेदारी जताई। सुमित हृयदेश हल्द्वानी को अपनी पारम्परिक सीट के तौर पर देख रहे थे। वहीं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के परिवार से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने हल्द्वानी विधानसभा पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर चुके हैं। जिससे सर्दी के इस मौसम में भी हल्द्वानी का राजनैतिक पारा गर्म हो चुका है।
सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे दीपक बल्यूटिया
दीपक बल्यूटिया कांग्रेस के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। दीपक बल्यूटिया 1990 के दशक से सक्रिय राजनीति में हैं 1993 में वह नैनीताल यूथ कांग्रेस के जिला सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं तो वहीं 1999 में वह नैनीताल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद भी रह चुके हैं फिलहाल दीपक बल्यूटिया उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रवक्ता और कुमाऊं क्षेत्र के मीडिया प्रभारी हैं । उन्होंने राजनीति का ककहरा स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी से सीखा है। दीपक बल्यूटिया पेशे से शिक्षाविद् हैं। राजनैतिक तौर पर लम्बे समय से सक्रिय बल्यूटिया विधानसभा चुनावों में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं । हल्द्वानी की चुनावी राजनीति में वो भरोसेमंद और विश्वनीय चेहरे के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। दीपक ने कोरोना काल में हजारों जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया था। इसके बाद उन्होंने हाल ही हल्द्वानी नगर की सभी आशा कार्यकत्रियों व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों कोरोना योद्धा सम्मान देकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया है। इसके अलावा दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों के मालिकाना हक के लिए सड़क से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ रहे हैं। बनभूलपुरा में रेलवे भूमि मामले में विवादित जमीन पर निवास करने वाले लोगों के पुनर्वास की लड़ाई दीपक बल्यूटिया हाईकोर्ट में लड़ रहे हैं। दशकों से बगैर निपटारे के पड़े हुए इन मामलों में दीपक बल्यूटिया ने जिस तरह आगे बढ़कर यह लड़ाई लड़ी है उससे हल्द्वानी की जनता में उनकी अच्छी पैठ बन गई है। दीपक परिवर्तन यात्रा में विशाल रैली निकालकर पार्टी को अपनी ताकत दिखा चुके हैं। स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी जी के जन्म दिवस पर भी बारिश के बावजूद विशाल जनसभा का आयोजन दीपक बल्यूटिया ने किया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व मुख्यमंत्री खुश नजर आए और जाते जाते दीपक बल्यूटिया की पीठ थपथपा गए।
हल्द्वानी विधानसभा सीट से कांग्रेस के दूसरे दावेदार सुमित हृयदेश की राह आसान नजर नहीं आ रही है। हल्द्वानी सीट पर उनकी दावेदारी को लोग परिवारवाद से भी जोड़ कर देख रहे हैं। स्थानीय कांग्रेस के कई नेता पर्यवेक्षकों के सामने भी इस बात को उठा चुके हैं। सुमित हृयदेश अपनी मां स्वर्गीय इंदिरा हृयदेश के विधायक रहते हुए 2018 में मेयर का चुनाव भी नहीं जीत पाए थे। सुमित हृयदेश पर पहले ही हल्द्वानी मेयर चुनावों में हार का ठप्पा लग चुका है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व के लिए सुमित पर विधानसभा चुनावों में दांव लगाना जोखिम भरा फैसला हो सकता है।वहीं राज्य आंदोलनकारी रहे ललित जोशी युवाओं में लोकप्रिय बताए जाते हैं वह विधानसभा चुनावों अपने दावेदारी को पुख्ता करने में लगे हुए हैं। ललित जोशी हल्द्वानी कांग्रेस में वह एक ऐसे नेता के तौर पर जाने जाते हैं जो परिवार वाद के खिलाफ खुल कर बोलते रहे हैं। ललित 2018 में मेयर के पद पर भी अपनी दावेदारी जता चुके हैं लेकिन स्वर्गीय इंदिरा के प्रभाव के चलते 2018 में मेयर का चुनाव उनके बेटे सुमित हृयदेश ने लड़ा था। ऐसे में कांग्रेस पार्टी किस पर दांव लगाती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Previous Post

डोईवाला : पीएमएचएस के चयनित स्थानों के विरोध में बैठे चाण्डी प्लांटेशन के ग्रामीण

Next Post

नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

Next Post
नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

केजरीवाल माॅडल बनाम त्रिवेंद्र रावत माॅडल’ पर खुली बहस के लिए लिखा पत्र

केजरीवाल माॅडल बनाम त्रिवेंद्र रावत माॅडल’ पर खुली बहस के लिए लिखा पत्र

5 years ago
बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार में संतो ने किया अपर मेलाधिकारी पर हमला

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार में संतो ने किया अपर मेलाधिकारी पर हमला

5 years ago
महिला को फेसबुक  पर दोस्ती करना पड़ा भारी, नो लाख रुपए की ठगी का हुई शिकार।

महिला को फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ा भारी, नो लाख रुपए की ठगी का हुई शिकार।

2 years ago
बाहर लगा था गेट पर ताला, अंदर पड़ा था महिला का शव  फर्श पर खून से लथपथ

बाहर लगा था गेट पर ताला, अंदर पड़ा था महिला का शव फर्श पर खून से लथपथ

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.