Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home दुर्घटना

दुःखद: मौत की वजह बनी खराब सड़कें। ओवरलोडिंग रोकने में असमर्थ प्रशासन

दुःखद: मौत की वजह बनी खराब सड़कें। ओवरलोडिंग रोकने में असमर्थ प्रशासन
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुःखद: मौत की वजह बनी खराब सड़कें। ओवरलोडिंग रोकने में असमर्थ प्रशासन

रिपोर्ट- सूरज लडवाल

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
HNBGU का छात्र किराए के कमरे में झूला फंदे से, मचा हड़कंप

HNBGU का छात्र किराए के कमरे में झूला फंदे से, मचा हड़कंप

August 4, 2026

चम्पावत। जिले के टनकपुर स्थित पंचमुखी धर्मशाला से 21 फरवरी को ककनई गाँव लौट रही बारात की मैक्स करीब रात 10 बजे सुखीढांग – डांडा मीनार मार्ग पर बूड़म के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में मैक्स वाहन लगभग 500 मीटर गहरी खाई में समा गई। जीप में सवार 16 लोगों में से 14 की मौक़े पर मौत हो गई।

दुर्घटना क्षेत्र में नेटवर्क न होने के चलते पुलिस को करीब रात 10 बजे हुए एक्सीडेंट की जानकारी सुबह 3 बजे मिली । सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस , एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों द्वारा 02 घायलों को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया।

जिसके बाद थाना टनकपुर, कोतवाली चम्पावत, थाना रीठासाहिब, थाना पाटी, पुलिस लाइन चम्पावत, अग्निशमन केन्द्र टनकपुर व लोहाघाट और एसडीआरएफ की टीमों ने एक – एक कर सभी 14 ब्यक्तियों के शवों को खाई से निकाला। करीब 500 मीटर गहरी खाई में उतरना औऱ लोगों को रेस्क्यू करना इन टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। रेस्क्यू में स्थानीय निवासियों की मदद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बताते चलें कि, दुर्घटना में 07 पुरुष, 05 महिलाएं औऱ 02 बच्चों की मौत हो गई। इस हृदय विदारक दृश्य को देखने वाले हर ब्यक्ति की आँखें नम थी और यह दुःखद ख़बर सोसल मीडिया और समाचारों के माध्यम से आग की तरह समूचे जिले , राज्य औऱ देश में फैल गई। घटना को जिसने भी देखा और सुना हर उस ब्यक्ति की आँखें नम हो गई।

दुर्घटना के बाद जहाँ एक ओर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश के तमाम जनप्रतिनिधियों ने शोक ब्यक्त किया , वहीं दूसरी ओर गाँव में शहनाई की गूँज के बाद मातम पसरा रहा। शादी की रौनक पलभर में ही गमगीन माहौल में बदल गई। हादसे में जिंदा बचे ड्राइवर के मुताबिक टायर में पत्थर आने से जीप अनियंत्रित हो गई थी, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई।

धामी ने किया डांडा-ककनई का दौरा

हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डांडा – ककनई गाँव का दौरा किया । उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आस्वासन दिया और कहा कि, इस दुःख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा सड़क हादसा कई परिवारों को गहरे जख्म दे गया। जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। परिजनों से करीब 1 घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद सीएम धामी देहरादून रवाना हुए।

10 सवारियों वाली जीप में कैसे हुए 16 लोग सवार

9 + 1 = 10 अर्थात नौ सवारियां और एक ड्राइवर में पास गाड़ी में 16 लोगों का बैठना और जीप का खाई में समा जाना प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा है। जिसमें सबसे बड़ा सवाल ये है कि आंखिर टनकपुर से 16 लोगों को लेकर आ रही जीप तमाम चेकपोस्ट होने के बाद भी कैसे सरपट चली आयी। बड़ा सवाल तो ये है कि क्या इन चेकपोस्ट पर पुलिस मुस्तैदी से कार्य नहीं कर रही थी।

ख़राब सड़क और बदहाल नेटवर्क बना मौत का कारण

हादसे में जिंदा बचे ड्राईवर के मुताबिक जीप के टायर में पत्थर आने की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है । अगर हम सड़क की बात करें तो विभाग के मुताबिक ये सड़क अभी यातायात के लिए सुचारू नहीं की गई है। लेकिन इसके बाद भी आँखिर क्यों इस मोटरमार्ग में वाहन दौड़ रहे हैं।

जो जिला प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा है। हादसे में जिंदा बचे ड्राइवर के मुताबिक घटना स्थल पर नेटवर्क न होने के कारण रात करीब 10 बजे हुए हादसे की सूचना प्रशासन को सुबह 03:00 बजे मिलती है। जिसके बाद भी रेस्क्यू टीम के लिए नजदीक हॉस्पिटल के अभाव में घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाना चुनौतीपूर्ण कार्य रहा।

डांडा-मीनार मोटरमार्ग में बूड़म के समीप हुआ हृदय विदारक जीप हादसा समूके इलाके के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। पांच सालों में सड़क पर डामरीकरण होना चाहिए था जो नहीं हो पाया। अगर चम्पावत में इस बार कांग्रेस की सीट आएगी तो मैं सर्वप्रथम इस मोटरगार्ग पर डामरीकरण की प्रक्रिया पूरी करूँगा-हेमेश खर्कवाल (पूर्व विधायक व वर्तमान विधायक प्रत्याशी, कांग्रेस)

डांडा-मीनार मोटरमार्ग में बूड़म के समीप हुआ जीप हादसा हृदय विदारक था। जीप हादसे में 14 लोगों की मौत की भरपाई नहीं हो सकती है। इन मौतों के बाद मृतक आश्रितों के सम्मुख रोजी – रोटी का संकट भी मंडराने लगा है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को कम से कम पाँच लाख रुपये का मुवावजा देना चाहिए औऱ ओवरलोडिंग वाहनों पर शख्त कार्यवाही के निर्देश दिए जाने चाहिए।

कच्ची और खराब सड़कों की ओर राज्य सरकार बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। जो लगातार पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। सरकार को इस क्षेत्र में नेटवर्क ब्यवस्था और स्वास्थ्य ब्यवस्था पर काम करने की जरूरत है- धीरज लडवाल, सामाजिक कार्यकर्ता वर्तमान निर्दलीय विधायक प्रत्याशी ( विधानसभा लोहाघाट )

Previous Post

लैंडस्लाइडिंग में शहीद उत्तराखंड के लाल का घर पहुंचा पार्थिव शरीर, गांव में मचा कोहराम।

Next Post

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव

Next Post
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

खुश खबरी : CBSE जल्द ही जारी करने वाला  है 10th ओर 12th बोर्ड्स के रिजल्ट, यहां देख सकते हैं छात्र अपना रिज़ल्ट।

खुश खबरी : CBSE जल्द ही जारी करने वाला है 10th ओर 12th बोर्ड्स के रिजल्ट, यहां देख सकते हैं छात्र अपना रिज़ल्ट।

3 years ago
दुखद: यहां बहन की शादी में जा रहे भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत। परिवार में मचा कोहराम

दुखद: यहां बहन की शादी में जा रहे भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत। परिवार में मचा कोहराम

3 years ago
क्राइम: ट्यूशन से लौट रही छात्रा पर फायरिंग करने वाला 48 घंटे में गिरफ्तार।

क्राइम: ट्यूशन से लौट रही छात्रा पर फायरिंग करने वाला 48 घंटे में गिरफ्तार।

4 years ago
बड़ी खबर: इन दो आउटसोर्स एजेंसियों पर लगेगा ताला

बड़ी खबर: इन दो आउटसोर्स एजेंसियों पर लगेगा ताला

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.