Wednesday, April 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

उतराखंड तकनीकी विश्वविधालय में फर्जी नियुक्तियों पर जांच तेज। कई नामियों पर लटकेगी तलवार

उतराखंड तकनीकी विश्वविधालय में फर्जी नियुक्तियों पर जांच तेज। कई नामियों पर लटकेगी तलवार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रिपोर्ट-विजय रावत

Related posts

गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल

गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल

April 28, 2026
उत्तराखंड  ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में पसरा मातम

उत्तराखंड ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में पसरा मातम

April 28, 2026

देहरादून। राज्य में जिस तकनीकि विश्वविधालय पर जिम्मेदारी है कि उसे तकनीकि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को दक्ष व छात्रों के लिये बेहतर माहौल बनाना है। उसी तकनीकि विवि की अपनी नियुक्तियाँ फर्जी तरीके से की गई है। इतना ही नही बेरोजगारी को झेल रहे राज्य में कैसे जरूरतमंदों का हक मारा गया, यह रिपोर्ट बताती है। शासन की जांच रिपोर्ट इस बात का खुलकर बताती है कि कैसे रसूखदारों पर मेहरबानी बरती गई। अवैध तरीके से प्रतिनियुक्ति पर लोगों को लाया गया इतना ही नही उनकी तनख्वाह में बिना किसी इंटरव्यू अथवा अनुभव को देखे बगैर ही कर दिया गया। इस बडे भ्रष्टाचार और सरकारी गबन पर अब राज्यपाल की 9 सितंबर को इस मसले पर होने वाली बैठक को लेकर सबके हलक सूख रहे है। राजभवन के सूत्र बताते है कि राज्यपाल इस रिपोर्ट पर सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है। इसमें दोषियों नियुक्ति पाने और करने दोनो ही लोगों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हो सकते है साथ ही सरकारी धन के गबन की रिकवरी के भी आदेश हो सकते है?
शासन की जांच रिपोर्ट पर गौर करें तो  में साफ पता चलता है कि कैसे रसूख और अफसरों को दबाव में लेकर काम किया गया है। हस्तक्षेप के पास मौजूद रिपोर्ट पर तत्कालीन प्रमुख सचिव ओमप्रकाश जो कि अब अपर मुख्य सचिव है के भी हस्ताक्षर मौजूद है। तकनीकी विवि में हुई नियुक्तियों में नियम विरूद्ध हुई नियुक्तियो में शिकायत के बाद संयुक्त सचिव तकनीकि शिक्षा एवं उत्तराखंड शासन के अपर सचिव निदेशक निदेशालय प्राविधिक शिक्षा से जांच कराई गई थी। कमेटी की रिपोर्ट की मानें तो 103 पदो में 69 पद ही भरे गये है। स्वीकृत 8 पदों पर लेखाकार आशुलिपिक आदि की तैनाती को गलत तरीके से दिखाया गया है। जांच कमेटी को गलत रिपोर्ट व मिथ्या सूचना दी गई। असिस्टेंट प्रोफेसर के 11 पदों पर बिना शासन से मंजूरी लिये बगैर ही 7 पदों पर नियुक्तियाँ कर दी गई।आरक्षण नियमों का पालन करना तो दूर इसे अपनों की चाहत में भुला दिया गया।
प्रतिनियुक्ति में ‘भ्रष्टाचार की बू’ आ रही है।
बता दें कि सीएस रावत को उप कुल सचिव के पद पर शबाली गुरूंग को सहायक निदेशक खेल गोविंद बिष्ट को उप परीक्षा नियंत्रक के पद पर तकनीकी विवि के पद पर लाया गया था। पीएस रावत को तो मूल विभाग में मिल रहे मूल वेतनमान दिया जाता रहा। शबाली गुरुंग के लिये नियम तबाह कर दिये गये। प्रभावशाली शबाली को विवि ने दोगुनी तनख्वाह देना शुरु कर दिया जबकि इस पद पर न तो साक्षात्कार हुए न किसी योग्य अभ्यर्थी को मौका मिला। शबाली को खेल विभाग में 9300-34800 ग्रेड पे 4200 के बजाए 15800 39100 ग्रेड पे 5400 दिया जाता रहा। वित्त विभाग का मानक कहता है कि प्रतिनियुक्त एक ग्रेड नीचे या किसी भी स्थिति में प्रतिनियुक्ति भत्ता एक सत्र अथवा ग्रेड पे के अनुमन्य ही हो सकता है लेकिन शबाली गुरुंग के मामले में ग्रेड पे 4200 से बढाकर 5400 दिया गया। जो कि ग्रेड 3 से अधिक है। जो कि सीधे सीधे बडे भ्रष्टाचार और दबाव की ओर इशारा करता है?
कमेटी की जांच रिपोर्ट
उल्लेखनीय है कि कमेटी की जांच रिपोर्ट जब हुई और जिम्मेदारों से सवाल जबाव हुए तो खुलासा हुआ है कि प्रतिनियुक्ति पर चहेतों को लाने के फेर में कोई विज्ञापन नही जारी हुआ। विज्ञापन नही था तो कोई अभयर्थी भी इन पदों पर नही आया। चयन के आदेश का कोई आदेश प्रति भी जारी नही किया गया। प्रतिनियुक्ति की शर्तों भी निर्धारित नही की गई। विवि में प्रतिनियुक्त शासन को सिर्फ एक प्रस्ताव सहायक निदेशक खेल हेतु भेजा गया। जांच रिपोर्ट ने इसे बडे भ्रष्टाचार मानने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के कई केसों का उदाहरण देते हुये नियुक्ति पाने वालों से पैसे की रिकवरी के साथ साथ आपराधिक मुकदमे की श्रेणी का माना है?
राज्यपाल की बैठक पर नजर
राज्य की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को जब इस मामले की जानकारी हुई और शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का पता चला तो उन्होने मामले में 9 सितंबर सोमवार को अहम बैठक बुला ली है। राजभवन के सूत्र बताते है कि राजभवन में अलग अलग स्तर से इस प्रकरण पर ठोस कार्रवाई की मांग के लिये कई प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुए है? देखना होगा कि शबाली गुरुंग प्रकरण में आखिर क्या बडा फैसला होता है?

Previous Post

हरदा का झलका दर्द। मुख्यमंत्री से पूछे सवाल।

Next Post

बिना मान्यता के चल रहा स्कूल। RTI से हुआ खुलासा।

Next Post
बिना मान्यता के चल रहा स्कूल। RTI से हुआ खुलासा।

बिना मान्यता के चल रहा स्कूल। RTI से हुआ खुलासा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हद है: दिव्यांगों के नाम पर आई थार में , VIP कर रहे दर्शन, CS राधा रतूड़ी ने दिए जांच के आदेश, देखिए वीडियो 

हद है: दिव्यांगों के नाम पर आई थार में , VIP कर रहे दर्शन, CS राधा रतूड़ी ने दिए जांच के आदेश, देखिए वीडियो 

2 years ago
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का रुड़की में समापन। भाजपा पर लगाये कई आरोप

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का रुड़की में समापन। भाजपा पर लगाये कई आरोप

5 years ago
हाईकोर्ट : उच्च न्यायालय ने रेलवे अतिक्रमण पर दिखाई सख्ती, जिला प्रशासन को दिए निर्देश

हाईकोर्ट : एमडीडीए सचिव को अवमानना नोटिस।

4 years ago
घोटाला : पी डब्लू डी के बाबू ने किया लाखों का घोटाला । प्रशासन सोया कुंभकरण की नींद

बड़ी खबर: ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाए मनरेगा जॉब कार्ड में अनियमितता सहित कई योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल
  • उत्तराखंड ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में पसरा मातम
  • नारी सम्मान पर आज महासंग्राम: विधानसभा सत्र में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल

गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल

April 28, 2026
उत्तराखंड  ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में पसरा मातम

उत्तराखंड ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में पसरा मातम

April 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.