Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: यहां मां के हाथ से झपट्टा मारकर मासूम ले गया गुलदार, मासूम की हालत गंभीर..

बड़ी खबर: यहां मां के हाथ से झपट्टा मारकर मासूम ले गया गुलदार, मासूम की हालत गंभीर..
0
SHARES
227
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: यहां मां के हाथ से झपट्टा मारकर मासूम ले गया गुलदार, मासूम की हालत गंभीर..

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

श्रीनगर: शहर में गुलदारों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. शाम होते ही गुलदार लोगों पर हमला कर उनके प्राण लेने पर तुला हुआ है. ताजा घटनाक्रम श्रीकोट गंगानाली का है. यहां बंगाली स्वीट शॉप की गली के एक घर में गुलदार 4 साल की बच्ची को उसकी मां के हाथ से झपटकर ले गया.

श्रीनगर में फिर गुलदार का हमला: जैसे ही गुलदार ने बच्ची पर झपट्टा मारा मां और पड़ोसियों के शोर मचाने पर गुलदार थोड़ी दूरी पर बच्ची को छोड़ कर वहां से भाग गया. लेकिन इस बीच गुलदार बच्ची को बड़े घाव देकर चला गया. आनन फानन में बच्ची को स्थानीय लोग बेस अस्पताल श्रीकोट ले गए. वहां से बच्ची को हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है. बच्ची की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. विदित हो कि पिछले 4 माह में गुलदार ने 3 बच्चों की जान ले ली है. जबकि एक बच्ची कोमा में है. अब एक और बच्ची की हालत अब भी नाज़ुक बनी हुई है.

4 साल की बच्ची को मां की गोद से खींच ले गया मंगलवार रात 9:30 बजे के आसपास आधीरा उम्र 4 वर्ष पुत्री बलवंत सिंह रावत निवासी टिहरी गढ़वाल अपने घर के आंगन में अपने मां के साथ थी. तभी गुलदार ने मां के हाथों से ही बच्ची पर झपट्टा मार दिया. झपट्टा मारने के बाद गुलदार बच्ची को अपनी तरफ खींचता रहा. मां बच्ची को बचाने की कोशिश में जुट थी. इस दौरान मां ने शोर मचाया तो अगल बगल के लोग भी शोर मचाते हुए दौड़ पड़े. इससे घबराए गुलदार ने बच्ची को तो थोड़ी दूरी पर छोड़ दिया. लेकिन तब तक गुलदार के नाखूनों और दांतों से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी.

बच्ची की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज श्रीकोट से सम्बद्ध बेस अस्पताल के एमएस डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने बताया कि बच्ची की हालात नाज़ुक बनी हुई है. बच्ची के गले में बड़ा छेद हो गया है, जिसके चलते बॉडी में हवा भर रही है. बच्ची के गले में ट्यूब डालने के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है. फिलहाल बच्ची का प्राथमिक उपचार कर लिया गया है.

शाम होते ही गुलदार के खौफ का साया वहीं पौड़ी के रिजर्व फॉरेस्ट के रेंजर अनिरुद्ध स्वप्निल ने बताया कि श्रीकोट में अलग अलग जगहों पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं. साथ ही इन इलाकों में ट्रैप कैमरे और ड्रोन कैमरों से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द हमलावर गुलदारों को पकड़ लिया जाएगा. स्थानीय निवासी ओर श्रीकोट के पूर्व सभासद विभोर बहुगुणा ने बताया कि श्रीकोट में गुलदार दो बच्चों को अब तक घायल कर चुका है. हालात बहुत गम्भीर बने हुए हैं. शाम होते ही लोगों के मन में गुलदार का खौफ बैठ जाता है.

Previous Post

शर्मनाक वारदात: स्कूल से घर लौट रही 8 वी की नाबालिग छात्रा संग दुष्कर्म, पॉक्सो में मुकदमा दर्ज 

Next Post

बड़ी खबर: NH के अभियंता लौट तो आए, लेकिन कई सवालों के जवाब अभी बाकी हैं, अधिकारी भी कर रहे ठीक होने का इंतजार..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आईएस-पीसीएस के तबादले ।

आईएस-पीसीएस के तबादले ।

7 years ago
बड़ी खबर: बनभूलपुरा में पैसा बांटने वाले NGO पर कार्यवाही शुरू, इन पर कार्यवाही..

बड़ी खबर: बनभूलपुरा में पैसा बांटने वाले NGO पर कार्यवाही शुरू, इन पर कार्यवाही..

2 years ago
SGRR में जुनियर रेजीडेंट्स के लिए विशेष रूप से आयोजित CME में दी गई काॅर्डियक इमजरेंसी पर ट्रेनिंग

SGRR में जुनियर रेजीडेंट्स के लिए विशेष रूप से आयोजित CME में दी गई काॅर्डियक इमजरेंसी पर ट्रेनिंग

2 years ago
गेम खत्म होने तक ना करें मेरे प्रोटोकॉल की चिंता, किसी भी बात के लिए अधिकारी सीधा मुझे करें फोन, लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही को रहे तैयार अधिकारी:-रेखा आर्या

गेम खत्म होने तक ना करें मेरे प्रोटोकॉल की चिंता, किसी भी बात के लिए अधिकारी सीधा मुझे करें फोन, लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही को रहे तैयार अधिकारी:-रेखा आर्या

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.