Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home दुर्घटना

बड़ी खबर : पहाड़ी से टकराकर पलटी बस, 12 लोग घायल

बड़ी खबर : पहाड़ी से टकराकर पलटी बस, 12 लोग घायल
0
SHARES
736
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

Crime: : उत्तराखंड में पूर्व विधायक के भाई की दरांती और फावड़े से काटकर हत्या

Crime: : उत्तराखंड में पूर्व विधायक के भाई की दरांती और फावड़े से काटकर हत्या

February 8, 2026
उत्तराखंड सीमा से सटे कस्बे बैतड़ी में बस हादसा 13 लोगों की मौत 34 घायल

उत्तराखंड सीमा से सटे कस्बे बैतड़ी में बस हादसा 13 लोगों की मौत 34 घायल

February 6, 2026

उत्तराखंड में मानसून व अन्य दिनों में पहाड़ी इलाका होने के कारण अधिक दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी क्रम में यहां बदरीनाथ हाइवे पर एक और सड़क हादसा हो गया जिसमें करीब 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। दरअसल तीर्थ यात्रियों से भरी मिनी बस हाइवे से गुजर रही थी और पहाड़ी से टकराकर पलट गई।
बदरीनाथ हाईवे पर जेपी जलविद्युत परियोजना के पास मिनी बस के पहाड़ी से टकराने के बाद पलटने से बंगाल के 12 तीर्थयात्री घायल हो गए। सभी बदरीनाथ धाम से दर्शन करके लौट रहे थे
तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जोशीमठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अन्य नौ घायलों का जेपी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
यहां पहले भी हो चुके हैं हादसे
जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सड़क संकरी होने के साथ ही ऊबड़-खाबड़ है। पूर्व में भी इस स्थान पर हादसे हो चुके हैं। गनीमत रही कि वाहन पलटने के बाद खाई में नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बंगाल के थे तीर्थ यात्री
थानाध्यक्ष गोविदंघाट विनोद रावत के अनुसार, बंगाल के 18 तीर्थ यात्रियों का दल केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए 24 सितंबर को ऋषिकेश पहुंचा था। वहां से सभी मिनी बस बुक करके पहले बाबा केदार के दर्शन को गए।
सोमवार को यह दल बदरीनाथ धाम पहुंचा और भगवान नारायण के दर्शन करने के बाद शाम को लगभग पांच बजे वहां से वापसी की। जेपी जलविद्युत परियोजना के नजदीक पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई।
पुलिस ने सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी जेपी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से कोलकाता के खरदा कलनगर माटपारा निवासी तीन यात्रियों शोभित मजूमदार, प्रिया राजवंशी और अशोक हलधर को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ रेफर कर दिया गया।
इस हादसे के चलते हाईवे पर लगभग एक घंटा यातायात बाधित रहा‍। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

Previous Post

मरीज हित से बढकर कुछ भी नहीं, सभी रिस्क, फाईनेंशियल जिम्मेदारी मेरीः डीएम

Next Post

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे पर दो वाहनों की भिड़ंत, एक महिला घायल

Next Post
हादसा: नैनीताल में हादसा , गाड़ी के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, 1 की मौत 6 सुरक्षित..

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे पर दो वाहनों की भिड़ंत, एक महिला घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग: उत्तराखंड हाईकोर्ट गौलापार शिफ्टिंग अधर पर लटका, शासन ने डीएम से दूसरी राजस्व भूमि तलाशने को कहा..

ब्रेकिंग: उत्तराखंड हाईकोर्ट गौलापार शिफ्टिंग अधर पर लटका, शासन ने डीएम से दूसरी राजस्व भूमि तलाशने को कहा..

2 years ago
बड़ी खबर: एसआरएचयू में मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

बड़ी खबर: एसआरएचयू में मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

2 years ago
एनयूजे और डीजेए का पत्रकारों की हत्या के खिलाफ संसद पर प्रदर्शन

एनयूजे और डीजेए का पत्रकारों की हत्या के खिलाफ संसद पर प्रदर्शन

5 years ago
थराली में भालू का आतंक बरकरार। किसान पर हमला कर किया घायल

थराली में भालू का आतंक बरकरार। किसान पर हमला कर किया घायल

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.