Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home हस्तक्षेप

Exclusive: दैनिक जागरण की फेक न्यूज़ पर एक हफ्ते बाद भी प्रशासन की चुप्पी

Exclusive: दैनिक जागरण की फेक न्यूज़ पर एक हफ्ते बाद भी प्रशासन की चुप्पी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दैनिक जागरण की फेक न्यूज़ पर एक हफ्ते बाद भी प्रशासन की चुप्पी

– कोरोना-कोविड 19 की इतनी भ्रामक रिपोर्टिंग पर भी जिला प्रशासन मौन?
– ब्यूरो ने खबर की फ़ोटो के साथ अपनी अपीलीय अन्दाज़ में किया शोसल मीडिया में पोस्ट। लिखा हम इनकी दीर्घायु की कामना करते है, सभी मदद को आगे आएं

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

रिपोर्ट- राजू परिहार
बागेश्वर। हम राष्ट्रीय अख़बार के पत्रकार हैं जब हमारा मन करे किसी को भी मृत घोषित कर सकते हैं, किसी को पुनः जीवित कर सकते हैं। यह कहना इस पूरे घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुये बिलकुल भी गलत नही होगा। फिर मामले को कोरोना-कोविड 19 की रिपोर्टिंग से ही क्यों न जोड़ना पड़े, इनकी नज़रों में सब जायज़ है। दैनिक जागरण जैसे राष्ट्रीय अखबार की मनमानी अंदाज़ा आप लगा सकते हैं। 26 अप्रैल के संस्करण में पेज नम्बर 3 पर बागेश्वर से एक खबर छपी है कि ”कोरोना के डर व आर्थिक तंगी से हुआ हार्ट अटैक” उसके बाद मौत। जिसके बाद आज 27 अप्रैल को छापी “आर्थिक रूप से कमजोर नवीन को मदद की दरकार” नामक खबर से।

बागेश्वर में एक व्यक्ति जो जिंदा है, उसका दैनिक जागरण ने पहले निधन करा दिया। उसके बाद आज फिर उसे ज़िन्दा कर दिया वो भी आर्थिक रूप से लाचार बनाकर। जागरण ने लिखा भकुनखोला, गरुड़ निवासी नवीन सिंह उम्र 48 साल को कोरोना कोविड 19 संक्रमण हुआ तो नौकरी चली गई। बीते 21 मार्च को वह घर आ गया। पत्नी हिमानी और दो बच्चे निहाल 10 साल और सौरभ उम्र 7 साल की जिम्मेदारी उसी के कंधों में है। भकुनखोला में वह किराए के मकान में रहता है। मुम्बई से आते ही नवीन को होम क्वारंटाइन कर दिया गया। ऐसे में परिवार के गुजर-बसर की चिंता होने लगी। बाहर भी नहीं जा सकता। किसी से मदद मांगे भी तो कैसे। लोगों को वह संदिग्ध कोरोना मरीज लगता था। बीते 21 अप्रैल को उसको घर में ही हार्ट अटैक आ गया और बाद में निधन हो गया। जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, नवीन को हार्ट अटैक आया ज़रूर पर समय रहते ईलाज मिलने से अब सुरक्षित है।

दैनिक जागरण में जो ये खबर छपी है ये खबर पूरी तरह से गलत और झूठी है। जब से यह खबर का सच लोगों के सामने आया तो चर्चाओं बाज़ार गर्म हो उठा। सभी को ज़िला प्रशासन की वैश्विक महामारी की भ्रामक रिपोर्टिंग के ख़िलाफ़ किसी बड़ी कार्यवाही का इन्तज़ार था। आज हर कोई यह अंदाज़ा लगाये हुए था कि सम्पादक के नाम खण्डन छाप कर खेद व्यक्त किया जायेगा। ग़ौरतलब है कि ऐसा कुछ भी नही हुआ और ना ही आज के जागरण में कोई खेद व्यक्त करने की खबर छपी और ना ही कोरोना-कोविड 19 की इतनी भ्रामक रिपोर्टिंग पर भी जिला प्रशासन की कोई कार्यवाही ही देखने को मिली। लिहाज़ा जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर अभी तक मौन बना हुआ है।

सांत्वना के लिहाज़ से नवीन की आर्थिक कमजोरी को ढाल बनाकर “आर्थिक रूप से कमजोर नवीन को मदद की दरकार” नामक खबर छापकर इतिश्री कर दी। फ़ेसबुक पर बागेश्वर के ब्यूरो चंद्रशेखर दिवेदी ने खबर की फ़ोटो के साथ अपनी अपीलीय अन्दाज़ में पोस्ट किया है “भकूनखोला के नवीन को मदद की दरकार। हम इनकी दीर्घायु की कामना करते है। सभी मदद को आगे आएं।” किसी बेहूदा मज़ाक़ से कम नही है। सवाल उठता है कि, आखिर क्यों और कैसे दैनिक जागरण के संपादक ने इस न्यूज की बिना जांच-पड़ताल किये हुए इसे जगह दी? क्या वैश्विक महामारी कोरोना के बारे में झूठी खबर प्रकाशित करने से पाठकों पर इसका क्या असर होगा! इस बात से दैनिक जागरण के संपादक अनजान हैं? खबरों को पहले प्रकाशित करने की होड़ में फेक न्यूज फैलाना कैसी पत्रकारिता है?

Previous Post

राष्ट्रनिर्माता मजदूर आज दो जून की रोटी के लिऐ हुआ मोहताज

Next Post

Exclusive: प्रशासन की लापरवाही के चलते मजबूरन पैदल ही घर काे निकले प्रवासी मजदूर

Next Post
Exclusive: प्रशासन की लापरवाही के चलते मजबूरन पैदल ही घर काे निकले प्रवासी मजदूर

Exclusive: प्रशासन की लापरवाही के चलते मजबूरन पैदल ही घर काे निकले प्रवासी मजदूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: आयुर्वेदिक विवि के कुलसचिव को कारण बताओ  नोटिस जारी…

बड़ी खबर: आयुर्वेदिक विवि के कुलसचिव को कारण बताओ  नोटिस जारी…

4 years ago
बड़ी खबर: शीतलहर को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने आंगनबाड़ी केंद्रों में 7 दिनों का अवकाश किया घोषित, देखें आदेश।।

बड़ी खबर: शीतलहर को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने आंगनबाड़ी केंद्रों में 7 दिनों का अवकाश किया घोषित, देखें आदेश।।

1 year ago
दुखद : बरेली के पोस्ट ऑफिस कर्मचारी की ट्रेन में संदिग्ध मौत

राजनीतिक हार ने छीनी जिंदगी: प्रचारक युवक ने खाया जहर

6 months ago
बड़ी खबर: रिक्त पदों पर भर्ती में लापरवाही, अफसरों को नहीं मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के निर्देशों की परवाह

बड़ी खबर: रिक्त पदों पर भर्ती में लापरवाही, अफसरों को नहीं मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के निर्देशों की परवाह

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.