Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

LOKSABHA ELECTION 2024: टॉप मीडिया के एग्जिट पोल की एनालिसिस, जाने उत्तराखंड की 5 सीटों में कौन आ रहा है..

LOKSABHA ELECTION 2024: टॉप मीडिया के एग्जिट पोल की एनालिसिस, जाने उत्तराखंड की 5 सीटों में कौन आ रहा है..
0
SHARES
431
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

LOKSABHA ELECTION 2024: टॉप मीडिया के एग्जिट पोल की एनालिसिस, जाने उत्तराखंड की 5 सीटों में कौन आ रहा है..

 

Related posts

गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026
उधर दिल्ली में बीजेपी के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, इधर कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

उधर दिल्ली में बीजेपी के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, इधर कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

March 28, 2026

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक जून को समाप्त हो गया। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत मिलने का अनुमान है।

लोकसभा की सभी 543 सीटों के लिए एग्जिट पोल आ गया है। अधिकतर एग्जिट पोल बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले और अधिक मजबूत स्थिति में दिखा रहे हैं। वहीं कांग्रेस व उसके सहयोगियों का इंडिया गठबंधन बुरी तरह पिछड़ता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल में जहां एनडीए को लगभग 350 से 380 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं इंडिया गठबंधन केवल 150 से 180 सीटों के आसपास सिमटता का नजर आ रहा है।

उत्तराखण्ड में NDA कर सकती है क्लीन स्वीप

Lok Sabha Exit Poll Uttarakhand: एक्सिस माय टुडे के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA उत्तराखण्ड की सभी 5 सीटें जीत सकती है. NDA को 60 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है जबकि INDIA गठबंधन को 35 फीसदी वोट मिल सकता है।

आइए अब नजर डालते हैं किस एग्जिट पोल में किस दल को कितनी सीट मिलती दिख रही है।

एबीपी न्यूज़ सी वोटर में BJP को 353 से 383 का अनुमान

‘एबीपी न्यूज- सी वोटर’ की तरफ से किए गए एग्जिट पोल पर नजर डाली जाए, तो पता चलता है कि बीजेपी और उसके नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन बंपर जीत हासिल कर सकता है। इस एग्जिट पोल में एनडीए को 353 से लेकर 383 लोकसभा सीटें मिलने का अनुमान है। गौरतलब है कि यह भाजपा के वर्ष 2019 और 2014 के प्रदर्शन से भी बेहतर है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक यदि 353 से लेकर 383 एनडीए का औसत भी देंखे, तो एनडीए को 368 सीटें मिलती दिख रही हैं। एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 152 से 182 सीटों का अनुमान बताया गया है।

न्यूज-24 टुडेज चाणक्य ने तो अपने एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन का आंकड़ा 400 पार जाने की बात कह दी है। टुडे चाणक्य ने इंडिया गठबंधन को 107 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल के आंकड़ों से उत्साहित केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया है कि इस बार भाजपा दक्षिण भारत में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनने जा रही है। कर्नाटक और केरल सहित दक्षिण भारत के राज्यों में भाजपा का मत प्रतिशत भी बढ़ने जा रहा है।

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के पोल में भी एनडीए को 400 से अधिक सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 131 से 166 सीट मिलने की बात कही गई है। इसमें अन्य के खाते में 8 से 20 सीट मिल सकती है। इंडिया टुडे – एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को इस बार एक सीट का घाटा हो सकता है। एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि दिल्ली में बीजेपी को 54% वोट मिल सकता है।

वहीं, विपक्षी गठबंधन को 44 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, प. बंगाल में एनडीए को 46% वोट मिलता दिख रहा है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन को 40% वोट मिल रहा है। एनडीए को 26 से 31, टीएमसी को 11 से 14 जबकि अन्य को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

‘टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च’ के एग्जिट पोल ने एनडीए और इंडिया गठबंधन को क्रमश: 358 और 152 सीटें दी हैं। ‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ ने अपने अनुमान में राजग को 371-401 और ‘इंडिया’ गठबंधन को 109-139 सीटें दीं। वहीं, ‘न्यूज नेशन’ द्वारा अनुमान जताया गया है कि एनडीए को 342-378 और ‘इंडिया’ गठबंधन को 153-169 सीट मिल सकती हैं।

इंडिया न्यूज डी डायनामिक्स एनडीए गठबंधन को 371 से ज्यादा सीटें दे रहा है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 125 सीट मिलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा अन्य के खाते में 47 सीट मिलने का अनुमान है। इंडिया न्यूज- डी-डायनेमिक्स एग्जिट पोल ने भी बंगाल में बीजेपी को 21 और तृणमूल को 19 सीटें दी हैं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे में भी एनडीए 400 पार जाता दिख रहा है। सर्वे में इंडिया गठबंधन को 109 से 139सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य को 28 से 38 सीट मिल सकती हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन फेल होता हुआ नजर आ रहा है। यहां सभी सात सीटों पर बीजेपी जीत हासिल कर सकती है।

रिपब्लिक भारत मैट्राइज ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 353 से 368 सीटें मिलने का दावा किया है। रिपब्लिक TV के Matrize एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में एनडीए को 69 सीटें जबकि विपक्षी गठबंधन के खाते में इस बार 11 सीटें जा सकती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को यूपी में 65 सीटें मिली थीं जबकि विपक्षी दलों बसपा को 10 और सपा को 5 सीटें मिली थीं। रिपब्लिक भारत और मैट्रिज के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में बीजेपी बंगाल की 21 से 25 लोकसभा सीटें जीत सकती हैं। वहीं ममता बनर्जी पार्टी को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक-पी मार्क के सर्वे में भी एनडीए 350 से अधिक जीतता नजर आ रहा है। वही, इंडिया गठबंधन को 154 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। अन्य दलों के खाते में 30 सीट मिलती दिख रही है।

Previous Post

दुखद हादसा: यहां पुलिस की भर्ती के लिए के अभ्यास के दौरान, डंपर ने दो युवतियों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल 

Next Post

बिग ब्रेकिंग: नगर निकाय में प्रशासकों का 3 महीने बड़ा कार्यकाल, आदेश जारी..

Next Post
बिग ब्रेकिंग: नगर निकाय में प्रशासकों का 3 महीने बड़ा कार्यकाल, आदेश जारी..

बिग ब्रेकिंग: नगर निकाय में प्रशासकों का 3 महीने बड़ा कार्यकाल, आदेश जारी..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हादसा: मसूरी रोड में गहरी खाई में गिरी थार, दो लोगों की मौत, तीन घायल

हादसा: मसूरी रोड में गहरी खाई में गिरी थार, दो लोगों की मौत, तीन घायल

2 years ago
23 मई से क्रिकेट का महासंग्राम, देवभूमि में भिड़ेंगी देश की टॉप टीमें

23 मई से क्रिकेट का महासंग्राम, देवभूमि में भिड़ेंगी देश की टॉप टीमें

11 months ago
ब्रेकिंग: इस भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म,अंतिम परिणाम तैयार। पढ़े..

बिग ब्रेकिंग: आयोग की इन परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले छात्रों की लिस्ट जारी। लगा प्रतिबंध..

3 years ago
मौसम अपडेट: ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम, बारिश के साथ हिमपात।

मौसम अपडेट: ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम, बारिश के साथ हिमपात।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.