Monday, March 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

गुड़ न्यूज़: कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहे विद्यालयों के स्वंयसेवी

गुड़ न्यूज़: कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहे विद्यालयों के स्वंयसेवी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहे विद्यालयों के स्वंयसेवी

 

Related posts

देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े

देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े

March 9, 2026
डाक विभाग में IDC सिस्टम पर सवाल, कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं

डाक विभाग में IDC सिस्टम पर सवाल, कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं

March 9, 2026

– छात्र-छात्राओं सम्मानित करती महापोर हेमलता नेगी पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर नेगी ने कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे विभिन्न विद्यालयों के स्वंय सेवी छात्र-छात्राओं सम्मानित करते हुए उनके कार्यो की प्रशंसा की है। साथ ही छात्रों से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया। कालाबड़ स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुए कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को सम्मानित करते हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि, वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों की परेशानियां और ज्यादा बढ गयी है। उन्होंने महामारी से घबराने की बजाय मुकाबला करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि, महामारी को सिर्फ जागरूता से ही दूर भगाया जा सकता है। उन्होंने मेरबान सिंह कंडारी विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा बनाये गए मास्क लोगों को वितरण किये जाने की भी सराहना करते हुए कहा कि, छात्रों के इस प्रकार के कार्य करने से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूता अभियान चलाये जाने के लिये भी बच्चों को प्रेरित किया। इस मौके पर वैल्यूज फाउंडेशन देवभूमि के अध्यक्ष शिवम नेगी ने कहा कि, फाउंडेशन स्वंय सेवकों को मास्क बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में कपड़ा व सिलाई मशीन की व्यवस्था उपलब्ध करवा रही है। सम्मानित होने वालों में अंकुश शाह, रोबिन नेगी, आदित नेगी, मानसी नेगी, निशांत, काजल नेगी, अंकित गुंसाई, बादल चौधरी, नीलम चैहान, प्राची असवाल, कंचन नेगी, राहुल नेगी, सपना बलूनी, साक्षी, सिंघी, शालनी कुलाश्री सहित अपने गुल्लक में से पीएम केयर फंड में जमा करने वाली छोटी बालिका आदिती नेगी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर वैल्यूज फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवम नेगी, कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव आशीष काला, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत मौजूद थे।

कोरोनाकाल में तत्परता से निभा रहे फर्ज

एकेश्वर ब्लॉक के अन्तर्गत सुरखेत इंटर कॉलेज के रसोइया इकाई के स्वंयसेवी कोरोनाकाल में तत्परता से अपना फर्ज निभाते हुए अपने आस-पड़ोस के गांव के प्राइमरी और जूनियर कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने के साथ ही लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। रसोइया के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन में बच्चों को पठन-पाठन से जोड़े रखने के लिए एनएसएस की ओर मिशन कोशिश शिक्षण संवाद अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्वंयसेवी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करके आस-पड़ोस के गांव के प्राइमरी और जूनियर कक्षाओं के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। साथ ही गांववालों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। उधर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की रसोइया इकाई के स्वंयसेवी छात्राएं लोगों को पोस्टर और बैनर के माध्यम से कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा स्वंयसेवी विद्यालय की रासेयो कार्यक्रम अधिकारी अल्का बिष्ट के नेतृत्व में घर पर मास्क बनाकर उन्हें जरूरमंदों को भी बांट रही है।

Previous Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आज कोरोना के 216 नए मामले। कुल संख्या 716

Next Post

थराली विधायक ने रिबन काट किया सड़क चौड़ीकरण का उद्धघाटन

Next Post
थराली विधायक ने रिबन काट किया सड़क चौड़ीकरण का उद्धघाटन

थराली विधायक ने रिबन काट किया सड़क चौड़ीकरण का उद्धघाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: राजधानी में कबाड़ी की दुकान में फटा बम, 8 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर..

बिग ब्रेकिंग: राजधानी में कबाड़ी की दुकान में फटा बम, 8 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर..

2 years ago
आपदा: नैनीताल के ओखलढुंगा में फटा बादल। घरों में घुसा पानी और मलबा, 50 परिवार प्रभावित..

आपदा: नैनीताल के ओखलढुंगा में फटा बादल। घरों में घुसा पानी और मलबा, 50 परिवार प्रभावित..

3 years ago
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क  स्वास्थ्य शिविर का 1226 मरीजों ने उठाया लाभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1226 मरीजों ने उठाया लाभ

3 months ago
बड़ी खबर: कल संभालेंगे धामी उत्तराखंड की बागडोर,मोदी सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल।

बड़ी खबर: कल संभालेंगे धामी उत्तराखंड की बागडोर,मोदी सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े
  • डाक विभाग में IDC सिस्टम पर सवाल, कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं
  • अंतिम छोर की बहन तक न्याय! ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े

देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े

March 9, 2026
डाक विभाग में IDC सिस्टम पर सवाल, कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं

डाक विभाग में IDC सिस्टम पर सवाल, कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं

March 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.