Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : पहाड़ का एक और गांव हुआ वीरान,दीमक बनकर पहाड़ को खा रहा पलायन

उत्तराखंड : पहाड़ का एक और गांव हुआ वीरान,दीमक बनकर पहाड़ को खा रहा पलायन
0
SHARES
329
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बागेश्वर:  जहां कभी जीवन का शोर था, वहां अब खामोशी रहने लगी है—पहाड़ों से पलायन सिर्फ गांव नहीं, बचपन भी खाली कर देता है।

यह कहानी है बागेश्वर जिले का चौनी गांव की, जो कभी 25 परिवारों की हंसी-खुशी से भरपूर आबादी से जीता-जागता था, आज पूरी तरह खाली और खामोश हो चुका है। वर्ष 2025 में यहां के अंतिम रहवासी परिवार के भी गांव छोड़ने के बाद चौनी अब सिर्फ एक नाम बनकर रह गया है—एक ऐसा नाम, जिसके साथ जुड़ी हर याद आज अकेलेपन में खो चुकी है। जिला मुख्यालय से सिर्फ 23 किलोमीटर दूर बसे इस छोटे से गांव में अब इतना गहरा सन्नाटा है कि चलते हुए कदमों की आवाज भी अनजान सी लगती है। कभी बाखली में उठते चूल्हों का धुआं, बच्चों की खिलखिलाहट और खेतों में हल की गूंज… आज सब कुछ सिर्फ बीते दिनों की स्मृतियों में कैद है।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
जहां कभी लोगों की चहल पहल थी वहां अब खामोशी ही खामोशी है
जहां कभी लोगों की चहल पहल थी वहां अब खामोशी ही खामोशी है

चमड़थल ग्राम पंचायत का यह गांव 2015 तक किसी तरह 15 परिवारों की उम्मीद से बसा रहा, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार… कुछ भी नहीं बदला। नतीजा यह हुआ कि लोग एक-एक कर गांव छोड़ते गए।और 2025 में अंतिम बुजुर्ग महिला ने भी मजबूरी में घर पर ताला लगा दिया—और चौनी गांव हमेशा के लिए वीरान हो गया, करीब 550 नाली उपजाऊ जमीन आज भी किसी किसान की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन खेतों में अब सिर्फ हवा बहती है। पुराने नक्काशीदार मकान हों या नए लिंटर वाले घर—हर दरवाजे पर जंग लगे ताले ही कहानी बयान करते हैं।

ग्रामीणों की पीड़ा और सरकारी वादे

गांव के वरिष्ठ नागरिक और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वंशीधर जोशी आज भी हर बार चौनी का नाम आते ही भावुक हो उठते हैं। वे बताते हैं—मैं इसी गांव में बड़ा हुआ, यहीं से क्षेत्र का पहला स्नातक बना। लेकिन सुविधाओं के अभाव ने हमें भी गांव छोड़ने को मजबूर कर दिया। यह दर्द आज भी खत्म नहीं हुआ।”

ग्रामीण गणेश चंद्र कहते हैं कि सालों तक कोई सुविधा न मिलने के कारण लोग दिल्ली, लखनऊ जैसे शहरों में बसते चले गए।

बाखली

“हम भी पिछले साल तक गांव में थे, पर मजबूरी में निकलना पड़ा।”

ललिता प्रसाद जोशी बताते हैं—अगर सरकार ने कीवी, माल्टा, अदरक, हल्दी जैसी उच्च मूल्य की खेती, मत्स्य पालन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दिया होता, तो चौनी आज यूं नहीं उजड़ता।

बागेश्वर के सीडीओ आरसी तिवारी बताते हैं कि सरकार रिवर्स पलायन पर काम कर रही है और चौनी गांव के खाली होने के कारणों की जांच के लिए बैठक बुलाई जाएगी।हम गांव को दोबारा बसाने की कोशिश करेंगे,” वे आश्वासन देते हैं।

देवताओं की उपस्थिति और लौटती चहल-पहल

मान्यता है कि गांव भले इंसानों से खाली हो गया हो, लेकिन देवता आज भी चौनी में विराजमान हैं। हर साल गर्मियों में गांव छोड़ चुके परिवार अपने पैतृक घरों में पूजा-अर्चना के लिए लौटते हैं। कुछ दिनों के लिए गांव में फिर से जीवन लौट आता है—झाड़ियां कटती हैं, रास्ते खुलते हैं और पुराने चूल्हों से धुआं उठता है।

लेकिन पूजा खत्म होते ही गांव फिर उसी गहरी खामोशी में डूब जाता है। और घरों पर लटके ताले बारिश और धूप में और अधिक जंग खाते रहते हैं।

चौनी आज सिर्फ एक गांव नहीं—

यह पहाड़ के हर उस गांव की चेतावनी है, जिसमें सुविधाएं नहीं पहुंचीं। अगर हालात न बदले, तो चौनी जैसे वीरान गांवों की संख्या और बढ़ती जाएगी।

Previous Post

श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल में युवा सर्जनों के लिए माइक्रोवैस्कुलर रिकंस्ट्रक्शन पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित

Next Post

इस मुस्लिम देश ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री सेवा बंद की, जानें वजह

Next Post
इस मुस्लिम देश ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री सेवा बंद की, जानें वजह

इस मुस्लिम देश ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री सेवा बंद की, जानें वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अजब-गजब : फर्जी दस्तावेजों के जरिए SDM, पटवारी ने ही बेच डाली सरकारी जमीन

अजब-गजब : फर्जी दस्तावेजों के जरिए SDM, पटवारी ने ही बेच डाली सरकारी जमीन

2 years ago
शाबाश: उत्तराखंड के 2 युवकों ने फतेह किया हिमालय की माउंट अन्नपूर्णा

शाबाश: उत्तराखंड के 2 युवकों ने फतेह किया हिमालय की माउंट अन्नपूर्णा

5 years ago
अल्मोड़ा में अवैध खनन और पेड़ों की कटाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रिजॉर्ट सील

अल्मोड़ा में अवैध खनन और पेड़ों की कटाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रिजॉर्ट सील

1 year ago
Weather update: उत्तराखंड में प्री मानसून शुरू, मानसून के लिए रखें तैयार..

Weather update: उत्तराखंड में प्री मानसून शुरू, मानसून के लिए रखें तैयार..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.