Monday, March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

ऋषिकेश निर्माणाधीन बजरंग सेतु पर लोगों ने मचाया उत्पात,लाखों की लागत का तोड़ दिया कांच

ऋषिकेश निर्माणाधीन बजरंग सेतु पर लोगों ने मचाया उत्पात,लाखों की लागत का तोड़ दिया कांच
0
SHARES
447
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश : नववर्ष के जश्न ने ऋषिकेश के निर्माणाधीन बजरंग सेतु को अराजकता के मुहाने पर ला खड़ा किया। पर्यटकों की बेकाबू भीड़ ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सैर-सपाटे की जगह उत्पात का केंद्र बना दिया। सुरक्षा के लिए लगाए गए प्लास्टिक तिरपाल फाड़ दिए गए, जबकि सेल्फी लेने की होड़ में लाखों रुपये की लागत से लगे बेशकीमती कांच क्षतिग्रस्त कर दिए गए।

 

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

वायरल हो रहे वीडियो इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि किस तरह पर्यटकों की लापरवाही और अनुशासनहीनता ने मौके पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पस्त कर दिया। नववर्ष के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ ने पुल को गंदगी और अव्यवस्था का अड्डा बना दिया। हुड़दंगियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पुल पर पान-मसाला थूककर माहौल को और बदतर कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर रही कि तैनात पुलिसकर्मी भी भीड़ को नियंत्रित करने में असफल रहे।

इसी अफरा-तफरी के दौरान सेल्फी प्वाइंट पर लगाया गया कांच टूट गया। हैरानी की बात यह है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले दशहरा पर्व के दौरान भी पर्यटकों ने दोनों ओर से बंद किए गए गेट तोड़कर जबरन पुल में प्रवेश किया था, उस समय भी कांच क्षतिग्रस्त हुए थे।

उसी घटना के दौरान दिल्ली से आए एक पर्यटक का पैर फिसलने से वह गंगा में गिर गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद कार्यदायी संस्था ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पुल को एक सप्ताह के लिए बंद कराया था। इसके बावजूद पर्यटक खुद को वीआईपी बताकर श्रमिकों पर दबाव बनाते रहे और पुल पर आवाजाही शुरू कर दी।

फिलहाल पुल पर चारों ओर गंदगी फैली हुई है और बार-बार हो रही घटनाओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

पुल का रखरखाव बनेगा बड़ी चुनौती

लगातार कांच टूटने की घटनाओं से स्पष्ट है कि पुल के खुलने के बाद उसका रखरखाव प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष कार्ययोजना की आवश्यकता है, जबकि फिलहाल प्रशासन के पास ऐसी कोई ठोस योजना नजर नहीं आ रही है।

 

इस मामले में लोनिवि नरेंद्र नगर के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और जल्द ही निरीक्षण कर कांच टूटने के कारणों की जांच की जाएगी।

Previous Post

दुखद : सड़क दुर्घटना में बीजेपी नेता के बेटे की दर्दनाक मौत, पसरा मातम

Next Post

दुखद 9 दिन से लापता युवक का शव नैनीझील से बरामद, शहर में शोक की लहर

Next Post
पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, नवजात की हालत गंभीर

दुखद 9 दिन से लापता युवक का शव नैनीझील से बरामद, शहर में शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग : पैनेसिया अस्पताल में 25 लाख गबन के आरोपी पूर्व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

बिग ब्रेकिंग : पैनेसिया अस्पताल में 25 लाख गबन के आरोपी पूर्व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

1 year ago
ब्रेकिंग: राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, ये रहेगी कार्यक्रम..

ब्रेकिंग: राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, ये रहेगी कार्यक्रम..

2 years ago
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हरिद्वार सड़क परियोजना में लापरवाही पर आर्थिक दंड

बड़ी खबर: हाईकोर्ट ने तोड़ी 5 साल की जमी बर्फ, भर्ती प्रक्रिया को दी हरी झंडी

6 months ago
हल्द्वानी : चौसला मामले में बड़ी कार्रवाई,शबनम पटवारी को किया गया सस्पेंड…

हल्द्वानी : चौसला मामले में बड़ी कार्रवाई,शबनम पटवारी को किया गया सस्पेंड…

12 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.