उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सेना के जवानों को जोशीमठ से रायवाला ले जा रही बस सोनल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सौभाग्यवश इस दुर्घटना में कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ, हालांकि कुछ जवानों को मामूली चोटें आई हैं।











