Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

चम्पावत में बैठकी होली की खूब मची हुई है धूम

चम्पावत में बैठकी होली की खूब मची हुई है धूम
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चम्पावत में बैठकी होली की खूब मची हुई है धूम

● क्षेत्र की बैठकी और खड़ी होलियों का अलग है अंदाज़
—————————————————-
सूरज लडवाल

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

चम्पावत – के पाटी विकासखण्ड मुख्यालय सहित क्षेत्र के तमाम स्थानों में इन दिनों बैठकी होली की धूम मची हुई है । इसी सिलसिले में विकासखण्ड स्थित मष्टा संगीत कला समिति की साप्ताहिक होली का आयोजन समिति के सचिव महेश चन्द्र भट्ट के आवास पर किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पुनेठा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । सामूहिक गणेश वन्दना ” प्रथम सुमिर श्री गणेश , गौरी सुत प्रिय महेश ” के पश्चात बैठकी होली फ़नकार सीएस मौनी ने राग धमार में ” डमर ढप बाजन लागो री , ब्रज मोहन के द्वार ” होली का गायन किया । इसी सिलसिले में संगीताचार्य केसी भट्ट ने राग यमन में ” संय्या नहीं घर , अबके न खेलूंगी होली ” से नायिका के विरह का वर्णन किया । इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदीप पचौली ने राग काफ़ी में ” रेशमी अंगिया मेरी , श्याम हाथ न लगाओ ” की प्रस्तुति देकर महफ़िल में रौनक भर दी । कार्यक्रम में इसके बाद पंकज पचौली ने राग काफी में ” गाओ सुहागिन होली , फागुन ऋतु शुभ अलबेली ” से महफ़िल में चार चाँद लगाए । सौरभ अवस्थी ने राग साहाना में ” आज पिया के गरवा लगूंगी , कलंक लगे सो लगे री ” होली गायन कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया । विशाल पचौली ने ” अब साँझ भई घर आओ लला , मुरली ना बजाओ विहारी ” की प्रस्तुति देकर श्रोताओं में भक्ति भाव की चेतना का संचार किया । देर रात तक चली इस महफ़िल में शिक्षक रवीश पचौली , नरेन्द्र गहतोड़ी , एमएन पचौली ने संगीत स्वर लहरियों का आनन्द लिया । तबले में योगेश पचौली , प्रियांशु भट्ट , सौरभ और विशाल ने अपनी उंगलियों का जादू बिखेरा।

● महाशिवरात्री को शिव मन्दिर रौलमेल में होगा खड़ी होली का आयोजन –

पाटी – दशकों से विकासखण्ड के नजदीकी शिवमन्दिर रौलमेल में महाशिवरात्री के दिन सायं करीब चार बजे से खड़ी होली का आयोजन किया जाता आ रहा है । इसी सिलसिले में इस वर्ष भी परम्परा और रीति रिवाजों को जीवंत रखने के लिए क्षेत्रीय लोग खड़ी होली गायन का आयोजन करेंगे । बताते चलें कि महाशिवरात्री के अवसर पर शिव मन्दिर में प्रातः करीब 6 बजे विधिवत पूजा अर्चना कर मन्दिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाता है । जिसके बाद मंदिर के नजदीकी कणकेश्वर त्रिवेणी में श्रद्धालु स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं । और उसके बाद ही शाम को खड़ी होली का गायन किया जाता है ।

Previous Post

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव

Next Post

डोईवाला : शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

Next Post
डोईवाला : शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

डोईवाला : शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: नरेंद्र मोदी ने ली तीसरी बार शपथ, देखिए लाइव

बिग ब्रेकिंग: नरेंद्र मोदी ने ली तीसरी बार शपथ, देखिए लाइव

2 years ago
अभिभावक हो जाए अब सतर्क, बच्चे की लापरवाही भिजवा सकती है जेल 

अभिभावक हो जाए अब सतर्क, बच्चे की लापरवाही भिजवा सकती है जेल 

4 years ago
बिग ब्रेकिंग : मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति के 5 दिनों में ही मिली राधा रतूड़ी को ये बड़ी जिम्मेदारी

बिग ब्रेकिंग : मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति के 5 दिनों में ही मिली राधा रतूड़ी को ये बड़ी जिम्मेदारी

10 months ago
खुश खबरी: इस बैंक में निकली बंपर भर्तियां। जल्द करें आवेदन

खुश खबरी: इस बैंक में निकली बंपर भर्तियां। जल्द करें आवेदन

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.