Monday, November 10, 2025
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

बड़ी खबर: अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी बीडी सिंह को BKTC में सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, बने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार

बड़ी खबर: अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी बीडी सिंह को BKTC में सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, बने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार
0
SHARES
118
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में चारधाम यात्रा एवं मंदिर प्रबंधन के अनुभव को देखते हुए सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन की ओर से 24 जुलाई को अधिसूचना जारी की गई है।

गौरतलब है कि बीडी सिंह पूर्व में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी रह चुके हैं और उनका कार्यकाल मंदिर समिति के इतिहास में सबसे सफल माना गया है। पूर्व में सलाहकार के तौर पर सेवाएं देने के बाद अब उन्हें प्रधान सलाहकार (Chief Advisor) के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति अवैतनिक है, लेकिन उनके कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक सुविधाएं मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।

शासन की अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि बीडी सिंह को यह दायित्व उनके पूर्व कार्यानुभव और व्यवस्थागत समझ को दृष्टिगत रखते हुए दिया गया है ताकि चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और मंदिर समिति के संचालन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

बीडी सिंह की नियुक्ति पर तीर्थ पुरोहित समाज और बीकेटीसी कर्मचारी संघ में हर्ष की लहर है। संघ के अध्यक्ष विजेंद्र विष्ट, सचिव भूपेंद्र रावत, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट और पारेश्वर त्रिवेदी समेत तमाम पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है और इस निर्णय को दूरदर्शितापूर्ण बताया है।

उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी बीते वर्षों में कई बार अपने निर्णयों और कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में रही है। हाल ही में मंदिर समिति के कुछ अधिकारियों पर केदारनाथ में प्रतिबंधित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर उड़ान का आरोप भी लगा, जिससे समिति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। ऐसे में बीडी सिंह जैसे अनुभवी अधिकारी की पुनः नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और अनुशासन आएगा।

Related posts

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज एवम् आईसीएमआर-  आईएपीएसएम के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज एवम् आईसीएमआर- आईएपीएसएम के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन

November 8, 2025
जंगली सूअर ने किया किसान पर हमला, खा गया आधा शरीर

जंगली सूअर ने किया किसान पर हमला, खा गया आधा शरीर

November 8, 2025
Previous Post

बड़ी खबर: जाम से जूझती राजधानी को मिलेगी राहत, डेढ़ किमी लंबा फ्लाईओवर बदल देगा रिस्पना-आराघर मार्ग का चेहरा

Next Post

केदारनाथ उड़ान विवाद: यूकाडा ने हेरिटेज एविएशन को सभी हेलीपैड पर किया प्रतिबंधित, ब्लैकलिस्टिंग की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

चौबट्टाखाल को मिली करोड़ो की सौगात। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया कई योजनाओं का लोकार्पण

चौबट्टाखाल को मिली करोड़ो की सौगात। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया कई योजनाओं का लोकार्पण

4 years ago
Weather update: ऐसा रहने वाला है उत्तराखंड में मौसम! अलर्ट जारी..

Weather update: ऐसा रहने वाला है उत्तराखंड में मौसम! अलर्ट जारी..

3 years ago
बेहद शर्मनाक: राजधानी में नाबालिक के साथ दुष्कर्म। 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा मुजरिम..

बेहद शर्मनाक: राजधानी में नाबालिक के साथ दुष्कर्म। 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा मुजरिम..

2 years ago
लापरवाही: दून अस्पताल के लिफ्ट के पास महिला की हुई डिलीवरी। हॉस्पिटल की लापरवाही आई सामने..

लापरवाही: दून अस्पताल के लिफ्ट के पास महिला की हुई डिलीवरी। हॉस्पिटल की लापरवाही आई सामने..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2025/10/yuyu.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज एवम् आईसीएमआर- आईएपीएसएम के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन
  • इस भाजपा नेता पर उत्तराखंड और बिहार दो जगह वोट डालने के लगे आरोप
  • यूट्यूबर ने ज़मीन के लिए मां के साथ की मार पीट, पिता को भी सुनाई खरी खोटी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज एवम् आईसीएमआर-  आईएपीएसएम के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज एवम् आईसीएमआर- आईएपीएसएम के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन

November 8, 2025
इस भाजपा नेता पर उत्तराखंड और बिहार दो जगह वोट डालने के लगे आरोप

इस भाजपा नेता पर उत्तराखंड और बिहार दो जगह वोट डालने के लगे आरोप

November 8, 2025
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.