Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

बिग ब्रेकिंग: CM धामी की बहनों को सौगात। रक्षा बंधन पर कर सकेंगी बसों में फ्री सफर

बिग ब्रेकिंग: CM धामी की बहनों को सौगात। रक्षा बंधन पर कर सकेंगी बसों में फ्री सफर
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM धामी की बहनों को सौगात। रक्षा बंधन पर कर सकेंगी बसों में फ्री सफर

देहरादून। हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन पर बहनों को सौगात दी है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने आदेश जारी किए है।

Related posts

गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026
उधर दिल्ली में बीजेपी के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, इधर कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

उधर दिल्ली में बीजेपी के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, इधर कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

March 28, 2026

उत्तराखंड परिवहन निगम की तरफ से जारी आदेश में साफ किया गया है कि रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड राज्य के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम बसों में महिलाएं फ्री सफर कर सकती है। उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।

उपर्युक्त विषयक अपर सचिव महोदय, परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड शासन के पत्र संख्या 230840 /2004/-33674/183/IX/2008 दिनांक 07.08.2024 के द्वारा निगम मुख्यालय को अवगत कराया गया है कि, सम्यक विचारोपरान्त शासन स्तर पर गत वर्ष की भांति वर्ष-2024 में भी रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

उक्त पत्र के द्वारा रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान कर निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निःशुल्क यात्रा सुविधा के फलस्वरूप आने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जायेगी।

अतः शासन के उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने-अपने अधीनस्थ डिपोज के चालकों / परिचालकों को निर्देश जारी कर दें कि वह रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर एवं उत्तराखण्ड से उत्तराखण्ड जाने में यदि उत्तर प्रदेश का भू-भाग भी पडता है तो उस पर भी उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित साधारण बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान कर निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करें।

परिचालक द्वारा ई-टिकट मशीन से (Raksha Bandhan Ladies) अथवा लगेज बुक से (कहां से कहां तक लिखकर) गन्तव्य का टिकट बनाया जाये तथा धनराशि के स्थान पर शून्य अंकित किया जाए एवं उसकी प्रविष्टी मार्गपत्र में अंकित की जाए।

इस प्रकार रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदान की गयी निःशुल्क यात्रा सुविधा का विवरण डिपोज में अलग पंजिका में रखा जाए तथा रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को डिपोवार उपलब्ध करायी गयी।

निःशुल्क यात्रा सुविधा का आगणन तैयार कर मण्डलीय प्रबन्धक (संचालन) के माध्यम से मुख्यालय में लेखा शाखा के डयूज अनुभाग को यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्वित करें ताकि उसकी प्रतिपूर्ति मांग शासन को भेजी जा सके।

उक्त आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा आदेश की एक-एक प्रति डिपो के नोटिस बोर्ड पर चालकों/परिचालकों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित की जाए।

देखें आदेश:-

Previous Post

दुःखद: सांप के काटने से मासूम की मौत

Next Post

दुःखद: उत्तराखंड का एक और जवान शहीद

Next Post
दुःखद: उत्तराखंड का एक और जवान शहीद

दुःखद: उत्तराखंड का एक और जवान शहीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

4 years ago
उत्तरकाशी में बड़े उत्साह से मनाया गया हरेला पर्व

उत्तरकाशी में बड़े उत्साह से मनाया गया हरेला पर्व

4 years ago
सावधान : यहां भारी बारिश के कारण NH की सड़क धंसी, बना गड्ढा..

सावधान : यहां भारी बारिश के कारण NH की सड़क धंसी, बना गड्ढा..

3 years ago
गुड न्यूज: चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब एक क्लिक में मिलेगी कैब..

गुड न्यूज: चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब एक क्लिक में मिलेगी कैब..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.