कोरोना का ग्राफ घटने की बजाए बढ़ा
रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी के द्वारा क्षेत्रवासियों को कोरोना महामारी के संक्रमण के बचाव को लेकर जागरूकता अभियान लगातार जारी है। जागरूकता अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया जा रहा है।
लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन करते हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि, अभी कोरोना वाइरस का संक्रमण कम नहीं बल्कि कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिससे लोगों को अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कोरोना महामारी से घबराने की नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करने एवं लोगों से लापरवाही न बरतने की अपील करते हुए कहा कि, लोगों की जागरूकता से कोरोना जैसी महामारी को दूर भगाया जा सकता है। साथ ही लाॅकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करने की भी अपील की है।












