नई दिल्ली/नैनीताल। राजधानी दिल्ली में हुए एक दिल दहला देने वाले विवाद ने उत्तराखंड के एक परिवार से उनका सहारा छीन लिया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नतीजा हत्या के रूप में सामने आया। नैनीताल जिले के निवासी प्रेमचंद उर्फ प्यारे लाल (44) की दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।












