Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

बड़ी खबर: UTU में सॉफ्टवेयर डील बनी घोटाले की जड़, अब जांच कमेटी करेगी पर्दाफाश

बड़ी खबर: UTU में सॉफ्टवेयर डील बनी घोटाले की जड़, अब जांच कमेटी करेगी पर्दाफाश
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026
देहरादून: वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में ईआरपी सॉफ्टवेयर के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विश्वविद्यालय में जिस कार्य को भारत सरकार द्वारा विकसित ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से मुफ्त में किया जा सकता था, उसके लिए निजी कंपनी को करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह कंपनी गुणवत्तापूर्ण सॉफ्टवेयर देने में विफल रही, फिर भी इसे लगातार भुगतान किया जाता रहा।

निजी कंपनी को मिली परियोजना, लेकिन सॉफ्टवेयर रहा बेहद कमजोर

विश्वविद्यालय की ओर से जिस निजी कंपनी को ईआरपी (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) सॉफ्टवेयर विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई, उसने मात्र खानापूर्ति करते हुए सॉफ्टवेयर का निर्माण किया। प्रस्तुतीकरण के दौरान साफ हुआ कि न तो सॉफ्टवेयर में जरूरी फीचर्स मौजूद थे और न ही सभी आवश्यक मॉड्यूल्स बनाए गए थे। इसके बावजूद कंपनी को हर साल भुगतान जारी रहा।

जांच समिति गठित, 15 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

तकनीकी शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 सदस्यीय तकनीकी जांच समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता आईटीडीए निदेशक एवं आईएएस अधिकारी नितिका खंडेलवाल को सौंपी गई है। इसके अलावा समिति में राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (SIC), आईटीडीए के वित्त अधिकारी, आईआईटी रुड़की के एक प्रोफेसर और एक अन्य अधिकारी को शामिल किया गया है। समिति को 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।

हर साल 2 करोड़ का भुगतान, टेंडर प्रक्रिया पर भी संदेह

सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय और निजी कंपनी के बीच हुए अनुबंध के तहत प्रति छात्र 567 रुपये की दर से हर वर्ष करीब 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। यह अनुबंध अब शासन स्तर पर निरस्त किया जा चुका है। इस भुगतान में भारी वित्तीय अनियमितता और लापरवाही सामने आई है। यहां तक कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर कंपनी से मिलीभगत का भी संदेह जताया जा रहा है।

डेटा होस्टिंग की जानकारी तक नहीं, तकनीकी परीक्षण भी नहीं हुआ

प्रस्तुतीकरण के दौरान यह भी सामने आया कि विश्वविद्यालय के रजिस्टर या किसी भी कर्मचारी को यह तक जानकारी नहीं थी कि सॉफ्टवेयर का डेटा कहां होस्ट किया गया है। इतना ही नहीं, तकनीकी समिति से परीक्षण कराए बिना ही कंपनी को भुगतान जारी रहा। वित्त अधिकारी ने इस पर आपत्ति भी जताई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शासन ने लिया संज्ञान, जल्द खुलेंगे और भी राज

शासन ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। यदि जांच में अनियमितताएं सिद्ध होती हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सकती है। तकनीकी शिक्षा की साख और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से जुड़ा यह मामला आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे कर सकता है।

 

Previous Post

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी को समाज से निकाला गया, मुस्लिम समुदाय ने दिखाई सख्ती

Next Post

बड़ी खबर: रुड़की एआरटीओ भवन में निर्माण से पहले घोटाला, अधूरी इमारत को दिखाया 95% पूरा

Next Post
बड़ी खबर: रुड़की एआरटीओ भवन में निर्माण से पहले घोटाला, अधूरी इमारत को दिखाया 95% पूरा

बड़ी खबर: रुड़की एआरटीओ भवन में निर्माण से पहले घोटाला, अधूरी इमारत को दिखाया 95% पूरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग : एडिशनल जज बाथरूम में मिले मृत

बिग ब्रेकिंग : एडिशनल जज बाथरूम में मिले मृत

3 years ago
150 श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा ने बढ़ाई मेले की रौनक! पुष्प वर्षा-ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

150 श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा ने बढ़ाई मेले की रौनक! पुष्प वर्षा-ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

4 weeks ago
बड़ी खबर:-  CBSE में वर्ष 2022 और 23 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू। पढ़िए पूरी खबर

बड़ी खबर:- CBSE में वर्ष 2022 और 23 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू। पढ़िए पूरी खबर

4 years ago

Entrepreneurship ideas for young and ambitious people

11 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.