Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home क्राइम

हत्या: यहां बैंक कर्मचारी की तार से गला घोंट कर हत्या।पास में ही है पुलिस चौकी

हत्या: यहां बैंक कर्मचारी की तार से गला घोंट कर हत्या।पास में ही है पुलिस चौकी
0
SHARES
377
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हत्या: यहां बैंक कर्मचारी की तार से गला घोंट कर हत्या।पास में ही है पुलिस चौकी

 

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर एक ही गांव की दो महिलाओं से गैंगरेप, वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल

उत्तराखंड में दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर एक ही गांव की दो महिलाओं से गैंगरेप, वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल

February 8, 2026

 रामनगर: जनपद नैनीताल के रामनगर में हत्या (murder in ramnagar) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें कुछ लोगों द्वारा आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी की तार से गला घोटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बीते रविवार रात को पार्टी के दौरान दोस्त में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, उसी दौरान अन्य लोगों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना स्थल पर पुलिस को मृतक के शव के समीप शराब की बोतलें, मटन, चावल, चिप्स आदि पड़े मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। इधर सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हमलावरों ने शहर में पुलिस की कार्य प्रणाली की पोल खोल दी है, क्योंकि घटना स्थल से महज कुुछ दूरी पर पुलिस चौकी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेमलखलिया निवासी 26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्व. महेश पांडे आईसीआईसीआई बैंक में लोन एजेंट के रूप में कार्यरत था। सोमवार की सुबह भास्कर का शव खताड़ी पुलिस चौकी के पीछे एक सरकारी आवास में बरामद हुआ है। जिससे आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

बीते रविवार की रात को भास्कर पांडे घर से अपने दोस्त अवदेश जीना के यहां जाने की बात कहकर निकला था। अवदेश जीना खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में क्लर्क है। उसे कार्यालय के समीप ही पुलिस चौकी खताड़ी के पीछे जीआईसी का सरकारी कमरा मिला हुआ है। भास्कर ने क्लर्क अवदेश व दो अन्य लोगों के साथ शाम से पार्टी की। रात दस बजे के बाद भास्कर का शराब पीने के दौरान दोस्तों से झगड़ा हो गया। इधर पुलिस को मृतक के शव के पास शराब की बोतलें, मटन, चावल, चिप्स आदि पड़े हुए मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक भाष्कर की दोस्तों के साथ पार्टी चल रही होगी, फिर किसी बात को लेकर दोस्तों में झगड़ा हो गया होगा। इसी झगड़े दौरान भाष्कर के सिर पर वार किया। उसके बाद बिजली के तार से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले को आपसी विवाद से जोड़कर देख रही है। सूचना मिलने पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी एवं कोतवाल अरुण कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच तेज कर दी है।

कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि घटना में चार लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। उनका कहना है कि आरोपितों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही हत्यारे पुलिस के गिरफ्त में होंगे। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई उमेश पांडे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इधर इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े किये हैं। उनका आरोप है कि लगभग 5 दिन पूर्व कुछ लड़कों के खिलाफ झगड़ा मारपीट करने की तहरीर पुलिस को दी गई थी। इस झगड़े में भास्कर पांडे भी शामिल था। उनका आरोप है कि पुलिस वालों की तरफ से कोई कार्रवाई ना कर उल्टा दोनों पक्षों में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। संजय नेगी ने कहा कि पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते ही आज भास्कर की हत्या हुई है।

Previous Post

बड़ी खबर: यहां प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ा थपड़।तो पिता ने बुला ली पुलिस।जानिए पूरा मामला

Next Post

JOB ALERT: इंडियन रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका। ऐसे करें आवेदन। स्टेप बाई स्टेप जाने आवेदन की प्रक्रिया

Next Post
JOB ALERT: इंडियन रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका। ऐसे करें आवेदन। स्टेप बाई स्टेप जाने आवेदन की प्रक्रिया

JOB ALERT: इंडियन रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका। ऐसे करें आवेदन। स्टेप बाई स्टेप जाने आवेदन की प्रक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हाईकोर्ट ने P.C.C.F को व्यक्तिगत तलब किया, जंगलों में आग लगने का है मामला

हाईकोर्ट ने P.C.C.F को व्यक्तिगत तलब किया, जंगलों में आग लगने का है मामला

12 months ago
मौसम: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी..

मौसम: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी..

2 years ago
राजनीति : आज होगी पांचवी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक।

एक्सक्लूसिव : धामी की धमक का एक और बड़ा फैसला। जानिए

4 years ago
बिग ब्रेकिंग: आचार संहिता हटते ही हुआ पहला ट्रांसफर, इन दो अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर..

बिग ब्रेकिंग: आचार संहिता हटते ही हुआ पहला ट्रांसफर, इन दो अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.