Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

त्रिवेंद्र सरकार में हुआ था 37 लाख टन का अवैध खनन, हमला धामी सरकार पर, अफसर की बात को कुत्ते के शिकार से जोड़ा

त्रिवेंद्र सरकार में हुआ था 37 लाख टन का अवैध खनन, हमला धामी सरकार पर, अफसर की बात को कुत्ते के शिकार से जोड़ा
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र उत्तराखंड में अवैध खनन पर हो रहे हैं हमलावर, उनकी सरकार में अवैध खनन की कैग ने खोली थी पोल-पट्टी
राजनीती का दूसरा नाम है दूसरे पर कीचड़ उछालना। सभी को अपना गिरेबान साफ नजर आता है और दूसरे का मैला। अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ही ले लीजिए। अपने गिरेबान पर झांकने की जगह इन दिनों वह अपनी की पार्टी की सरकार पर हमलावर हैं। वह भी अवैध खनन को लेकर। हालांकि, इतिहास में कुछ वर्ष ही पीछे जाकर उनकी सरकार के पन्ने पलटे जाएं तो खुद उन पर अवैध खनन के गंभीर आरोप लगे हैं। यह आरोप भी किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति ने नहीं लगाए हैं, बल्कि भारत सरकार की खांटी एजेंसी कैग ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। इस समय पुराने पन्ने इसलिए भी टटोलना आवश्यक है, क्योंकि त्रिवेंद्र सिंह का एक बयान सोशल और डिजिटल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह अवैध खनन के आरोप पर सचिव खनन बृजेश कुमार संत के जवाब में अटपटी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि अफसर की बात पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। शेर कुत्तों का शिकार नहीं करते हैं।
अब आपको कैग की मार्च 2023 में उत्तराखंड के विधानसभा पटल पर रखी गई रिपोर्ट के बारे में बताते हैं। कैग के अनुसार वर्ष 2017-18 से वर्ष 2020-21 के बीच 37 लाख टन अवैध खनन किया गया है। इस अवैध खनन से सरकार को 50 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया गया है। तब कैग ने बाकायदा देहरादून में रिमोट सेंसिंग और जीआइएस अध्ययन से बताया था कि कोरोनकाल तक में अवैध खनन जारी रहा। दूसरी तरफ वर्तमान सरकार में बीते दिनों खनन से मिले रिकॉर्ड राजस्व के आंकड़े जारी किए गए हैं। साथ ही अवैध खनन रोकने के लिए तमाम कार्यों की प्रतिबद्धता भी जताई गई है।
ताजा आंकड़ों में सचिव खनन संत ने कहा कि सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में खनन से 875 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा था, जबकि अब तक 1025 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया जा चुका है। साथ ही अवैध खनन पर अंकुश लगाते हुए इस वर्ष 2176 प्रकरणों में 74.22 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। दूसरी तरफ वर्ष 2020-21 में 2752 प्रकरणों में महज 18.05 करोड़ रुपये की वसूली की गई थी। यह आंकड़े और त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान किसी और तरफ ही इशारा करते हैं। यह भी संभव है कि गोली कोई चला रहा है और निशाना कोई और लगा रहा है।
खनन माफिया से सुबह-शाम घिरे रहते थे टीएसआर के सलाहकार
टीएसआर के एक सलाहकार तो उनकी सरकार के दौरान सुबह-शाम खनन माफिया से घिरे रहते थे। वह आए दिन उनके साथ पार्टियां करते भी नजर आते थे। उनका विशेष कार्य सिर्फ खनन कारोबारियों और माफिया का प्रबंधन करना होता था। शायद यही वजह है कि कैग ने अपनी रिपोर्ट में त्रिवेंद्र कार्यकाल में अवैध खनन का विशेष रूप से जिक्र किया।
गिने-चुनो को ही मिले खनन पट्टे, अवैध को मिला बढ़ावा, दाम भी बढे
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कार्यकाल में खनन पट्टों की गिनी-चुनी फाइलें ही कीं। जिससे अवैध खनन को बढ़ावा मिला और खनन सामग्री के दाम भी आसमान छूने लगे थे। दूसरी तरफ पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही 45 से अधिक फाइलों में मंजूरी दी। जिससे वैध खनन को बढ़ावा मिला और अवैध खनन को हतोत्साहित किया गया। साथ ही एक बात यह निकलकर आ रही है कि पूर्व में खनन की फाइलों को ‘भारी’ वजन होने पर ही पास किया जाता था।

 

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026
Previous Post

मा0 सीएम के निर्बल वर्ग प्रथम की दिशा में, महक उठी बेजान बालवाड़ी,जहां पर दिव्य दिव्यांग महिला संवारती है-41 बच्चों का भविष्य

Next Post

बड़ी खबर: त्वरित निर्णय, प्रभावी एक्शन, सकिय प्रशासन से सरकार पर बढ़ता जन विश्वास

Next Post
बड़ी खबर: त्वरित निर्णय, प्रभावी एक्शन, सकिय प्रशासन से सरकार पर बढ़ता जन विश्वास

बड़ी खबर: त्वरित निर्णय, प्रभावी एक्शन, सकिय प्रशासन से सरकार पर बढ़ता जन विश्वास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Big breaking: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, निर्माण सील

Big breaking: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, निर्माण सील

9 months ago
दुर्घटना: यहां बच्चों से भरी यूटिलिटी वाहन पलटी, सभी बच्चे सुरक्षित..

दुर्घटना: यहां बच्चों से भरी यूटिलिटी वाहन पलटी, सभी बच्चे सुरक्षित..

3 years ago
बड़ी खबर : मदरसा बोर्ड को भंग करने की सिफारिश,उत्तराखंड में हलचल, अध्यक्ष का बड़ा बयान

बड़ी खबर : मदरसा बोर्ड को भंग करने की सिफारिश,उत्तराखंड में हलचल, अध्यक्ष का बड़ा बयान

1 year ago
शर्मनाक:  नाबालिक भतीजी से तीन चाचाओं ने किया दुष्कर्म। 

अपराध : युवती से दुष्कर्म। बनाया अश्लील वीडियो। धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव। मुकदमा दर्ज

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.