Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home Uncategorized

रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा “सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन” तथा “सिविल डिफेंस रक्तदाता सम्मान-2025” से हुए विभूषित

0
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून| सिविल डिफेंस के डिप्टी कन्ट्रोलर एस के साहू ने कहा कि नागरिक सुरक्षा वार्डन युद्धकाल हो अथवा शांतिकाल अपनी सेवाएं देने को सदैव तैयार हैं। साहू गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल परिसर, देहरादून में सिविल डिफेंस पो० सं०-03 उत्तर प्रभाग के संयोजन में 150 छात्राओं सहित प्रोफेसरों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा वार्डनों के चार दिवसीय विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर आयोजित “प्रमाणपत्र वितरण एवं सम्मान समारोह” में बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिविर में रेडक्रास सोसायटी, अग्निशमन सेवा तथा सिविल डिफेंस द्वारा आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित युवा किसी भी आपदा में प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपनी सेवाएं देने को सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर प्रमाणपत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। प्रशिक्षण शिविर निदेशक व सिविल डिफेंस के डिप्टी कन्ट्रोलर एस के साहू द्वारा मुख्य प्रशिक्षक जिला रेडक्रॉस सोसायटी के रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा को नि:शुल्क उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ना०सु०सं० “सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन” तथा 155 बार रक्तदान करने के लिए “सिविल डिफेंस रक्तदाता सम्मान -2025” से विभूषित किया गया l

इसके अतिरिक्त डॉ० अनिल वर्मा को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय , हरिद्वार, कन्या गुरुकुल परिसर की ओर से वि०वि० समन्वयक प्रोफेसर (डॉ०) हेमन पाठक तथा प्रोफेसर (डॉ०) अर्चना डिमरी ने आपदा प्रबंधन आदि का प्रशिक्षण दक्षतापूर्वक प्रदान करने हेतु “गु० कां० विश्वविद्यालय, हरिद्वार सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस” के साथ ही शॉल ओढ़ाकर व तुलसी का पौधा भेंटकर सम्मानित किया।

Related posts

रोड़वेज कर्मचारियों के  सेवानिवृत लाभों की वसुली पर  हाईकोर्ट ने लगाई रोक

रोड़वेज कर्मचारियों के सेवानिवृत लाभों की वसुली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

January 31, 2026
कांग्रेस पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी

दुखद : टिहरी से पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

January 26, 2026

सिविल डिफेंस द्वारा शिविर अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ०) हेमन पाठक, शिविर संचालिका प्रोफेसर (डॉ०) अर्चना डिमरी तथा शिविर संयोजक पोस्ट वार्डन विपिन चाचरा को प्रमाणपत्र तथा विशेष सम्मान प्रतीक चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। साथ ही समस्त प्रशिक्षणार्थियों व वार्डनों को प्रमाणपत्र भेंटकर पुरस्कृत किया गया।

इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ सेक्टर वार्डनों सुनीता भट्ट, सुमन सिंह ,नीलम वर्मा , गीता शर्मा तथा छात्राओं अनीषा पंत, शिवानी राणा व प्रेरणा सिंह द्वारा सिविल डिफेंस प्रार्थना “वह शक्ति हमें दो दयानिधे कर्तव्य मार्ग पर डट जाएं” के हृदयस्पर्शी मधुर गायन से हुआ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ०) हेमन पाठक एवं रेडक्रास सोसायटी के अनिल वर्मा तथा पोस्ट वार्डन विपिन चाचरा ने मुख्य अतिथि एस के साहू का शॉल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

शिविर संयोजक पोस्ट वार्डन विपिन चाचरा ने चार दिवसीय विशेष शिविर में सम्पन्न हुए सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों संबंधी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

समारोह में डॉ० निपुर सिंह, डॉ० हेमलता अय्यर, डॉ० रेनू शुक्ला, डॉ० नीना गुप्ता, वार्डन महेश गुप्ता, कमल शर्मा, मेहराज मोहन, ममता नागर, तनवीर सिंह ,मनोज कुमार, शिव सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का सघन संचालन डॉ० अर्चना डिमरी तथा धन्यवाद ज्ञापन संयोजक विपिन चाचरा ने किया।

Previous Post

बड़ी खबर: महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हरक सिंह रावत पर भाजपा की तीखी टिप्पणी

Next Post

GST 2.0 भारत के अप्रत्यक्ष कर ढांचे में बड़ा सुधार: PNB के एमडी अशोक चंद्र का बयान

Next Post
GST 2.0 भारत के अप्रत्यक्ष कर ढांचे में बड़ा सुधार: PNB के एमडी अशोक चंद्र का बयान

GST 2.0 भारत के अप्रत्यक्ष कर ढांचे में बड़ा सुधार: PNB के एमडी अशोक चंद्र का बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में शुरू हुई कोरोना जांच की सुविधा। मरीजों के लिए आरक्षित हुए 120 बैड

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में शुरू हुई कोरोना जांच की सुविधा। मरीजों के लिए आरक्षित हुए 120 बैड

5 years ago
दुर्घटना : गहरी खाई में गिरा वाहन, 6 की मौत

दुर्घटना : गहरी खाई में गिरा वाहन, 6 की मौत

4 years ago
पहाड़ों में अपने संसाधनों से हर घर खाद्यान्न सामग्री बांट रहे युवा

पहाड़ों में अपने संसाधनों से हर घर खाद्यान्न सामग्री बांट रहे युवा

6 years ago
ब्रेकिंग: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा..

ब्रेकिंग: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.