Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: एसजीआरआरयू में किया गया मातृशक्ति की मेहनत संघर्ष और समर्पण को प्रणाम

बड़ी खबर: एसजीआरआरयू में किया गया मातृशक्ति की मेहनत संघर्ष और समर्पण को प्रणाम
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

एसजीआरआरयू में किया गया मातृशक्ति की
मेहनत संघर्ष और समर्पण को प्रणाम
 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
 महिलाओं के
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एस.जी.आर.आर. यू.)में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भागेदारी की। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डाॅ कुमुद सकलानी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस न केवल महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने का अवसर है, बल्कि यह समानता और सशक्तिकरण की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों को भी प्रोत्साहित करता है। महिलाओं का सशक्तीकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने मातृशक्ति के सम्मान एवम् महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य हेतु मासिक धर्म सवैतनिक अवकाश नीति को लागू किया है। एसजीआरआर विश्वविद्यालय हमेशा से शिक्षा और शोध के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्यरत रहा है।
कुलसचिव प्रो. लोकेश गंभीर ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सराहने का दिन है। हमें मिलकर एक ऐसा वातावरण बनाना होगा, जहाँ महिलाएँ स्वतंत्र रूप से हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। एसजीआरआर विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, और इसमें महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। शिक्षा, शोध, प्रशासन और नवाचार के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान सराहनीय है। विश्वविद्यालय महिलाओं को समान अवसर और सशक्तिकरण का मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोनिका रावत संस्थापक हिमालयन एन्वायरमंेट एण्ड लाइफ फाउंडेशन ने कहा कि हमें पर्यटन को आजीविका से जोड़ना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि महिलाओं को समान अवसर, अधिकार और सम्मान देना न केवल उनका हक है, बल्कि एक समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है। हमें मिलकर एक ऐसे भविष्य का निर्माण करना है, जहाँ महिलाएँ हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। शिक्षा, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक हस्ती सोनिका रावत हिमालयन इनवायमेंट एंड लाइफ फाउंडेशन की संस्थापक भी हैं। वे एक शिक्षाविद् हैं। वर्तमान में, सोनिका रावत पौड़ी गढ़वाल के अपने पैतृक गांव में स्थानीय समुदायों के साथ आजीविका के नए अवसरों पर कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में हर्बल अगरबत्ती, बायोडिग्रेडेबल फ्लावर पॉट, स्थानीय जड़ी-बूटियों से बने हस्तशिल्प उत्पादों के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही, वे पारंपरिक जैविक खेती को पुनर्जीवित करने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट के सलाहकार प्रो. जे.पी. पचैरी को वूमेन डेवलपमेंट सेल की चेयरपर्सन प्रो. मालविका सती कांडपाल द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। प्रो. मालविका सती कांडपाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारी शक्ति को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के समग्र विकास की कुंजी है। कार्यक्रम को और जीवंत बनाने के लिए एनसीसी की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ आकृति गुप्ता, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल आईवीएफ सेंटर प्रभारी ने कहा कि महिला स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय विकास का विषय भी है। एक स्वस्थ महिला ही एक मजबूत परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला रख सकती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। खासकर मातृ स्वास्थ्य, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर महिला को उचित चिकित्सा सुविधा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिले, ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। कार्यक्रम के समापन चरण में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो० डॉ लोकेश गंभीर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर गरमाई सियासत, किसान नेता कार्तिक उपाध्याय ने दिया करारा जवाब

Next Post

मा० सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी पर निर्मित 04 कलर्ड पार्किंग,, फ्लाई ओवर सुधारीकरण कार्य पूर्ण, जल्द किए जाएंगे पब्लिक को समर्पित

Next Post
मा० सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी पर निर्मित 04 कलर्ड पार्किंग,, फ्लाई ओवर सुधारीकरण कार्य पूर्ण, जल्द किए जाएंगे पब्लिक को समर्पित

मा० सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी पर निर्मित 04 कलर्ड पार्किंग,, फ्लाई ओवर सुधारीकरण कार्य पूर्ण, जल्द किए जाएंगे पब्लिक को समर्पित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बीएसएफ के 221 जांबाज़ प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण सम्पन्न। किया कठिन चुनौतियों का सामना

बीएसएफ के 221 जांबाज़ प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण सम्पन्न। किया कठिन चुनौतियों का सामना

4 years ago
Inside the 24 hours that John  boxing

Inside the 24 hours that John boxing

6 years ago
बड़ी खबर : हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

बड़ी खबर : हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

11 months ago
बड़ी खबर: GST COUNCIL MEETING में लिए गए कई बड़े फैसले। पढ़े पूरी ख़बर 

बड़ी खबर: GST COUNCIL MEETING में लिए गए कई बड़े फैसले। पढ़े पूरी ख़बर 

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.