Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

दुखद : सिस्टम की लापरवाही ने छीनी एक और परिवार की खुशियां, जच्चा बच्चा दोनों की मौत

दुखद : सिस्टम की लापरवाही ने छीनी एक और परिवार की खुशियां, जच्चा बच्चा दोनों की मौत
0
SHARES
278
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवप्रयाग : सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी में समय पर इलाज और एम्बुलेंस सुविधा न मिलने के कारण गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर कर दी है।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में कार्यरत विनोद की 31 वर्षीय पत्नी शिखा गर्भवती थीं। बुधवार शाम प्रसव पीड़ा शुरू होने पर पड़ोस में रहने वाले दुकानदार शीशपाल भंडारी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी लेकर पहुंचे। बताया गया कि शाम करीब 7 बजे ही 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दे दी गई थी।

अस्पताल पहुंचने के बाद शिखा की हालत तेजी से बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गईं। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें तत्काल श्रीनगर रेफर करने की सलाह दी, लेकिन अस्पताल में खड़ी सरकारी एम्बुलेंस का उपयोग नहीं हो सका। आरोप है कि कभी चालक न होने तो कभी वाहन खराब होने का हवाला देकर मरीज को रेफर करने में देरी की गई।

प्रत्यक्षदर्शी शीशपाल भंडारी का कहना है कि उन्होंने स्वयं एम्बुलेंस चलाकर ले जाने की पेशकश की, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने तकनीकी खामी बताकर इसकी अनुमति नहीं दी। करीब दो घंटे की देरी के बाद रात लगभग 9 बजे 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन श्रीनगर ले जाते समय रास्ते में शिखा ने दम तोड़ दिया। उनके साथ गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई।

इधर, अस्पताल की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंजना गुप्ता का कहना है कि महिला 32 सप्ताह की गर्भवती थीं और गिरने के कारण उन्हें अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। चिकित्सकों द्वारा महिला को शॉक से बाहर निकालने और स्थिति स्थिर करने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल का चालक दोपहर में अपने बीमार पिता के कारण अवकाश पर चला गया था, जिससे सरकारी एम्बुलेंस का उपयोग संभव नहीं हो पाया।

हालांकि सवाल यह है कि आपात स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई। 108 सेवा की देरी और अस्पताल के बैकअप सिस्टम की विफलता ने एक परिवार को ऐसा घाव दिया है, जो शायद कभी नहीं भर पाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है।

Previous Post

यूजीसी के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Next Post

गजब : साइबर ठगों ने खाते में भेज दिए 4.89 लाख रुपए

Next Post
गजब : साइबर ठगों ने खाते में भेज दिए  4.89 लाख रुपए

गजब : साइबर ठगों ने खाते में भेज दिए 4.89 लाख रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

डोईवाला : हिमालय पुत्र फाउंडेशन और परिवर्तन सेना ने किया छात्र छात्राओं को स्टेशनरी वितरण

डोईवाला : हिमालय पुत्र फाउंडेशन और परिवर्तन सेना ने किया छात्र छात्राओं को स्टेशनरी वितरण

4 years ago
गुड न्यूज़: शिक्षा महकमे में 929 पदो पर होगी नियुक्ति। शासनादेश जारी

गुड न्यूज़: शिक्षा महकमे में 929 पदो पर होगी नियुक्ति। शासनादेश जारी

3 years ago
उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था की सख्त मॉनिटरिंग: हर जिले के लिए नियुक्त हुए नोडल अधिकारी

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था की सख्त मॉनिटरिंग: हर जिले के लिए नियुक्त हुए नोडल अधिकारी

10 months ago
ब्रेकिंग : पर्यटन विभाग की लापरवाही के कारण ऋषिकेश में बड़ा हादसा

ब्रेकिंग : पर्यटन विभाग की लापरवाही के कारण ऋषिकेश में बड़ा हादसा

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.