Monday, March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

मा0 मुख्यमंत्री के पगचिन्ह पर डीएम जनदर्शन, जन का बढता अटूट विश्वास

मा0 मुख्यमंत्री के पगचिन्ह पर डीएम जनदर्शन, जन का बढता अटूट विश्वास
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मा0 मुख्यमंत्री के पगचिन्ह पर डीएम जनदर्शन, जन का बढता अटूट विश्वास

डीएम जन दर्शन यानि न्याय, शिक्षा, रोजगार की गांरटी

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
देहरादून पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल

गजब : मौत के 11 साल बाद देहरादून की मेयर को आया लोकसभा से निमंत्रण

March 28, 2026

गरीब विधवा रूक्कया परवीन की बेटी की शिक्षा नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित, स्वरोजगार प्रशिक्षण के अधिकरियों को निर्देश

दिव्यंाग अंजना मलिक को इलैक्ट्रिक दिव्यांग वाहन, परिवहन व रेलवे पास भी कराया रिन्यू

पुश्तैनी भूमि पर कब्जे को भटक रही विधवा महिला व उनकी दो बेटियों इशिका व वंशिका को मिला न्याय, पुलिस बल के साथ प्रशासन दिलाएगा कब्जा

एआरएसटी केन्द्र राजावाला में जुलाई के पहले सप्ताह में अध्यापक व बच्चों की परीक्षा, शिक्षा अधिकारी से मौके पर ही डीएम ने ली अन्डरटेकिंग

बच्चों की शिक्षा नही होगी बाधितः डीएम

अब एसडीएम व तहसीलदार विकासनगर जनता दर्शन में रहेंगे उपस्थित डीएम ने दिए निर्देश

विधवा फरियादी माया प्रधान, मनोज शर्मा, प्रदीप कुमार जोशी, नविता को निःशुल्क सरकारी वकील

सुनवाई बाधित; आरटीओ, एआरटीओ का वेतन रूका, Xen लोनिवि का स्पष्टीकरणः
लखवाड़ बांध व एनएच प्रभावितों को मुआवजे के एसएलएओ को निर्देश
असहाय दिव्यांग, बुजुर्गों को ‘सारथी’ से पंहुचाया गंतव्य तक
देहरादून दिनांक 09 जून 2025, (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम 118 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि सम्बन्धि प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, परिवहन, नगर निगम आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया जनसुनवाई में जो शिकायत प्राप्त हो रही हैं, उन पर कृत कार्यवाही तथा गतिमान कार्यवाही की सूचना सम्बन्धित शिकायतकर्ता को दी जाए जिससे वे अपने शिकायत की अद्यतन स्थिति के लिए अनावश्यक न भटकें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की जनमानस की समस्या निस्तारण को प्राथमिकता से करें, साथ अधिकारियों को जन के प्रति उनके दायित्वों को समझााते हुए सख्त लहजे में चेतावनी दी कि जनमानस के प्रति अपनी जिम्मेदारी ने नही बच सकते है।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों पर कार्यवाही हेतु एक प्लान तैयार करते हुए धरातल पर वस्तुस्थिति से रूबरू होते हुए सख्त कार्यवाही की जाए। वहीं विभागों की शिकायत आने तथा सक्षम अधिकारी उपस्थित न रहने पर आरटीओ, एआरटीओ का वेतन रोकने तथा एक्सियन लोनिवि का स्पष्टीकरण तलब किया। जनता दर्शन में भूमि सम्बन्धि अधिक प्रकरण तहसील विकासनगर से प्राप्त हो रहें, जिस पर डीएम अब प्रत्येक जनता दर्शन कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार विकासनगर को जनता दर्शन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
ग्राम कुंजा विकासनगर निवासी विधवा महिला जिनकी दो बेटियां इशिका व वंशिका को उनके पिता की भूमि पर प्रशासन ने दिलाया हक, जल्द पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा दिया जाएगा। पति की मृत्यु के बाद अपनी पुत्रियों के साथ अपने पति के हिस्से की पुस्तैनी सम्पति को भटक रही महिला को डीएम दरबार में न्याय मिला हैं परिजनों द्वारा उनको हिस्सा नही दिया जा रहा था डीएम के संज्ञान में आते ही उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिस पर तहसील ने अपनी रिपोर्ट लगाते हुए पीड़ितों को कब्जा दिलाने के लिए पुलिस फोर्स की मांग की है, जल्द ही पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में महिला तथा उनकी बेटियों को कब्जा दिलाया जाएगा।
अपर तलाई निवासी कैलाश कुकरेती ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके खेत में लोनिवि ऋषिकेश द्वारा सड़क निर्माण किया किन्तु मलबा उनके खेत से नही हटाया सिंचाई गूल भी दबा दी जिस पर डीएम लोनिवि अधिकारियों से लिखित कार्य का समय बताने के निर्देश दिए, लोनिवि के अधिकारियों ने 1 सप्ताह में मलबा हटाने कार्यवाही करने की की अन्डरटेकिंग लिखित में दी।
लखवाड़ बांध प्रभावित लुदरसिंह चौहान, इस्टहोपटाउन निवासियों द्वारा अपने शिकायती पत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 72 (बल्लुपुर से पांवटा साहिब) के निर्माण हेतु इस्टहोपटाउन की भूमि अधिग्रहण की गई भूमिधारकों को मुआवजा नही दिया गया, जिस पर डीएम ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए मुआवजा वितरण कार्यवाही के निर्देश दिए।
दिव्यांग फरियादी अंजना मलिक ऋषिकेश ने अपनी फरियाद में डीएम से इलेक्ट्रिक दिव्यांग वाहन उपलब्ध कराने तथा परिवहन एवं रेलवे पास बनवाने का अनुरोध किया जिस पर डीएम ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने को मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को परिवहन व रेलवे पास नवीनीकरण की कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।
गरीब विधवा महिला ने डीएम से गुहार लगाई की उनके कोई कमाने वाला नही है बच्चों की शिक्षा-दीक्षा नही हो पा रही है, रोजगार की मांग की जिस पर डीएम ने उपकी बालिका की शिक्षा नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित करने तथा अधिकारियों को रूक्कया के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के निर्देश दिए।
विधवा फरियादी माया प्रधान जिनके परिजन सम्पत्ति में हिस्सा नही दे रहे हैं, मनोज शर्मा फैमिली कार्ट वाद, नविता जिनका किरायेदार दुकान खाली नही कर रहा है ना ही किराया दे रहा है, प्रदीप कुमार जोशी जिनका रास्ता बंद करने आदि वाद के लिए पैरवी के लिए सरकारी वकील उपलब्ध कराने को सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण का पत्र प्रेषित किया। 77 वर्षीय विधवा बजुर्ग महिला सुशीला पुरी जिनक जोगीवाला में भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किये जाने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने उप जिलधिकारी प्रकरण पर अब तक की गई कार्यवाही की विस्तार से रिपोर्ट तलब करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।
पर्वतीय बालमंच के प्रतिनिधि सुधीर भट्ट की विकासनगर के ब्लॉक एनआरएसटी केन्द्र के पुनः संचालन फरियाद तथा बच्चों की परीक्षा कराने के अनुरोध पर डीएम मुख्य शिक्षा अधिकारी से लिखित केन्द्र के संचालन की तिथि बच्चों की परीक्षा कराने की अन्डरटेंकिग ली, जिस पर शिक्षा अधिकारी ने लिखित जुलाई के प्रथम सप्ताह में अध्यापक भेजने तथा परीक्षा कराने को कहा।
जनता दर्शन कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

उत्तराखंड की लोकभाषाओं के संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित,गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी भाषाओं की डिजिटल उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जो

Next Post

बड़ी खबर : STH हॉस्पिटल के उपनल कर्मचारियों की हुंकार ‘अब की बार आर-पार

Next Post
बड़ी खबर : STH हॉस्पिटल के उपनल कर्मचारियों की हुंकार ‘अब की बार आर-पार

बड़ी खबर : STH हॉस्पिटल के उपनल कर्मचारियों की हुंकार 'अब की बार आर-पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: SGRRIM&HS में एथिक्स एंड गुड क्लीनिकल परैक्टिस की कार्यशाला का आयोजन

बिग ब्रेकिंग: SGRRIM&HS में एथिक्स एंड गुड क्लीनिकल परैक्टिस की कार्यशाला का आयोजन

2 years ago
पीपीपी मोड के खिलाफ कल से उक्रांद का आमरण अनशन

पीपीपी मोड के खिलाफ कल से उक्रांद का आमरण अनशन

4 years ago
सिडकुल में नकली शैंपू फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 लाख का माल जब्त, तीन गिरफ्तार

सिडकुल में नकली शैंपू फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 लाख का माल जब्त, तीन गिरफ्तार

7 months ago
दुखद: यहां दो जवान बच्चों के पिता ने प्रेमिका के चक्कर में दे दी जान..

दुखद: यहां दो जवान बच्चों के पिता ने प्रेमिका के चक्कर में दे दी जान..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.