Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home शिक्षा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुआ ज्ञानयात्रा का दीक्षारंभ

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुआ ज्ञानयात्रा का दीक्षारंभ
0
SHARES
70
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

स्कूल से घर लौट रहे बच्चे को ले गए कुछ लोग

स्कूल गेट से 11वीं के छात्र को किया अगवा, जंगल में ले जाकर किया कांड

March 27, 2026
उत्तराखंड PCS 2026 और Lower PCS परीक्षा की तैयारी करते युवा, UKPSC भर्ती संकट

उत्तराखंड लोअर पीसीएस और उपर पीसीएस परीक्षा संकट में, जानिए क्या है वजह

March 25, 2026

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुआ ज्ञानयात्रा का दीक्षारंभ
 18 व 19 अगस्त 2025 दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
 पहले दिन नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का जोरदार स्वागत , कल भी आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
 बाॅलीवुड, पंजाबी, गढ़वाली गीतों की रही धूम
 हाईवोल्टेज साउंड पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
देहरादून। शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। इसी भाव के साथ “ज्ञान से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है और शिक्षा से ही भविष्य संवरता है” इस संदेश के बीच श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में सोमवार को सत्र 2025 के लिए नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ हुआ। नई उम्मीदों, नए संकल्पों और नए सपनों के साथ विश्वविद्यालय में कदम रखते हुए छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वे समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपनी सार्थक भूमिका निभाएंगे। “हर शुरुआत एक नए उजाले की ओर पहला कदम है” इसी प्रेरक विचार को आत्मसात करते हुए विश्वविद्यालय के 9 स्कूलों में प्रवेश लेने वाले देशभर से आए छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ एवं स्वागत भव्यता के साथ हुआ। दो दिवसीय यह कार्यक्रम 18 व 19 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा। विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि “शिक्षा तभी सार्थक है जब वह चरित्र निर्माण और समाज सेवा की ओर प्रेरित करे।” उन्होंने सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. कुमुद सकलानी, रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गम्भीर तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता, प्रोफेसर डॉ मालविका कांडपाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज, स्कूल ऑफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसेज, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज, स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल आॅफ एजुकेशन, स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़, स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी, स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज़ एण्ड सोशल साइंसेज़ के छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रवेशी छात्रों ने बढ़ चढ़कर और उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डाॅ.) कुमुद सकलानी ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को जीवन की दिशा निर्धारित करने वाले प्रेरक संदेश दिए। उन्होंने कहा कि “जीवन में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि लक्ष्य महान हैं, तो प्रयास भी महान होने चाहिए। बड़े सपने देखिए और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर परिश्रम कीजिए।” कुलपति ने आगे कहा कि केवल अकादमिक उपलब्धियाँ ही नहीं, बल्कि मानवीय मूल्य और जीवन के सिद्धांत ही व्यक्ति को समाज में सम्मान दिलाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे विश्वविद्यालय में बिताए अपने समय को चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के लिए उपयोग करें।
“सच्ची शिक्षा वही है, जो आपको योग्य प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाए” इन शब्दों के साथ कुलपति ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिभा से विश्वविद्यालय और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएँ। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मनोरोग विभाग में विभागाध्यक्ष एवम् प्रोफेसर डॉ. शोभित गर्ग (मनोचिकित्सा विभाग एवं चेयरपर्सन काउंसलिंग कमेटी) ने तनाव प्रबन्धन एवम् पढ़ाई के दौरान मानसिक दबाव से बचाव को टिप्स दिए। इस अवसर पर छात्रों को विश्वविद्यालय का परिचय एसजीआरआरईएम एवं एसजीआरआर विश्वविद्यालय पर आधारित 17 मिनट के वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से कराया गया।
विश्वविद्यालय को-ओर्डिनेटर डॉ. आर. पी. सिंह, कार्यक्रम में परीक्षानियंत्रक, डाॅ संजय शर्मा पोखरियाल ने भी छात्रों को संबोधित किया और उनके भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर संजय शर्मा पोखरियाल ने छात्रों को विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम, डिग्री, सेमेस्टर परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की।
इस अवसर पर सीनियर छात्रों द्वारा योग पर आधारित नृत्य कार्यक्रम, नृत्य नाटिका और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सांस्कृति कार्यक्रमों में बाॅलीवुड, गढ़वाली, पंजाबी एवम् नेपाली गीत-संगीत की धूम रही। दीक्षारंभ कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ श्रेया कोटनाला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन संयोजक प्रोफेसर डॉ मालविका कांडपाल के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इस अवसर पर आइक्यूएसी की निदेशक प्रोफेसर, डॉ सोनिया गंभीर के साथ ही विश्वविद्यालय के समस्त पदाधिकारियों सहित विश्वविद्यालय के समस्त स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक गण समेत छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।

Previous Post

टिहरी में मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कें बंद – चारधाम यात्रा मार्ग पर फंसे लोग

Next Post

हल्द्वानी में मशहूर लोकगायिका के पति पर दुष्कर्म का मुकदमा, दूसरी ओर किशोरी लापता

Next Post
रुद्रपुर में चुनावी साज़िश! मंत्री पुत्र और पूर्व चेयरमैन पर नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य के अपहरण का आरोप

हल्द्वानी में मशहूर लोकगायिका के पति पर दुष्कर्म का मुकदमा, दूसरी ओर किशोरी लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

धार्मिक: भजन संग्रह ‘जै जै जगदम्बे माता’ हुआ साई एंटरटेन्टमैंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज

धार्मिक: भजन संग्रह ‘जै जै जगदम्बे माता’ हुआ साई एंटरटेन्टमैंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज

6 years ago
रात को जिला मुख्यालय में रखा ग्राम विकास अधिकारी का शव, सुबह देखा तो चूहे कुतर गए

रात को जिला मुख्यालय में रखा ग्राम विकास अधिकारी का शव, सुबह देखा तो चूहे कुतर गए

2 years ago
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में रही वैश्विक  इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस की धूम

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में रही वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस की धूम

2 months ago
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक चर्चा, हेलिकॉप्टर सेवा पर हो सकता है बड़ा निर्णय

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक चर्चा, हेलिकॉप्टर सेवा पर हो सकता है बड़ा निर्णय

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.