Monday, March 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बुजुर्ग महिलाओं के लिए उत्तराखंड सरकार ला रही है विशेष योजना, देखें खबर में

बुजुर्ग महिलाओं के लिए उत्तराखंड सरकार ला रही है विशेष योजना, देखें खबर में
0
SHARES
375
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड : प्रदेश सरकार अब बुजुर्ग महिलाओं की जरूरतों के अनुरूप विशेष योजना लागू करने की तैयारी में है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की पहल पर राज्यभर में वरिष्ठ महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं का सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे के आधार पर विस्तृत ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा और आगामी वित्तीय वर्ष से योजना को लागू करने की तैयारी है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रस्तावित योजना समाज के तीनों वर्ग—गरीब, मध्यम और सक्षम—की बुजुर्ग महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। सरकार यह समझना चाहती है कि इन वर्गों की वरिष्ठ महिलाओं के सामने जीवन यापन, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी क्या चुनौतियां हैं।

Related posts

देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े

देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े

March 9, 2026
डाक विभाग में IDC सिस्टम पर सवाल, कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं

डाक विभाग में IDC सिस्टम पर सवाल, कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं

March 9, 2026

पेंशन से आगे बढ़कर सहायता की तैयारी

अब तक जरूरतमंद महिलाओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्य रूप से वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है, लेकिन सरकार पेंशन के अतिरिक्त पोषण और अन्य आवश्यक सहयोग पर भी विचार कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ महिलाओं को आसपास के स्कूलों में संचालित पीएम पोषण योजना के तहत गर्म भोजन उपलब्ध कराने का विकल्प भी शामिल किया जा सकता है।

वीर नारियों और आपदा प्रभावित महिलाओं पर विशेष ध्यान

सैनिक बहुल राज्य होने के कारण यहां बड़ी संख्या में वीर नारियां निवास करती हैं। इसके अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं की परिस्थितियां भी अलग हैं। विभाग इन सभी वर्गों से सीधे संवाद कर उनकी वास्तविक जरूरतों को समझने की कोशिश कर रहा है। साथ ही यह भी आकलन किया जाएगा कि परिवारों में उनकी देखभाल की स्थिति कैसी है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान

प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली बुजुर्ग महिलाओं को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

महिलाओं के लिए सरकार की अन्य पहल

हाल ही में सरकार ने एकल महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए विशेष योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अविवाहित, तलाकशुदा, निराश्रित और दिव्यांग महिलाओं को स्वरोजगार परियोजनाओं में 75 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

सरकार का कहना है कि बुजुर्ग महिलाओं के लिए नई योजना भी इसी व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है, ताकि उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिल सके।

Previous Post

उत्तराखंड : नौकरी ढूंढने निकला युवक, कर दी ऐसी हरकत कि जाना पड़ा जेल

Next Post

ब्रेकिंग : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

Next Post
ब्रेकिंग : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

ब्रेकिंग : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग :  सेलाकुई फार्मा कंपनी में आग लगने से  9 लोग झुलझे,अस्पताल में भर्ती

बिग ब्रेकिंग : सेलाकुई फार्मा कंपनी में आग लगने से 9 लोग झुलझे,अस्पताल में भर्ती

1 year ago
महिला के साथ ऐसी जघन्य मारपीट करने वाले व ऐसी घटिया मानसिकता के लोगो का समाज मे होना दुर्भाग्यपूर्ण : कुसुम कण्डवाल

महिला के साथ ऐसी जघन्य मारपीट करने वाले व ऐसी घटिया मानसिकता के लोगो का समाज मे होना दुर्भाग्यपूर्ण : कुसुम कण्डवाल

1 year ago
बड़ी खबर: विधानसभा में बैक डोर भर्ती मामले में जांच कमेटी गठित

बडी खबर: जांच के दायरे में विधानसभा की सभी नियुक्तियां

3 years ago
बड़ी खबर: फर्जी शादी समारोह पर पुलिस की सख्ती, टिकटधारकों की मस्ती पर लगा ब्रेक

बड़ी खबर: फर्जी शादी समारोह पर पुलिस की सख्ती, टिकटधारकों की मस्ती पर लगा ब्रेक

6 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े
  • डाक विभाग में IDC सिस्टम पर सवाल, कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं
  • अंतिम छोर की बहन तक न्याय! ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े

देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े

March 9, 2026
डाक विभाग में IDC सिस्टम पर सवाल, कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं

डाक विभाग में IDC सिस्टम पर सवाल, कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं

March 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.