Monday, March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

भाजपा विधायक के खिलाफ मां बेटे ने लगाया जमीन हड़पने के आरोप, एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठे धरने पर

भाजपा विधायक के खिलाफ मां बेटे ने लगाया जमीन हड़पने के आरोप, एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठे धरने पर
0
SHARES
227
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उधमसिंह नगर : ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में जमीन से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला परमजीत कौर और उनके पुत्र अवतार सिंह ने गदरपुर से भाजपा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और उनके भाई अमर पांडे पर धोखाधड़ी के जरिए जमीन लीज पर लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

परमजीत कौर का आरोप है कि वर्ष 2019 में विधायक के भाई अमर पांडे ने उनकी लगभग एक हेक्टेयर कृषि भूमि को 30 साल की लीज पर लेने की बात कही थी। लेकिन कागजी प्रक्रिया के दौरान उन्हें गुमराह कर पूरी जमीन अपने नाम दर्ज करा ली गई। महिला का कहना है कि प्रारंभ में केवल एक एकड़ भूमि की लीज तय हुई थी, जबकि दस्तावेजों में पूरी भूमि शामिल कर ली गई।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

मामले को लेकर बुजुर्ग महिला और उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने गदरपुर विधायक के आवास के सामने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी। गुरुवार सुबह वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

सूचना मिलते ही बाजपुर की एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने पीड़ित परिवार से वार्ता की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार, सहायक चकबंदी अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। प्रशासन से कार्रवाई के भरोसे के बाद करीब चार घंटे चले धरने को शाम को समाप्त कर दिया गया।

 

वहीं, विद्या ज्योति एजुकेशन सोसायटी के अधिवक्ता राजेश पांडे ने बताया कि यह मामला वर्तमान में सिविल कोर्ट बाजपुर में विचाराधीन है और अंतिम निर्णय न्यायालय के आदेश के बाद ही सामने आएगा।

दूसरी ओर, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए उन्हें राजनीतिक साजिश करार दिया है। गुरुवार को बाजपुर स्थित चीनी मिल गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि वह किसी भी स्तर की जांच के लिए तैयार हैं और स्वयं इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हैं।

विधायक पांडे ने कहा, “यदि मैं या मेरे परिवार का कोई सदस्य दोषी पाया जाता है, तो जो भी सजा मिलेगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि बुजुर्ग महिला उनकी मां के समान हैं और उनके संस्कार किसी भी तरह के छल या अन्याय की अनुमति नहीं देते। फिलहाल, प्रशासनिक जांच और न्यायालयीन प्रक्रिया के बीच यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Previous Post

बोर्डिंग स्कूल में नाबालिग छात्र के साथ किया कुकर्म, अदालत ने सनाया 7 साल का कारावास

Next Post

दुखद : सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी जवान की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Next Post
पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, नवजात की हालत गंभीर

दुखद : सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी जवान की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उत्तराखंड: प्रवासियों के लिए अस्थाई बस स्टेण्ड की तैयारी पूर्ण

उत्तराखंड: प्रवासियों के लिए अस्थाई बस स्टेण्ड की तैयारी पूर्ण

6 years ago
शराब की दुकान का विरोध करती स्थानीय महिलाएं

शराब की दुकान का विरोध करती स्थानीय महिलाएं

6 years ago
हाईकोर्ट न्यूज:हाईकोर्ट की पहल पर सजा पूरी कर चुके 32 कैदियों की रिहाई

हाईकोर्ट न्यूज:हाईकोर्ट की पहल पर सजा पूरी कर चुके 32 कैदियों की रिहाई

2 years ago
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में ई-रिसोर्स ओरिएन्टेशन कार्यशाला आयोजित

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में ई-रिसोर्स ओरिएन्टेशन कार्यशाला आयोजित

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.