Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: स्टिंग प्रकरण में खुल कर बोले हरक। मुझे धोखे में रख किए गए स्टिंग, पढ़े..

बड़ी खबर: स्टिंग प्रकरण में खुल कर बोले हरक। मुझे धोखे में रख किए गए स्टिंग, पढ़े..
0
SHARES
537
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: स्टिंग प्रकरण में खुल कर बोले हरक। मुझे धोखे में रख किए गए स्टिंग, पढ़े..

 

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • मुझे धोखे में रख कर स्टिंग किये गए-हरक
  • सालों से जो दिल में दबा है उसे खोलने में कोई गुरेज नहीं करूंगा..कई चेहरे बेनकाब होंगे
  • दिल्ली की प्रेस विजय बहुगुणा के नाम पर बुलाई लेकिन संबोधित साकेत बहुगुणा ने की

साभार: अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। कांग्रेस से बगावत के बाद 2016 के दो चर्चित स्टिंग के केंद्र में रहे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत   ने साफ कहा कि उन्हें धोखे में रखकर स्टिंग किये गए। उस समय उन्होंने उमेश कुमार को खूब खरी खोटी सुनाई थी।

गौरतलब है कि 2016 में हरीश रावत और मदन बिष्ट के स्टिंग से भूचाल आ गया था। हरीश रावत का स्टिंग जॉलीग्रांट हवाईअड्डे के गेस्ट हाउस में किया गया था। जबकि विधायक मदन बिष्ट का स्टिंग दिल्ली स्थित हरक सिंह के आवास पर किया गया था।

अब हरक सिंह रावत ने हरीश व मदन के स्टिंग से पल्ला झाड़ते हुए उमेश कुमार समेत कुछ अन्य भाजपा नेताओं को घेरे में लेते नजर आए।

सीबीआई नोटिस जारी होने के बाद हरक सिंह ने इशारों ही इशारों में भाजपा के केंद्रीय नेताओं को भी लपेटा। उन्होंने कहा कि आठ साल बाद अब गड़े मुर्दे क्यों उखाड़े जा रहे हैं, यह उनकी समझ से बाहर है। हरक सिंह ने सीबीआई जांच पर भी सवाल उठाए।

पूर्व मंत्री हरक सिंह ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि बातें रिकॉर्ड हो रही है। स्टिंग के बाबत दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेंस को साकेत बहुगुणा ने सम्बोधित किया था। जबकि पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के नाम पर पत्रकार वार्ता बुलाई गई थी। उन्हें पता ही नहीं था कि पत्रकार वार्ता क्यों बुलाई गई।

गौरतलब है कि  सीबीआई के नोटिस मिलने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत और हरक सिंह अपनी अपनी बात मीडिया के सामने रख रहे हैं।

गौरतलब है कि हरक सिंह रावत ने ही 2016 में कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर सीबीआई जांच की मांग की थी। औऱ 2022 में हरक सिंह रावत वापस कांग्रेस में आ गए है। 2016 में कांग्रेस से बगावत कर और हरीश रावत सरकार गिरा कर हरक सिंह भाजपा में चले गए थे। उस समय हरक सिंह पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेहद करीबी लोगों में शुमार थे।

2016 के स्टिंग के सूत्रधार उमेश कुमार को 2018 में त्रिवेंद्र सरकार ने जेल में डाल दिया था। 2022 में उमेश कुमार निर्दलीय विधायक का चुनाव जीत गया। उमेश कुमार के हरक सिंह समेत भाजपा व कांग्रेस के कई नेताओं से करीबी रिश्ते बताए जाते हैं। जो समय समय पर उमेश की ढाल भी बनते रहे हैं। इस बीच, सीबीआई कोर्ट ने दो दिन पहले ही हरीश, हरक,मदन बिष्ट व उमेश कुमार के वॉयस सैंपल लेने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके वाद से प्रदेश की राजनीति बहुत गरमा गई है..

हरक सिंह  के कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट व जनता की अदालत का फैसला आ चुका है। लिहाजा अब वो केस वापस लेने पर भी वकीलों से विचार कर रहे हैं।

सीबीआई से नोटिस जारी होने के बाद हरक सिंह ने कहा कि  उन्हें ही कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। हरक सिंह ने कहा, मामला आगे जाएगा तो मैं भी खुलकर अपनी बात रखूंगा। जो अभी तक वर्षों से मेरे दिल में दबा है, उसे खोलने में भी संकोच नहीं करूंगा।

विधायक मदन बिष्ट के स्टिंग से हरक ने झाड़ा पल्ला

हरक ने कहा कि हरीश रावत से जंग के मुद्दे पर    मदन बिष्ट की वजह से ही मैंने हरीश रावत से लड़ाई लड़ी। हरक ने यह भी जोड़ा कि मदन बिष्ट ने अपना वादा नहीं निभाया।

उस वक्त की घटना का जिक्र करते हुए हरक ने कहा कि दिल्ली में मदन बिष्ट के मेरे घर पहुंचने से एक पत्रकार ने वहां कैमरा लगा दिया था। जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।  मैं तो मदन बिष्ट की बात अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर रहा था। विधायक मदन बिष्ट के  जाने के बाद पत्रकार ने मुझे दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग के बारे में बताया। इस बात से मुझे बहुत गुस्सा आ गया। साथ ही उमेश को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई।मैंने रिकॉर्डिंग की चिप अपने पास रख ली। लेकिन बाद में वह वीडियो चैनल पर चला दिया।

धोखे से किये गए इस स्टिंग के बाद हरक और मदन के रिश्ते में भारी खटास आ गयी।

हरीश के स्टिंग पर मुझे धोखे में रखा

हरक कहते हैं कि एक दिन उमेश कुमार का उनके पास फोन आया।  कहा कि हरीश रावत बात करेंगे। बातचीत में  हरक ने कहा कि आप मेरी राजनीति खत्म करना चाहते हैं। दूसरे दिन फिर उमेश का फोन आया, उन्होंने फिर हरीश से बात कराई। तब मुझे नहीं पता था कि स्टिंग हो रहा है। मुझे धोखे में रखा गया।

बहरहाल,सीबीआई नोटिस के बाद भाजपा व कांग्रेस में हलचल बढ़ गयी है। अगर सीबीआई की जांच सही दिशा में आगे बढ़ी तो स्टिंग के उद्देश्य और खरीद फरोख्त से जुड़े कई मामलों से पर्दा उठेगा।

Previous Post

Weather alert: उत्तराखंड में 3 दिन मूसलधार बारिश। सभी DM को अलर्ट , हेल्पलाइन नम्बर जारी..

Next Post

शिकंजा: भ्रष्टाचार पर वार, इन पांच अधिकारियों पर जांच के आदेश। सीएम ने विजिलेंस को दिए खुली जांच के आदेश

Next Post
शिकंजा: भ्रष्टाचार पर वार, इन पांच अधिकारियों पर जांच के आदेश। सीएम ने विजिलेंस को दिए खुली जांच के आदेश

शिकंजा: भ्रष्टाचार पर वार, इन पांच अधिकारियों पर जांच के आदेश। सीएम ने विजिलेंस को दिए खुली जांच के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अपडेट: 15 जून से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के आसार

मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने कई जिलों में जताई बारिश की संभावना

4 years ago
बिग ब्रेकिंग : डॉ. गोविंद सिंह बन सकते हैं उत्तराखंड सीएम के मीडिया सलाहकार, चर्चा जोरों पर

बिग ब्रेकिंग : डॉ. गोविंद सिंह बन सकते हैं उत्तराखंड सीएम के मीडिया सलाहकार, चर्चा जोरों पर

11 months ago
Corona update: नैनिताल, पौड़ी, देहरादून में मिले कोरोना संक्रमित। 82 पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड: कोरोना के चार नए मामले। कुल 96 संक्रमित

6 years ago
अलर्ट : उत्तराखंड में यहां फिर आया भूकंप लोगों ने खौफ के मारे छोड़े सारे काम धाम

अलर्ट : उत्तराखंड में यहां फिर आया भूकंप लोगों ने खौफ के मारे छोड़े सारे काम धाम

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.