Monday, March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

दुखद : देहरादून में यहां एमबीबीएस छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से मचा हड़कंप

दुखद : देहरादून में यहां एमबीबीएस छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से मचा हड़कंप
0
SHARES
888
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून : उत्तराखंड के जौलीग्रांट क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा बीते कई घंटों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी। इस पर सहपाठियों और हॉस्टल स्टाफ को अनहोनी की आशंका हुई। जब दरवाजा खोला गया तो छात्रा का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। इसके बाद तुरंत यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जौलीग्रांट चौकी को सूचना दी।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली थी और हाल ही में मेडिकल की पढ़ाई के लिए देहरादून आई थी।

सीओ सदर विवेक कुटियाल ने बताया कि शुरुआती जांच और सहपाठियों से मिली जानकारी के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी छात्र के साथ हुए आपसी विवाद के चलते छात्रा मानसिक तनाव में थी। हालांकि, फिलहाल कमरे से कोई सुसाइड नोट या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना देकर देहरादून बुला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके साथ ही छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से शोक व्यक्त किया गया है, वहीं परिसर में सुरक्षा और काउंसलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Previous Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एमआरआई से दवाइयों तक सब मुफ्त

Next Post

फिल्मकार जलज 251 हस्तियाँ को करेंगे सम्मानित

Next Post
फिल्मकार जलज 251 हस्तियाँ को करेंगे सम्मानित

फिल्मकार जलज 251 हस्तियाँ को करेंगे सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद: नहीं रहे बीजेपी के पूर्व विधायक चंद्रशेखर

दुखद: नहीं रहे बीजेपी के पूर्व विधायक चंद्रशेखर

1 year ago
डांडिया नाइट में ऊर्जा अनुशासन और सामूहिक आनंद का देखने को मिला अद्भुत संगम-जावेद

डांडिया नाइट में ऊर्जा अनुशासन और सामूहिक आनंद का देखने को मिला अद्भुत संगम-जावेद

6 months ago
बड़ी खबर: हाकम सिंह का अवैध रिजोर्ट होगा ध्वस्त।जिला प्रशासन की टीम मोरी के लिये रवाना

बड़ी खबर: आखिर कर मिल ही गया हाकम सिंह के रिजोर्ट तोड़ने के लिए बुलडोजर

3 years ago
बिग ब्रेकिंग: इस विभाग में ताबड़तोड तबादले। लिस्ट जारी, देखें लिस्ट 

बिग ब्रेकिंग: इस विभाग में ताबड़तोड तबादले। लिस्ट जारी, देखें लिस्ट 

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.